Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोलोप्रोक्टोलॉजी स्टडीज पर दो दिवसीय कार्यक्रम, जुटे देशभर के विशेषज्ञ

November 1, 2025
in हेल्थ
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोलोप्रोक्टोलॉजी स्टडीज पर दो दिवसीय कार्यक्रम, जुटे देशभर के विशेषज्ञ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा इतिहास, स्तन कैंसर सर्जरी में नई उपलब्धि

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोलोप्रोक्टोलॉजी स्टडीज पर दो दिवसीय कार्यक्रम, जुटे देशभर के विशेषज्ञ

– पहले दिन साइंटिफिक सेशन, दूसरे दिन होंगे लाइव ऑपरेशन
– लेजर और स्टेपलर तकनीक पर मेडिकल पहलुओं की हुई चर्चा
– गुदा एवं मलद्वार रोगों के आधुनिक उपचार पर दी गई विस्तृत जानकारी

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जरी विभाग की ओर से कोलोप्रोक्टोलॉजी स्टडीज विषय पर दो दिवसीय साइंटिफिक सेशन एवं लाइव ऑपरेशन सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए सर्जन, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को साइंटिफिक सेशन आयोजित किया गया, जबकि शनिवार को लाइव ऑपरेशन सेशन होगा।
सत्र के दौरान लेजर तकनीक और स्टेपलर तकनीक के चिकित्सीय पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने गुदा एवं मलद्वार से संबंधित बीमारियों के अत्याधुनिक उपचार, लेजर सर्जरी और अन्य प्रभावी तकनीकों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. अशोक नायक (प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज),
डाॅ. मनोज गुप्ता (निदेशक),
और डाॅ. अनिल मलिक (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक नायक ने कहा कि —

“गुदा एवं मलद्वार की बीमारियों के वैज्ञानिक उपचार और नवीन चिकित्सा तकनीकों की जानकारी के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम चिकित्सकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी है।”

डॉ. जे.पी. शर्मा ने बताया — “लेजर सर्जरी से हुआ उपचार और भी आसान”

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. जे.पी. शर्मा ने रेक्टम एवं एनल कैनाल से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार और सर्जिकल तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन रोगों का संबंध पाचन तंत्र के अंतिम भाग — बड़ी आंत, मलाशय और गुदा नली से होता है।

डाॅ. शर्मा ने कहा कि —

“कोलोप्रोक्टोलॉजी आधुनिक चिकित्साशास्त्र की वह शाखा है जो फिस्टुला, फिशर, हैमोरॉयड्स और प्रोलैप्स जैसे रोगों के वैज्ञानिक निदान और उपचार पर केंद्रित है। आज लेजर सर्जरी, डॉपलर गाइडेड हैमोरॉयडल आर्टरी लिगेशन और मिनिमली इनवेसिव प्रोसीजर्स के माध्यम से ये उपचार पहले से अधिक सुरक्षित, दर्द रहित और त्वरित हो गए हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि सही निदान, समय पर इलाज और जीवनशैली में सुधार से इन रोगों से बचाव संभव है।

विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, दी जागरूकता की अपील

कार्यक्रम में देशभर से आए विशेषज्ञ सर्जनों ने कोलोप्रोक्टोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ते शोध, नई तकनीकों और मरीजों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इन विशेषज्ञों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में डाॅ. एल.डी. लाडुलकर, डाॅ. प्रशांत रहाटे, डाॅ. दिनेश शाह, डाॅ. शांति वर्धन, डाॅ. नीरज गोयल, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. आलोक कुमार माथुर, डाॅ. आर.के. वर्मा, डाॅ. अजय वर्मा सहित कई वरिष्ठ सर्जन एवं सैकड़ों मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डाॅ. प्रदीप सिंघल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous Post

माता-पिता की मौत का सदमा बना जानलेवा, काठगोदाम में दो भाइयों ने खाया ज़हर

Next Post

देहरादून में शुरू हुई 4वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता | 12 राज्यों के खिलाड़ी शामिल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

by Seemaukb
February 6, 2026
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश
उत्तराखंड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश

by Seemaukb
February 1, 2026
Next Post
देहरादून में शुरू हुई 4वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता | 12 राज्यों के खिलाड़ी शामिल

देहरादून में शुरू हुई 4वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता | 12 राज्यों के खिलाड़ी शामिल

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसा : सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसा : सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

March 17, 2022
Big breaking: अमश्यारी गांव से उठी उम्मीद की एक नई कहानी युवा रवि पाल बदल रहे हैं पंचायत चुनाव प्रचार की परिभाषा

Big breaking: अमश्यारी गांव से उठी उम्मीद की एक नई कहानी युवा रवि पाल बदल रहे हैं पंचायत चुनाव प्रचार की परिभाषा

July 21, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.