एसटीएफ के अनुसार, आरोपी लिंक्डइन के जरिए बेरोजगार युवक-युवतियों से संपर्क करता था और उन्हें अपनी फर्जी कंपनी में ऑनलाइन जॉब देने का लालच देता था। इसके बाद वह उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों पर प्रश्न हल करने और उनके वीडियो अपलोड करने के लिए कहता था। लेकिन इस काम को करने के लिए उन्हें पहले “न्युट्रिनो.इन” नामक वेबसाइट से पैनटैब खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था, जिसकी कीमत ₹5000 से ₹6000 तक होती थी।
आरोपी पहले तो पैसे रिफंड करने का भरोसा देता, लेकिन जब पीड़ितों ने वापस पैसे मांगे, तो उन्हें “टाइम ओवर” का बहाना देकर ब्लॉक कर देता था।
एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब I4C पोर्टल पर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत कई राज्यों से 30 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। जांच में पता चला कि आरोपी प्रेमनगर क्षेत्र से यह साइबर ठगी चला रहा था।
ऑनलाइन पोर्टल 1930 पर आई शिकायतों और आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक खातों का विश्लेषण करने के बाद एसटीएफ ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद बीती रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसटीएफ की जांच में आरोपी के दो करंट अकाउंट का भी पता चला है, जिनकी जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि उसने अब तक कितने युवाओं को ठगा और कितनी रकम वसूली।
आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.


Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.