Thursday, October 1, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पुष्पांजलि मामले में दून के बिल्डर और मल्टीप्लेक्स मालिक को ईडी का नोट

November 10, 2024
in क्राइम
पुष्पांजलि मामले में दून के बिल्डर और मल्टीप्लेक्स मालिक को ईडी का नोट
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

दिव्यांग प्रमाण पत्र पर रिश्वत का खेल! 5 हजार लेते जिला अस्पताल का सर्जन गिरफ्तार

MBBS दाखिला फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 12 सीटें रद्द; देहरादून में 2 और गिरफ्तार, 34 पर मुकदमा

Amit Bhatt, Dehradun: पुष्पांजलि इंफ्राटेक की ग्रुप हाउसिंग में 90 फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए बिल्डर दीपक मित्तल के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर दून की दो नामी शख्सियत भी आ गई हैं। ईडी ने पुष्पांजलि की अधूरी और निर्मित परियोजना का निर्माण करने वाले बिल्डर, सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स के संचालक और भगौड़े दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को समन जारी किया है। तीनों को पूछताछ के लिए अगले सप्ताह अलग-अलग दिन पर सोमवार से गुरुवार के बीच बुलाया गया है
ईडी के सूत्रों के अनुसार दून के बिल्डर शिव कंस्ट्रक्शन के संचालक शरद अग्रवाल ने पुष्पांजलि की परियोजनों में कंस्ट्रक्शन का काम किया, जबकि सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स के मालिक सुयश अग्रवाल भगौड़े बिल्डर दीपक मित्तल के करीबी हैं। दूसरी तरफ फ्लैट खरीदारों को चूना लगाकर फरार हुए दीपक मित्तल के पिता अश्वनी को मिलीभगत के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी के सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में ऐसा कुछ हाथ लगा है, जिसको लेकर शरद अग्रवाल और सुयश अग्रवाल के साथ ही अश्वनी मित्तल से पूछताछ आवश्यक है। यही कारण है कि ईडी ने तीनों को समन भेजकर तलब किया है। यदि दीपक मित्तल के मनी लांड्रिंग प्रकरण में ईडी के हाथ कुछ ठोस साक्ष्य लगे हैं तो तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में मित्तल के पिता पहले से आरोपी हैं, जबकि बिल्डर शरद अग्रवाल और सुयश अग्रवाल के नाम पहली बार सामने आए हैं।
पुष्पांजलि इंफ्राटेक का निदेशक दीपक मित्तल पत्नी राखी मित्तल के साथ 90 फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपए लेकर वर्ष 2020 से फरार है। इस मामले में मित्तल उसकी पत्नी और कंपनी के अन्य निदेशकों के विरुद्ध पुलिस ने 09 से अधिक मुकदमे दर्ज किए हैं। आवासीय परियोजना के नाम पर सहस्रधारा रोड पर महज दो टावर के अधूरे ढांचे ही खड़े हैं। लोग अपनी धनराशि मांगने के लिए खून के आंसू रोने को विवश हैं। यहां तक का लंबे समय से खरीदार उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) के चक्कर भी काट रहे हैं।
बिल्डर दीपक मित्तल की फरारी के बाद कोर्ट में पेश न होने पर ईडी ने उसके हरिद्वार स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर ढोल बजाकर मुनादी भी कराई थी। पुष्पांजलि इंफ्राटेक की ग्रुप हाउसिंग परियोजना में कुल 08 टावर में 320 फ्लैट का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। निर्माण के नाम पर स्थल पर दो टावर के अधूरे ढांचे खड़े किए गए और 90 फ्लैट की बुकिंग कर 45 करोड़ रुपए के करीब भी बिल्डर दीपक मित्तल ने प्राप्त कर लिए। जबकि परियोजना का निर्माण वर्ष 2018 से ही बंद कर दिया गया था। फ्लैट खरीदारों ने जब निर्माण पूरा करने या धनराशि वापस करने की मांग की तो कंपनी निदेशक बिल्डर दीपक मित्तल पत्नी राखी मित्तल के साथ वर्ष 2020 में फरार हो गया। जिसके बाद रेरा में शिकायत का आंकड़ा बढ़ता गया और आर्किड पार्क (फेज एक और दो) के फ्लैट खरीदारों की कुल 62 शिकायतें दर्ज कर दी गई।
ईडी ने 2022 में दर्ज किया केस, अटैच की परियोजना
पुष्पांजलि इंफ्राटेक प्रा. लि. कंपनी के अंतर्गत बिल्डर दीपक मित्तल ने परियोजना का निर्माण अन्य पार्टनर/निदेशक राजपाल वालिया और उसकी पत्नी शेफाली वालिया के साथ मिलकर आवासीय परियोजना का निर्माण किया था। फ्लैट की बुकिंग के रूप में खरीदारों से धनराशि एकत्रित करने के साथ बिल्डर ने पीएनबी की इंदिरा नगर शाखा से 21 करोड़ रुपए का ऋण भी लिया था। जो अब एनपीए घोषित हो चुका है। इसकी वसूली के लिए पीएनबी ने सरफेसी एक्ट के तहत परियोजना को सील करने भी पहुंची थी, लेकिन खरीदारों के हित को देखते हुए रेरा ने वर्ष 2022 में सीलिंग पर रोक लगा दी थी। प्रकरण में मनी लांड्रिंग के एंगल को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की देहरादून शाखा ने मार्च 2022 में ही परियोजना और निदेशकों के फ्लैट अटैच कर दिए थे। साथ ही आरोपियों पर निरंतर शिकंजा भी कसा जा रहा है।
एसटीएफ, पुलिस और ईडी ने अन्य निदेशकों पर कसा शिकंजा, हाथ नहीं आ रहे मित्तल दंपती
बिल्डर मित्तल दंपती की तरह अन्य निदेशक भी फरार न हो जाएं, इस स्थिति को देखते हुए ईडी ने निदेशक राजपाल वालिया की पत्नी शेफाली वालिया को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजपाल वालिया को गिरफ्तार किया और ईडी ने भी इनकी गिरफ्तारी की। जबकि दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया है। कुल मिलाकर अभी दीपक और राखी मित्तल को छोड़कर अन्य निदेशकों पर शिकंजा कसा जा चुका है।

