Friday, February 20, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रजिस्ट्री ऑफिस में ‘स्टाम्प घोटाला’ का धमाका! डीएम की रेड पड़ते ही उप निबंधक सस्पेंड

February 14, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम
रजिस्ट्री ऑफिस में ‘स्टाम्प घोटाला’ का धमाका! डीएम की रेड पड़ते ही उप निबंधक सस्पेंड
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश के उप निबंधक को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में सब रजिस्ट्रार कार्यालय, ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

डीएम के औचक निरीक्षण में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

आमजन की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर डीएम ने उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व), देहरादून की उपस्थिति में कार्यालय का निरीक्षण किया। संयुक्त जांच आख्या में पाया गया कि—

You might also like

नकल पर वार तो परीक्षा रद्द तय! 10–12 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, 100 गज में धारा 163 लागू

देहरादून में सजेगा ‘दिव्य कला मेला’, 13 जिलों के दिव्यांग कलाकार दिखाएंगे हुनर का दम

Char Dham Yatra 2026: ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, देहरादून प्रशासन ने शुरू की व्यापक तैयारियां

  • उप निबंधक बिना सूचना के अनुपस्थित थे।
  • उनकी अनुपस्थिति में निबंधक लिपिक द्वारा अवैधानिक रूप से विलेखों का पंजीकरण किया जा रहा था।
  • एक कथित “घोस्ट कार्मिक” बिना नियुक्ति पत्र एवं बिना उपस्थिति पंजिका में नाम दर्ज किए कार्यरत मिला।
  • पंजीकृत दस्तावेज महीनों/वर्षों तक कार्यालय में लंबित रखे गए।
  • अर्जेंट रजिस्ट्री नकल, जो 24 घंटे में दी जानी चाहिए, वह भी महीनों तक लंबित पाई गई।

करोड़ों की स्टाम्प चोरी और भूमि उपयोग में गड़बड़ी

जांच में औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि को आवासीय दरों पर छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर रजिस्ट्री किए जाने का मामला सामने आया। विशेष रूप से ग्राम माजरी ग्रांट, तहसील डोईवाला में दून घाटी विशेष महायोजना 2031 के अंतर्गत आरक्षित औद्योगिक भूमि का आवासीय दरों पर पंजीकरण किए जाने की प्रक्रिया पाई गई।

इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है।

नियमों की अनदेखी, राजस्व को भारी क्षति

निरीक्षण में पाया गया कि उप निबंधक द्वारा—

  • भारतीय स्टाम्प (उत्तराखण्ड संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 47(क)
  • भारतीय रजिस्ट्रेशन मैनुअल के नियम 325, 195 एवं 196
  • उत्तराखंड शासन की अधिसूचना संख्या 368/28.04.2016

का पालन नहीं किया गया।

सम्पत्ति मूल्यांकन संबंधी ज्ञान के अभाव और नियमों की अनदेखी के कारण स्टाम्प अपवंचना के मामले सामने आए, जिससे शासन को गंभीर राजस्व क्षति हुई।

आमजन को महीनों तक परेशान किया गया

निरीक्षण के दौरान उपस्थित फरियादियों ने बताया कि—

  • मूल अभिलेख तीन दिन की निर्धारित समय-सीमा के बावजूद महीनों तक वापस नहीं किए गए।
  • रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रतियां देने में अनावश्यक देरी की गई।
  • सैकड़ों मूल विलेख अलमारियों में धूल खाते मिले।

शासन ने लिया सख्त एक्शन

जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने उप निबंधक को निलंबित करते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व हितों से खिलवाड़, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Tags: Dehradun Breaking NewsDehradun DM ActionLand Registration IrregularitiesRishikesh Registry ScamRishikesh Sub Registrar NewsStamp Duty Fraud UttarakhandStamp Theft Case UttarakhandUttarakhand government action

Previous Post

ITM-Sunstone में AI की गूंज: फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में शिक्षकों को मिला फ्यूचर रेडी मंत्र

Next Post

Shri Guru Ram Rai University में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नकल पर वार तो परीक्षा रद्द तय! 10–12 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, 100 गज में धारा 163 लागू
उत्तराखंड

नकल पर वार तो परीक्षा रद्द तय! 10–12 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, 100 गज में धारा 163 लागू

by Seemaukb
February 20, 2026
देहरादून में सजेगा ‘दिव्य कला मेला’, 13 जिलों के दिव्यांग कलाकार दिखाएंगे हुनर का दम
उत्तराखंड

देहरादून में सजेगा ‘दिव्य कला मेला’, 13 जिलों के दिव्यांग कलाकार दिखाएंगे हुनर का दम

by Seemaukb
February 19, 2026
Next Post
Shri Guru Ram Rai University में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

Shri Guru Ram Rai University में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : बाबा तरसेम सिंह हत्या के आरोपी सतनाम सिह गिरफ्तार

बड़ी खबर : बाबा तरसेम सिंह हत्या के आरोपी सतनाम सिह गिरफ्तार

April 13, 2024
पीएम आवास योजना में 22 लाख की ठगी,फर्जी रसीदें देकर बांट दिए घर

पीएम आवास योजना में 22 लाख की ठगी,फर्जी रसीदें देकर बांट दिए घर

December 4, 2024

Don't miss it

नकल पर वार तो परीक्षा रद्द तय! 10–12 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, 100 गज में धारा 163 लागू
उत्तराखंड

नकल पर वार तो परीक्षा रद्द तय! 10–12 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, 100 गज में धारा 163 लागू

February 20, 2026
देहरादून में सजेगा ‘दिव्य कला मेला’, 13 जिलों के दिव्यांग कलाकार दिखाएंगे हुनर का दम
उत्तराखंड

देहरादून में सजेगा ‘दिव्य कला मेला’, 13 जिलों के दिव्यांग कलाकार दिखाएंगे हुनर का दम

February 19, 2026
Char Dham Yatra 2026: ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, देहरादून प्रशासन ने शुरू की व्यापक तैयारियां
उत्तराखंड

Char Dham Yatra 2026: ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, देहरादून प्रशासन ने शुरू की व्यापक तैयारियां

February 19, 2026
Uttarakhand में लागू होगा Gujarat का सहकारिता मॉडल: डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

Uttarakhand में लागू होगा Gujarat का सहकारिता मॉडल: डॉ. धन सिंह रावत

February 19, 2026
एनएच-74 मुआवजा घोटाला: फर्जी एंट्रियों से करोड़ों की बंदरबांट
उत्तराखंड

एनएच-74 मुआवजा घोटाला: फर्जी एंट्रियों से करोड़ों की बंदरबांट

February 19, 2026
देहरादून कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, पाकिस्तान लिंक की आहट से बढ़ी टेंशन
क्राइम

फिर दहला दून: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे तक चला हाई अलर्ट सर्च ऑपरेशन

February 19, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • नकल पर वार तो परीक्षा रद्द तय! 10–12 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, 100 गज में धारा 163 लागू
  • देहरादून में सजेगा ‘दिव्य कला मेला’, 13 जिलों के दिव्यांग कलाकार दिखाएंगे हुनर का दम
  • Char Dham Yatra 2026: ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, देहरादून प्रशासन ने शुरू की व्यापक तैयारियां

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.