Friday, March 13, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल

डीएम सविन बंसल के निर्देश — शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम 1077, 0135-2626066, 2726066 व व्हाट्सएप 7534826066 जारी

March 13, 2026
in क्राइम
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एलपीजी गैस का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों को सील किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा।

कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने तेल कंपनियों के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ जनपद में घरेलू और व्यवसायिक गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि एलपीजी गैस वितरण में घरेलू उपभोक्ताओं को पहली प्राथमिकता दी जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

You might also like

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: देहरादून में बिना अनुमति चल रहा अस्पताल MDDA ने किया सील

काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

OTP आधारित होम डिलीवरी होगी अनिवार्य

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी ओटीपी आधारित प्रणाली से सुनिश्चित की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर नियंत्रण रखा जा सके। यदि ऑनलाइन बुकिंग में कोई समस्या आती है तो गैस एजेंसियां अपने संपर्क नंबर जारी कर मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध कराएंगी।

25 दिन बाद ही होगी दूसरी बुकिंग

बैठक में बताया गया कि एक बार गैस सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद 25 दिन तक लॉक-इन अवधि रहेगी और इसके बाद ही दूसरी बुकिंग की जा सकेगी। डीएम ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था की जानकारी उपभोक्ताओं को बल्क एसएमएस और एजेंसियों पर फ्लेक्सी लगाकर दी जाए।

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आपदा कंट्रोल रूम में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नागरिक किसी भी समस्या या सूचना के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 1077
  • 0135-2626066
  • 0135-2726066
  • व्हाट्सएप: 7534826066

प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

गैस एजेंसियों पर होगी छापेमारी

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस क्षेत्राधिकारी और पूर्ति निरीक्षक के साथ गैस एजेंसियों पर रेंडम छापेमारी करें और स्टॉक, वितरण और बैकलॉग की जांच करें। जनपद की 72 की 72 गैस एजेंसियों के गोदाम प्रशासन की निगरानी में हैं।

यदि कहीं भी अवैध भंडारण, बिचौलियों की संलिप्तता या अवैध रिफिलिंग पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी को तुरंत सील किया जाएगा।

घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग मिलने पर जब्ती

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग पाया जाता है तो सिलेंडर तुरंत जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल और छात्रावास को प्राथमिकता

व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के वितरण में अस्पतालों और छात्रावासों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यक सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जनपद में 7.81 लाख घरेलू उपभोक्ता

बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 72 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से लगभग 7.81 लाख घरेलू और 19,624 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की जाती है। गैस आपूर्ति एचपीसीएल को भगवानपुर, बीपीसीएल को लंढौरा तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को बादराबाद और लोनी गाजियाबाद से की जाती है।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल सहित तेल कंपनियों और गैस एजेंसी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Tags: Dehradun administrationdehradun newsEssential Commodities Act 1955gas agency actiongas agency checkinggas cylinder distributionIndia LPG policyLPG black marketingLPG consumer rulesLPG control room DehradunLPG cylinder rulesLPG illegal storageLPG news UttarakhandLPG refilling illegalSavin Bansal DM Dehradun.
Previous Post

World Kidney Day पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, किडनी बचाने का लिया संकल्प

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: देहरादून में बिना अनुमति चल रहा अस्पताल MDDA ने किया सील
उत्तराखंड

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: देहरादून में बिना अनुमति चल रहा अस्पताल MDDA ने किया सील

by Seemaukb
March 11, 2026
काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान
क्राइम

काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान

by Seemaukb
March 11, 2026

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 34 विषयों के लिए हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 34 विषयों के लिए हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

September 9, 2025
बड़ी खबर: UKSSSC में पूर्व में रद्द की गई परीक्षाओं को दोबारा कराने की तैयारियां शुरु

Big breking:UKSSSC ने मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

April 11, 2023

Don't miss it

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल
क्राइम

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल

March 13, 2026
World Kidney Day पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, किडनी बचाने का लिया संकल्प
उत्तराखंड

World Kidney Day पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, किडनी बचाने का लिया संकल्प

March 12, 2026
क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी! सीएयू दफ्तर पहुंचकर दिया निमंत्रण, ढोल-दमाऊं से हुआ स्वागत
उत्तराखंड

क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी! सीएयू दफ्तर पहुंचकर दिया निमंत्रण, ढोल-दमाऊं से हुआ स्वागत

March 12, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
उत्तराखंड

UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची

March 12, 2026
रसोई पर संकट! देहरादून में गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे लोग
उत्तराखंड

रसोई पर संकट! देहरादून में गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे लोग

March 12, 2026
गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
उत्तराखंड

गैरसैंण का सत्र, ठंडी हवा और गरम राजनीति! क्या बनेगी स्थायी राजधानी?

March 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल
  • World Kidney Day पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, किडनी बचाने का लिया संकल्प
  • क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी! सीएयू दफ्तर पहुंचकर दिया निमंत्रण, ढोल-दमाऊं से हुआ स्वागत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.