Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

April 1, 2024
in उत्तराखंड
पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

  • पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
  • ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत
  • श्री गुरु महाराज जी की प्यारी संगतों के साथ नगर परिक्रमा में शामिल हुए दूनवासी 
  • 25,000 (पच्चीस हज़ार) संगतें शामिल हुई नगर परिक्रमा में

देहरादून। श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में सोमवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। फूल बरसांदी जांवा राह तेरे फुल बरसांदी जांवा……., किवंे करां, किवें करा तेरी सेवा मालका किवें करां…..जे बाबा मैं खुद ही आंवा, जे बाबा मैं खुद ही आंवा मैं किस्मद दा माडा मालका किवंे करां… जैसे गुरु भक्ति के भजनों से नगर परिक्रमां मंे संगत रमी रही। जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का स्वागत किया। नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारे लगाते रहे। श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस (श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन) के तीसरे दिन आयोजित होने वाली एतिहासिक नगर परिक्रमा का स्वागत करने के लिए दूनवासी साल भर इंतजार करते हैं। नगर परिक्रमा के रूट पर हर जगह संगत का ज़ोरदार स्वागत किया गया। भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। दूनवासियों ने ऐतहासिक नगर परिक्रमा के रूट पर जगह जगह लंगर व खान-पान की समुचित व्यवस्था सहित आकर्षक स्वागत व्यवस्था की। 

श्री दरबार साहिब परिसर से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ऐतिहासिक नगर परिक्रमा शुरू हुई। नगर परिक्रमा कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंची। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। यहां से नगर परिक्रमा तिलक रोड, टैगोर विला, घण्टाघर पर पहुंची। नगर परिक्रमा के घण्टाघर पहुंचने पर कुछ समय के लिए मानो सबकुछ थम सा गया। ढोल की थाप पर दूनवासियों ने पूरे स्नेहपूर्वक बाहें फैलाकर गुरु संगत का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। संगत श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे लगाती व दून के श्रद्धालु उन पर फूलों की बारिश कर देते। इस नज़ारे का साक्षी बनने के लिए हजारों की तादाद में श्ऱद्धालु घण्टाघर व आसपास के क्षेत्र में डटे रहे। 

You might also like

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

घण्टाघर से पल्टन बाजार होते हुए नगर परिक्रमा लक्खीबाग पुलिस चैकी के सामने से होते हुए रीठा मण्डी में प्रवेश किया, यहां से नगर परिक्रमा में शामिल संगतें व दूनवासी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बाॅम्बे बाग पहुंचे, यहां पर संगतों को गन्ने का प्रसाद बांटा गया।  नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक संगत शामिल रहीं। इसके बाद नगर परिक्रमा की संगत समाधि स्थल श्रीमहंत साहिबान पर माथा टेकेने क लिए पहुंची। दोपहर 11ः45 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुई। स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा नगर परिक्रमा के सम्पूर्ण रूट के दौरान शहर भर में भव्य स्वागत, लंगर व जलपान की व्यवस्था की गई। नगर परिक्रमा के दौरान शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के विधायकों, पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत किया। श्री दरबार साहिब मंे अपराह्न 5 बजे मसंदों व संगत की विदाई हुई। शाम 6 बजे खुशी का प्रसाद वितरित किया गया। 

अतिथि देवो भवा के भाव से विभोर हुई संगतें: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से संगतें देहरादून पहुंचती हैं। दूनवासियों ने अतिथि देवो भवः के भाव को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चरितार्थ किया इसके लिए संगतों ने दूनवासियों का विशेष आभार जताया है। हर साल दूनवासियों की ओर से संगत का जिस स्नेह व अपनेपन के साथ स्वागत किया जाता है उस प्रेम को पाने के लिए संगत हर साल भारी संख्या मंे दून पहुंचती है। उन्होंने श्री झण्डे जी मेले के सफल आयोजन व गुरु संगत को दिए गए स्नेह व सम्मान के प्रति समस्त दूनवासियों का हार्दिक आभार जताया। श्री महाराज जी ने मेले के सफल आयोजन मंे सहयोग के लिए पुलिस, प्रशासन, मीडियाकर्मियांे, नगर निगम प्रशासन सहित सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त किया, उन्हें धन्यवाद दिया। उन्हांने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद व कृपा आप सभी पर बनी रहे। 

अन्य राज्यों से आई अधिकांश संगतें वापिस लौटीं

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में खुशी का प्रसाद वितरित होने के बाद सोमवार को अन्य राज्यों से आई अधिकांश संगतें अपने ग्रह जनपदों के लिए लौट गईं। 

गुरु के रंग में रंगी रहीं संगत

लाई-लाई-लाई-लाई-लाई बाबे ने फुलां दी बरखा लाई………….,आज दी घड़ी बाबा जी रोज़-रोज़ आवे…………., मेला खुशियां दां आंदा है हर साल मेला खुशियां दा…………. फुल बरसांदी जांवा राह तेरे फुल बरसांदी जांवा, फड लै मेरियां बांवा दातया फुल बरसांदी जांवा…………., हर इक दी ओ सुणदां, ऐसे दाता मेहर लगाई, जिन्नी करई ओनी थोडी मेरे साहिब दी बढ़याई ऐ-मेरे साहिब दी वढेआई ए …………., फुल बरसे फुल बरसे सारे राह बाबा जी तेरे फुल बरसे……. जैसे भजनों पर संगतों ने जमकर नृत्य किया। नगर परिक्रमा के दौरान पूरी हर्ष-उल्लास व उमंग के साथ संगत गुरु के रंग मंे रंगी दिखी। इस दौरान संगतों में भारी उत्साह देखा गया। ढोल की थाप पर संगतों ने नृत्य किया व श्री गुरु महाराज के सिमरन में भेंटें गाई।

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ़ चुनाव लड़ चुके शिव प्रसाद सेमवाल का अनुभव भी बनेगा बॉबी पंवार की ताकत

Next Post

पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी आक्रामक,बोली अंकिता की बात करें पीएम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
उत्तराखंड

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

by Seemaukb
October 28, 2026
ब्रेकिंग : 27 अक्टूबर को भराड़ीसैंण में सजेगा सदन, राज्यपाल ने बजाया विधानसभा सत्र का बिगुल
उत्तराखंड

Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

by Seemaukb
October 28, 2026
Next Post
पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी आक्रामक,बोली अंकिता की बात करें पीएम

पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी आक्रामक,बोली अंकिता की बात करें पीएम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: शुगर मिल के बेहतरीन संचालन से खुश। किसानों ने अधिशासी निदेशक को किया सम्मानित

बड़ी खबर: शुगर मिल के बेहतरीन संचालन से खुश। किसानों ने अधिशासी निदेशक को किया सम्मानित

January 16, 2023
ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

October 10, 2022

Don't miss it

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
उत्तराखंड

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

October 28, 2026
ब्रेकिंग : 27 अक्टूबर को भराड़ीसैंण में सजेगा सदन, राज्यपाल ने बजाया विधानसभा सत्र का बिगुल
उत्तराखंड

Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

October 28, 2026
Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

October 27, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व

October 27, 2026
Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

October 27, 2026
राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर कसे पेंच
उत्तराखंड

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर कसे पेंच

October 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
  • Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित
  • Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.