हल्द्वानी (कमल जगाती): उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार सुबह सब्जी मंडी परिसर में युवक और युवती के खून से सने शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे सभी लोग एक मकान में बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि चारों ने मिलकर पहले शुभम और फिर युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों के मोबाइल फोन साथ ले गए और करीब एक घंटे के भीतर कपड़े बदल लिए ताकि शक न हो।
मृतकों की पहचान
- शुभम टम्टा (31 वर्ष) – हल्द्वानी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत
- लक्ष्मी पोखरिया (19 वर्ष) – ओखलकांडा निवासी, हल्द्वानी की एक मेडिकल शॉप में काम करती थीं
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में
- फोरेंसिक टीम
- डॉग स्क्वाड
- स्थानीय पुलिस अधिकारी
सभी ने मिलकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मंजूनाथ टी.सी. (एसएसपी) ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों में दीपेश लटवाल (नशा तस्कर), सौरभ भट्ट और दीपू शर्मा शामिल हैं।
लक्ष्मी के परिवार की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गोरापड़ाव बाईपास और आसपास के इलाकों से दो-दो आरोपियों को दबोचा।
कब और कैसे हुई वारदात?
- रात 9 बजे से सभी साथ बैठे थे
- आधी रात के आसपास हत्या को अंजाम दिया गया
- शव गुरुवार सुबह सब्जी मंडी परिसर में मिले
प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई।












Discussion about this post