Previous Post

श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण

Next Post

वन्यजीवों के हमलों से भरा है देवभूमि का इतिहास, 24 सालों में 7 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई रिकॉर्ड

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी
क्राइम

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

by Seemaukb
September 30, 2026
दिव्यांग प्रमाण पत्र पर रिश्वत का खेल! 5 हजार लेते जिला अस्पताल का सर्जन गिरफ्तार
क्राइम

दिव्यांग प्रमाण पत्र पर रिश्वत का खेल! 5 हजार लेते जिला अस्पताल का सर्जन गिरफ्तार

by Seemaukb
September 29, 2026
Next Post
वन्यजीवों के हमलों से भरा है देवभूमि का इतिहास, 24 सालों में 7 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई रिकॉर्ड

वन्यजीवों के हमलों से भरा है देवभूमि का इतिहास, 24 सालों में 7 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई रिकॉर्ड

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : वन कर्मियों के निलंबन पर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

बड़ी खबर : वन कर्मियों के निलंबन पर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

May 10, 2024
बिग ब्रेकिंग:-  मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

बिग ब्रेकिंग:- मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

January 27, 2025

Don't miss it

1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
हेल्थ

मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित

September 30, 2026
UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
क्रिकेट

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

September 30, 2026
विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता
उत्तराखंड

विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

September 30, 2026
शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
मनी और निवेश

शेयर बाजार में फिर भूचाल! निफ्टी 23 हजार के नीचे, महंगा तेल और FII बिकवाली ने बढ़ाई टेंशन

September 30, 2026
बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी
क्राइम

बच्ची ने कहा- ‘अंकल बूढ़े होने तक जेल में रहें’, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद; जज ने लिखी भावुक चिट्ठी

September 30, 2026
UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच
क्रिकेट

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

September 30, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित
  • UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
  • विश्व हृदय दिवस: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव का संदेश, दीक्षा-भावना ने जीती पोस्टर प्रतियोगिता

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.