Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट को गर्भावस्था में भी किया गया था परेशान

May 28, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट को गर्भावस्था में भी किया गया था परेशान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट का नियुक्ति के बाद से ही मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया था। यहां तक कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान भी छुट्टी के लिए परेशान किया गया। अवकाश न मिलने पर मनीषा ने आकस्मिक अवकाश लिया। इस बीच उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।

इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट की आत्महत्या के मामले में हटाए गए संस्थान के निदेशक डॉ. वाई सिंह और विभागाध्यक्ष एके गौतम पर कई गंभीर आरोप हैं। मनीषा के पति के शिकायत के आधार पर डीएम ने जो रिपोर्ट शासन को भेजी है, उसमें कई आरोप लगाए गए हैं।

You might also like

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

रिपोर्ट में कहा गया है, मनीषा की नियुक्ति के बाद से ही उनका मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया था। यहां तक कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान भी छुट्टी के लिए परेशान किया गया। उन्हें बार-बार यह कहा जा रहा था कि प्रसव अवकाश तभी मंजूर होगा, जब वह वैकल्पिक प्रोफेसर की व्यवस्था कराएंगी। अवकाश न मिलने पर मनीषा ने आकस्मिक अवकाश लिया। इस बीच उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।

इस सदमे से उबर कर गत 12 मई को मनीषा ने संस्थान में उपस्थिति दर्ज कराई। कॉलेज पहुंचने पर उन्हें पता चला कि विभागाध्यक्ष ने उपस्थिति रजिस्टर से उनका नाम हटा दिया है। यहीं नहीं, आरोप है कि पदोन्नति के मामले में भी विभागाध्यक्ष ने कई बार के अनुरोध के बावजूद मनीषा की पदोन्नति की पत्रावली को आगे नहीं बढ़ाया गया। इन सबसे परेशान होकर मनीषा गत गुरुवार को अलकनंदा श्रीनगर नैथाणा झूल पुल से कूद गईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

निदेशक ने दबा दिया था छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

डीएम पौड़ी ने शासन की भेजी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि विभागाध्यक्ष एके गौतम पहले गौतमबुद्ध विवि नोएडा में थे। वहां एक छात्रा से छेड़छाड़ की वजह से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। वर्ष 2014 में भी उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। जिसे निदेशक डॉ वाई सिंह ने दबा दिया था।

मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जुटाए दस्तावेज

शासन की ओर से आदेश में कहा गया है कि निदेशक और विभागाध्यक्ष दोनों के खिलाफ महिला की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। विधिक जांच चलने तक यह प्रभावित न हो इसे देखते हुए निदेशक डॉ. वाई सिंह को विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिक संस्थान द्वाराहाट अल्मोड़ा व एके गौतम को नन्हीं परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़ से संबद्ध किया गया है।

मनीषा के पति संदीप भट्ट ने इस संबंध में श्रीनगर में तहरीर दी थी। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया, एसएसआई महेश रावत मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने कॉलेज पहुंचकर मृतका को आवंटित आवास व कार्यालय का निरीक्षण कर जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

परिसर में निकाला कैंडल मार्च

घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मनीषा के परिजनों को न्याय की मांग को लेकर संस्थान परिसर में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

– मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सदर की निगरानी में जांच टीम गठित की गई है। टीम को प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। – श्वेता चौबे, एसएसपी पौड़ी।

निदेशक व विभागाध्यक्ष बोले, पारिवारिक कारणों से की आत्महत्या

मनीषा की आत्महत्या के बाद प्रो. वाई सिंह और प्रो. एके गौतम ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, मनीषा ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। प्रकरण से ध्यान हटाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं।

छह माह से मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई है। जिस दिन उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन किया था, उन्हें उसी दिन अवकाश दे दिया था। प्रमोशन के लिए उन्होंने आवेदन ही नहीं किया है। वहीं, प्रो. एके गौतम ने बताया मनीषा के पति भी संस्थान में सेवारत थे, उनकी नियुक्ति हाईकोर्ट के आदेश पर निलंबित हो चुकी है।

Tags: Hindi NewsNews Assistant Professor Suicide Case Manisha Was Harassed For Leave Even During Pregnancy Uttarakhand News
Previous Post

अजब-गजब उत्तराखंड:-वन आरक्षी परीक्षा में पूछा गया एक सवाल,जिस कारण लोक सेवा आयोग/आर्थिक सर्वेक्षण उत्तराखंड सवालों के घेरे में

Next Post

दुखद हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त। 2 की मौत 1 घायल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

by Seemaukb
March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

by Seemaukb
March 10, 2026
Next Post
दुखद: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत। चालक गिरफ्तार

दुखद हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त। 2 की मौत 1 घायल

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

अजब: गजब: देहरादून के डोईवाला में भी युवक का आनलाइन मतांतरण

अजब: गजब: देहरादून के डोईवाला में भी युवक का आनलाइन मतांतरण

June 10, 2023
रिश्वतखोरी पर सतर्कता विभाग की सटीक कार्रवाई: आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी 2000 रुपये लेते गिरफ्तार

रुड़की में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील कार्यालय का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

May 19, 2025

Don't miss it

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

March 10, 2026
Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून
उत्तराखंड

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

March 10, 2026
गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
राजनीती

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

March 10, 2026
पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज
उत्तराखंड

पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज

March 10, 2026
नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू
उत्तराखंड

नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू

March 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
  • दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
  • Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.