Monday, October 26, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

March 30, 2024
in उत्तराखंड
आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी

You might also like

अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय

500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग

उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों पर आयोग का पहरा! 1 नवंबर तक निपटा लें फेरबदल, जनवरी में चुनावी बिगुल के आसार

श्री दरबार साहिब में शाम 4 बजकर 25 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण

देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा…….. श्री गुरु राम राय जी ने रौंणका देहरादून विच लाइंयां…… देखो देखों गुरां दा देखों झण्डा चढ़या….. , तेरा नाम लैके जद मैं पुकारदा……गुरुभक्ति के गीतों व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ शनिवार को श्री झण्डा साहिब का आरोहण किया गया। आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों संगतें व दूनवासी श्री झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए व हाथ जोड़े खड़े रहे। हर कोई श्री झण्डा साहिब के समक्ष मत्था टेकने और श्री गुरु राम राय जी महाराज के दर्शन को श्रद्धापूर्वक भावविभोर रहा। श्री दरबार साहिब परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तिल रखने भर की भी जगह नहीं थी। जैसे-जैसे श्री झण्डे जी पर गिलाफ के आवरण चढ़ाने का क्रम बढ़ता जाता, संगतों व दूनवासियों का उत्साह भी पराकाष्ठा तक पहुंचता जाता। दर्शनी गिलाफ के चढ़ते ही व श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया प्रारम्भ होते ही श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों की ध्वनि तेज हो उठी। शनिवार शाम 4ः10 मिनट पर जैसे ही श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आरोहण की प्रक्रिया शुरू करने का संदेश दिया, वैसे ही पूरी द्रोणनगरी श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठी। 4 बजकर 25 मिनट पर श्री झण्डे जी का आरोहण पूर्णं हुआ। संगतों व दूनवासियों ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे लगाए व ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इसी के साथ देहरादून के ऐतिहासिक एवम् सांस्कृतिक विरासत श्री झण्डे जी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। 

शनिवार सुबह सूर्य की पहली किरण भी धरती पर नहीं पड़ी थी कि श्री दरबार साहिब परिसर एवम् आस-पास का क्षेत्र संगतों व दूनवासियों से खचाखच भर गया। शनिवार सुबह हुई बूंदाबांदी व बारिश को संगतों एवम् श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के आशर्वाद स्वरूप ग्रहण किया। श्री झण्डे जी को उतारने के लिए संगतें श्री झण्डे जी के नीचे एकत्र हो गईं। श्री झण्डे जी को उतरते व फिर चढ़ते देखना अपने आप में अद्भुत एवम अद्वितीय नज़ारा है इस पुण्य को अर्जित करने के लिए देश-विदेश से आई संगतें इस पावन बेला का साल भर बेसब्री से इंतजार करती हैं। सुबह 7ः00 बजे से ही विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 8ः00 बजे श्री झण्डे जी को उतारा गया व पूजा अर्चना की गई। श्री झण्डे जी (पवित्र ध्वज दण्ड) को संगतों ने सुबह दूध, घी, शहद, गंगाजल व पंचगब्यों से स्नान करवाया। 90 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर पहले सादे और शनील के गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान श्री झण्डे जी को एक पल के लिए भी ज़मीन पर नहीं रखा जाता। संगतें अपने हाथों पर श्री झण्डे जी को थामे रहती हैं। 

दोपहर करीब 01ः30 बजे श्री झण्डे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। यह दृश्य देखते हुए संगतों व दूनवासियों के श्रद्धाभाव आंखों से छलक आए। हर कोई दर्शनी गिलाफ को छूकर पुण्य अर्जित करने के लिए उत्सुक दिखा। शनिवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर नए मखमली वस्त्र और सुनहरे गोटों से सुसज्जित श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया आरंभ हुई। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देशन में श्री झण्डे जी के नीचे लगी लकड़ी की कैंचियों को थामे श्रद्धालुजन श्री झण्डे जी को उठा रहे थे। शनिवार शाम 4 बजकर 25 मिनट पर श्री झण्डे जी का आरोहण हुआ। पूरा श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। इसी दौरान एक बाज ने श्री झण्डे जी की भी परिक्रमा की। श्री झण्डे जी के आरोहण के समय बाज की इस चमत्कारी उपस्थिति को श्री गुरु राम राय जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति के रूप में हर साल दर्ज किया जाता है। इसके साथ ही खुशियों में सराबोर संगतें व दूनवासी झूमने लगे। 

 

