Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ब्रेकिंग : नाबालिग दुष्कर्म आरोपी से जुड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर हाईकोर्ट सख्त, SSP और अधिशासी अधिकारी से मांगा जवाब

May 2, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम
बड़ी खबर: तीन जजों की नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ सफल, हाईकोर्ट ने जारी किया परिणाम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

 नाबालिग दुष्कर्म आरोपी से जुड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर हाईकोर्ट सख्त, SSP और अधिशासी अधिकारी से मांगा जवाब

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में नैनीताल की नाबालिग दुष्कर्म के आरोपी मो. उस्मान से जुड़े ध्वस्तीकरण और तोड़फोड़ के मामले में आज सुनवाई हुई। न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए नैनीताल के एसएसपी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से स्पष्ट निर्देश (इंस्ट्रक्शन) प्रस्तुत करने को कहा है।

दरअसल, आरोपी की पत्नी ने 1 मई 2025 को नगर पालिका द्वारा जारी भवन ध्वस्तीकरण नोटिस को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश जे. नरेंद्र की खंडपीठ के समक्ष मामला मेंशन किया और बताया कि याचिकाकर्ता एक वरिष्ठ महिला नागरिक हैं। नगर पालिका ने बिना किसी पूर्व सूचना के 3 दिन के भीतर भवन गिराने का नोटिस घर के बाहर चस्पा कर दिया, जबकि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

याचिका में कहा गया है कि महिला पिछले तीन दिनों से अपने ही घर में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं और वह जगह-जगह अपने मकान को बचाने के लिए दौड़ रही हैं। अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आरोपी पति पहले ही पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुका है और महिला अब बुलडोजर कार्रवाई से बचाव की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है।

न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह टिप्पणी की कि क्या सुप्रीम कोर्ट का आदेश कानून नहीं है, या यह आपके ऊपर लागू नहीं होता? न्यायालय ने गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में हुई दुकानों की तोड़फोड़ का भी संज्ञान लेते हुए पूछा कि जब पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी तो फिर भीड़ को रोका क्यों नहीं गया? न्यायालय ने यह भी पूछा कि आरोपी को जब हल्द्वानी कोर्ट में पेश किया गया तो वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उसका विरोध क्यों किया और उसे पीटने क्यों दौड़े? क्या कोई वकील किसी अन्य को केस की पैरवी से रोक सकता है?

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर को आग लगाने की धमकी दी जा रही है और उन्हें तत्काल सुरक्षा की आवश्यकता है। न्यायालय को बताया गया कि यह नोटिस अधिशासी अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित था। सरकारी अधिवक्ता ने जवाब में कहा कि अभी कोई बुलडोजर कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि नोटिस के माध्यम से केवल 3 दिन में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है, और यह नोटिस केवल आरोपी को ही नहीं दिया गया है।

इस पर मुख्य न्यायाधीश जे. नरेंद्र ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं है? क्या आपके खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया जाए? उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ही हालातों में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में आदेश पारित किए हैं और आप उसकी अवहेलना कर रहे हैं।

न्यायालय ने कार्यवाही के अंत में निर्देश दिए कि इसके उठने से पहले एसएसपी नैनीताल और अधिशासी अधिकारी न्यायालय के समक्ष स्पष्ट निर्देश प्रस्तुत करें।

Tags: bulldozer actioncourt hearingdemolition noticehuman rightsLegal newsminor rape caseMohd Usman caseMunicipal Corporation NainitalNainital newsSSP NainitalSupreme Court ordersUttarakhand High Court
Previous Post

रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कॉरिडोर: जिलाधिकारी सविन बंसल ने कसी कमान, सभी विभागों को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

Next Post

बड़ी खबर:  मा. मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पंक्ति के योद्धाओं को सशक्त बना रहे हैं डीएम सविन बंसल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

by Seemaukb
March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
बड़ी खबर:  मा. मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पंक्ति के योद्धाओं को सशक्त बना रहे हैं डीएम सविन बंसल

बड़ी खबर:  मा. मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पंक्ति के योद्धाओं को सशक्त बना रहे हैं डीएम सविन बंसल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पूर्व वित प्रबंधक सौरभ शर्मा व अरविंद शर्मा पर धोखाधड़ी व गबन का मुकद्मा दर्ज

बिग ब्रेकिंग: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पूर्व वित प्रबंधक सौरभ शर्मा व अरविंद शर्मा पर धोखाधड़ी व गबन का मुकद्मा दर्ज

April 12, 2022
पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

April 23, 2024

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.