Sunday, October 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम

March 31, 2024
in उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। शनिवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद रविवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों की भारी चहल पहल रही। देश विदेश से आई संगतों के साथ रविवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब एवम् श्री दरबार साहिब में माथा टेका व मनौतियों मांगी। अल सुबह से ही श्री दरबार साहिब के सज्जादे गददी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारें लगाए खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री महाराज जी ने ं संगतों को आदर्श जीवन जीने के लिए गुरु की वाणी का अमृतपान करवाया। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया। श्री महाराज जी ने आह्वान किया कि सभी नागरिकों को आदर्श व्यक्ति-आदर्श परिवार का संकल्प लेकर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सुख शांति का संदेश एवम् गुरु मंत्र देते हुए गुरु महिमा के महत्व से आत्मसात करवाया। 

श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादे गददी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में सोमवार 01 अप्रैल को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। परंपरा के अनुसार श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा के लिए संगतें पहुंचती हैं। नगर परिक्रमा देहरादून के नगरवासियों के लिए भी ऐतिहासिक क्षण होता है, जब देश विदेश की संगत उनके बीच होती हैं। हर साल यह बहुत ही मनमोहक नज़ारा होता है जब श्री गुरु राम राय जी महाराज के द्वारा बसाए गए देहरादून नगर के बीचों बीच से गुरु की संगत गुजरती है और दूनवासी पलक पावड़े बिछाए पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत करते हैं। 

You might also like

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

Dehradun News: छिद्दरवाला में गैस का अवैध खेल बेनकाब, 94 सिलेंडर और 5 रिफिलिंग किट बरामद; चार गिरफ्तार

श्री दरबार साहिब के झण्डा महोत्सव के सह व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि परंपरानुसार श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं। सोमवार सुबह 7ः30 बजे श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ होगी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादे गददी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में सोमवार 01 अप्रैल को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक संगतंे शामिल होंगी। नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब से प्रारम्भ होकर सहारनपुर चैक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घण्टाघर व घण्टाघर से पल्टन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मण्डी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बाॅम्बे बाग पहुंचेगी। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में गन्ने के प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद ब्रहमलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकेने के बाद सहारनपुर चैक होते हुए दोपहर 12ः00 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब वापिस पहुंचकर सम्पन्न होगी। 

गुरु महिमा भजनों व कीर्तन की रही धूम

रविवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा व गुरु के भजनों की धूम रही। गुरु महिमा से सराबोर भक्ति रस से श्री दरबार साहिब महिमामई रहा। सतगुरु तेरे तेरे——-, हर इक दो हो सुणदा ऐसी दाता मेहर लगाई ए जिन्नी करईए होनी थोड़ी ———- , नीत खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी जैसे भक्ति गीतों का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। 

Previous Post

नैनीताल जनपद से दीपक के बाद महेश ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ,अब बीजेपी के साथ

Next Post

WhatsApp ने दिया करोड़ो यूजर को झटका,मैसेज करने के अब देने होंगे पैसे

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

by Seemaukb
October 24, 2026
बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा
उत्तराखंड

बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

by Seemaukb
October 24, 2026
Next Post
WhatsApp ने दिया करोड़ो यूजर को झटका,मैसेज करने के अब देने होंगे पैसे

WhatsApp ने दिया करोड़ो यूजर को झटका,मैसेज करने के अब देने होंगे पैसे

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

October 3, 2026
बड़ी खबर: काठगोदाम–लालकुआं हाईवे पर बढ़ते हादसों पर हाईकोर्ट सख्त। NH को लगाई फटकार 

बड़ी खबर: काठगोदाम–लालकुआं हाईवे पर बढ़ते हादसों पर हाईकोर्ट सख्त। NH को लगाई फटकार 

November 14, 2025

Don't miss it

समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप
क्राइम

समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप

October 24, 2026
सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

October 24, 2026
बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा
उत्तराखंड

बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

October 24, 2026
हादसा: तेज रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग, तीसरे छात्र की भी मौत
हादसा

हादसा: तेज रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग, तीसरे छात्र की भी मौत

October 24, 2026
सरकारी कर्मचारियों पर नए नियम लागू, संपत्ति खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव!
Uncategorized

सरकारी कर्मचारियों पर नए नियम लागू, संपत्ति खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव!

October 24, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले मौत का तांडव! डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, दोनों की मौत

October 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप
  • सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
  • बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.