Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

May 31, 2023
in हेल्थ
टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज 

सी.एम.ओ. दून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

You might also like

RTI और प्रयासों का असर: अल्मोड़ा आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, मरीजों को राहत

बुल्गारिया में गूंजी देहरादून की आवाज: Shri Mahant Indiresh Hospital की डॉ. पल्लवी कौल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान

Shri Mahant Indiresh Hospital में शुरू हुई सुपरस्पेशलिस्ट पेन मैनेजमेंट सेवा, अब जटिल व असहनीय दर्द का मिलेगा आधुनिक उपचार

सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकारी क्षय रोगियों की सूची उपलब्ध करवाएंगे

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का सोशल वर्क विभाग टी.बी. रोगियों के परिवारों सेे मिलकर उनके समग्र स्वास्थ्य पर करेगा काम

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। डाॅ संजय जैन व डाॅ मनोज वर्मा  ने श्री महाराज जी के साथ शिष्टाचार भेंट की व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने घोषणा की कि 300 टी.बी. मरीजों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल गोद लेगा। उन टी.बी. मरीजों के उपचार, भोजन व दवा की जिम्मेदारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उठाएगा। सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकरी जल्द ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को क्षय रोगियों की सूची उपलब्ध करवाकर क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया को पूर्णं करवाएंगे।  काबिलेगौर है कि भारत सरकार ने वर्ष 2024 तक देश को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मुहिम को राज्य में सफल बनाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व राज्य सरकार मिलकर कार्य करेंगे। 

बुधवार सुबह 11ः30 बजे सीएमओ देहरादून डाॅ संजय जैन श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं व देहरादून में मरीज़ को बेहतर से बेहतर उपचार सुविधाएं देने के लिए दोनों के मध्य विस्तृत चर्चा हुई। सीएमओ देहरादून ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का प्रमुख स्वास्थ्य सहयोगी बताया। सीएमओ डाॅ संजय जैन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा मरीजों की दी जा रही गुणवत्तापरक सेवाओं की सराहना की। सीएमओ ने कहा कि चाहे कोरोना काल का समय रहा हो या राज्य में अन्य स्वास्थ्य से सम्बन्धित कोई भी बड़ा विषय सामने आया हो श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का सहयोग निरंतर मिलता रहा है। इसके लिए उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग के फेकल्टी व छात्र-छात्राएं ऐसे मरीजों व उनके परिवार वालों से मिलेंगे। उनके रोगियों के घरों की स्थिति, घर का वातावरण पर अध्ययन करेंगे। स्लम एरिया, उचित हवादार कमरों का अभाव, नमी भी टी.बी. की बीमारी के बढ़ने का कारक हैं। मरीजों व उनके परिजनों को टी.बी. के रोकथाम व उपचार के बारे में नियमित काउंसलिंग कार्यक्रम चलाएंगे। विश्वविद्यालय का योग विभाग के विशेषज्ञ टी मरीजों को योग व प्रणायाम का प्रशिक्षण देकर टी.बी. से लड़ने की क्षमता बढाएगा। नशे की गिरफ्त में फंसे टी.बी. रोगियों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का मनोरोग विभाग विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार टी.बी. मरीजों को 6 माह या निर्धारित समयांतराल तक नियमित दवा लेनी होती है, दवा छोड़ने पर मेडिकल ड्रग रैसिस्टेंट (एमडीआर) की स्थिति पैदा हो जाती है। इस अवस्था में टी.बी. मरीज़ को 6 माह से बढ़ाकर डेढ़ साल तक टी.बी. उपचार का कोर्स लेना पड़ सकता है। एसजीआरआर विश्वविद्यालय की टीम रोगियों को जागरूक करेगी की वे दवा का कार्से बीच में कतई न छोड़ें। वे अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Tags: Health news Indresh Hospital in Dehradunlatest health news in Hinditoday's latest health news Hindi samachar
Previous Post

ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले।इन मुद्दों पर लगी मोहर

Next Post

बड़ी खबर: नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्यों की नियुक्ति के विरोध में यूकेडी का जोरदार प्रदर्शन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

RTI और प्रयासों का असर: अल्मोड़ा आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, मरीजों को राहत
हेल्थ

RTI और प्रयासों का असर: अल्मोड़ा आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, मरीजों को राहत

by Seemaukb
March 9, 2026
बुल्गारिया में गूंजी देहरादून की आवाज: Shri Mahant Indiresh Hospital की डॉ. पल्लवी कौल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान
उत्तराखंड

बुल्गारिया में गूंजी देहरादून की आवाज: Shri Mahant Indiresh Hospital की डॉ. पल्लवी कौल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान

by Seemaukb
March 3, 2026
Next Post
बड़ी खबर: नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्यों की नियुक्ति के विरोध में यूकेडी का जोरदार प्रदर्शन

बड़ी खबर: नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्यों की नियुक्ति के विरोध में यूकेडी का जोरदार प्रदर्शन

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर:  मालदेवता में शिव मंदिर के निकट कूड़े के लगे ढेर  से स्थानीय निवासी एवं पर्यटक परेशान।

बड़ी खबर: मालदेवता में शिव मंदिर के निकट कूड़े के लगे ढेर से स्थानीय निवासी एवं पर्यटक परेशान।

December 3, 2023
बड़ी खबर : युवती के साथ दुष्कर्म के तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : दून में बनी कंपनी ने हड़प लिए कर्मचारियों के 32 लाख रुपए,मुकदमा दर्ज

January 6, 2024

Don't miss it

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

March 10, 2026
Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून
उत्तराखंड

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

March 10, 2026
गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
राजनीती

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

March 10, 2026
पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज
उत्तराखंड

पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज

March 10, 2026
नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू
उत्तराखंड

नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू

March 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
  • दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
  • Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.