देशवासियों पर सदैव बनी रहे श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा:- श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी देश व प्रदेशवासियों सहित संगतों को श्री झण्डा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री महाराज जी ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव मेला प्रेम, सदभावना, आपसी भाईचारा, सौहार्द, उल्लास व अमन-चैन का संदेश देने वाला मेला है। उन्होंने कहा कि श्री झण्डे जी पर शीश नवाने से सभी की मन्नतें पूरी होती हैं, यही वजह है कि देश विदेश की  संगतों सहित दूनवासियों की श्री झण्डे जी की प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देशवासियों-प्रदेशवासियों व श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने आई संगतों व दूनवासियों पर श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा सदैव बनी रहे। 

 

पुलिस, प्रशासन व मीडिया कर्मियों का जताया आभार 

श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस अधिकारियों, पुलिस स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडियाकर्मियों व दूनवासियों का आभार जताया। 

गुरु की प्यारी संगत का दूनवासियों ने जिस आदर के साथ सत्कार किया है उसके लिए सादर आभार एवम् सादर धन्यवाद दिया। श्री झण्डा जी मेला आयेाजन समिति के सह व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। 

 

एलईडी स्क्रीनों पर हुआ मेले का सजीव प्रसारण

श्री झण्डे जी आरोहण का लाइव आकर्षण देखने के लिए श्री दरबार साहिब मेला समिति के द्वारा इस बार 5 बड़ी एलईडी स्क्रीनों की व्यवस्था की गई थी। श्री दरबार साहिब परिसर के अंदर स्क्रीन लगाई गई। सभी स्क्रीनों पर एक साथ मेले का सजीव प्रसारण किया गया। श्री दरबार साहिब व श्री झण्डे जी आरोहण के सामने का पूरा हिस्सा संगतों से पूरी तरह पैक रहा। संगतों ने एलईडी स्क्रीन पर श्री झण्डे जी आरोहण का सीधा प्रसारण देखा। ड्रोन कैमरे द्वारा की गई कवरेज भी सबकी आकर्षण का केन्द्र रही। 

विदेशी संगतें भी पहुंची श्री दरबार साहिब

श्री झण्डे जी पर शीश नवाने के लिए देश-विदेश से संगतें पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आई संगतों ने श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। विदेशों से आई संगतें भी श्री झण्डे जी आरोहण की साक्षी बनी। श्री दरबार साहिब में श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ ही गुरु महिमा का गुणगान करते रहे। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। 

पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी

श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां स्नान कर रहे थे। दोपहर बाद में सरोवर के चारो तरफ संगतों के जुटने से यहां का नजारा भी दर्शनीय लग रहा था। साथ ही बच्चों ने भी सरोवर के स्नान का आनन्द उठाया।

Previous Post

दुखद हादसा : डंपर की टक्कर से 3 लोगों की मौत

Next Post

हल्द्वानी:-देह व्यापार में लिप्त 3 नेपाली मूल की महिला सहित 6 गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय

by Seemaukb
October 26, 2026
500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग
उत्तराखंड

500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग

by Seemaukb
October 26, 2026
Next Post
हल्द्वानी:-देह व्यापार में लिप्त 3 नेपाली मूल की महिला सहित 6 गिरफ्तार

हल्द्वानी:-देह व्यापार में लिप्त 3 नेपाली मूल की महिला सहित 6 गिरफ्तार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : यदि जनता की समस्याओं का नही होता है समाधान तो अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी-जिलाधिकारी

बड़ी खबर : यदि जनता की समस्याओं का नही होता है समाधान तो अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी-जिलाधिकारी

September 23, 2024
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 अधिकारियों के हुए तबादले, कई विभागों में नई तैनाती

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान अधिनियम 2025 को मिली मंजूरी

August 17, 2025

Don't miss it

अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय

October 26, 2026
500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग
उत्तराखंड

500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग

October 26, 2026
उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों पर आयोग का पहरा! 1 नवंबर तक निपटा लें फेरबदल, जनवरी में चुनावी बिगुल के आसार
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों पर आयोग का पहरा! 1 नवंबर तक निपटा लें फेरबदल, जनवरी में चुनावी बिगुल के आसार

October 26, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

3 दिन, 2 भीषण हादसे और 5 मौतें! हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर सफर या मौत से सामना?

October 26, 2026
हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं!
उत्तराखंड

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं!

October 26, 2026
हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में
क्राइम

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में

October 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • अमेरिकी दबाव में भारत सरकार ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए तो देशव्यापी आंदोलन की तैयारी — कार्तिक उपाध्याय
  • 500 मीटर दूर नदी या महज 10 मीटर? बालाजी स्टोन क्रशर की दो रिपोर्टों पर घमासान, अधिकारियों की जांच की मांग
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों पर आयोग का पहरा! 1 नवंबर तक निपटा लें फेरबदल, जनवरी में चुनावी बिगुल के आसार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.