Friday, November 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

महापौर चुनाव: कांग्रेस ने राजीव महर्षि को उम्मीदवार बनाने की तैयारी, आज दाखिल हुआ आवेदन

December 25, 2024
in राजनीती
महापौर चुनाव: कांग्रेस ने राजीव महर्षि को उम्मीदवार बनाने की तैयारी, आज दाखिल हुआ आवेदन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!

नेताओं की रैली के लिए बसें, जनता के हिस्से आया इंतजार! धनतेरस पर देहरादून ISBT में यात्रियों की फजीहत

देहरादून:- उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कुल 11 नगर निगमों में देहरादून नगर निगम उत्तराखंड का सबसे बड़ा नगर निगम है। देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड हैं। यहां मेयर, डिप्टी मेयर और 99 पार्षद होते हैं। प्रदेश की राजधानी का शहर होने के कारण देहरादून नगर निगम का वैसे भी राजनीति में सर्वाधिक महत्व है। सत्तारूढ़ भाजपा को यहां मुख्य विपक्षी कांग्रेस से यहां इस बार टक्कर मिल सकती है।
नामांकन दाखिल किए जाने से पूर्व देहरादून नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रत्याशी चयन की कसरत निसंदेह बेहद चुनौती भरी है। कांग्रेस में जितने भी मेयर पद के दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, सबकी अपनी पृष्ठभूमि है। इनमें एक नाम उभरा है राजीव महर्षि जिन्होने आज मेयर पद के लिये कांग्रेस कार्यालय मे आवेदन किया। देहरादून की ही मिट्टी में जन्मे, उच्च शिक्षित और विजनरी नेता के रूप में महर्षि की पहचान है। वे मीडिया में पार्टी का पक्ष पूरी तैयारी और गंभीरता से रखते आए हैं I
यह पहला मौका है जब राजीव महर्षि राजनीति के समर में प्रत्यक्ष रूप से उतरते दिख रहे हैं। डीएवी कॉलेज के छात्र नेता रहे और शुरू से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस में वे सक्रिय रहे ही हैं, राज्य आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्र और युवा नेता के रूप में राजीव महर्षि हमेशा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। पार्टी के साथ उनकी निष्ठा असंदिग्ध रही है। पार्टी के हर कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी राज्य स्थापना के पूर्व से आज तक निरन्तर बनी दिखती है।
जानकार मानते हैं कि कॉंग्रेस में राजीव महर्षि एक ऐसा नाम है जिनको लेकर प्रदेश अध्यक्ष करन महरा से लेकर हरीश रावत तक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल या फिर अन्य वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिलने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी I क्योंकि पार्टी में राजीव महर्षि की सर्वप्रिय छवी और व्यावहार कुशल माना जाता है I यानी कॉंग्रेस से देहरादून मेयर प्रत्याशी के तौर पर राजीव महर्षि को मैदान में उतारने के लिए उनको सभी वरिष्ठ नेताओं का समर्थन भी प्राप्त हो सकता है I
कॉंग्रेस में ही उनके समर्थक कहते हैं कि अत्यंत व्यवहार कुशल तथा हर किसी के सुख दुख के साथी राजीव महर्षि की छवि नेकनीयत नेता की है और लोगों के लिए वे हर समय उपलब्ध भी रहते आए हैं। समर्थक मानते हैं कि पिछले आठ-दस साल से सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति लोगों में एंटी इनकमबैंसी फैक्टर बढ़ा है और इसका लाभ राजीव महर्षि को मिल सकता है। उन्होंने राज्य और महानगर के मुद्दों को पूरी बेबाकी से न सिर्फ उठाया है बल्कि उन्हें अंजाम तक भी पहुंचाया है। उच्च शिक्षित, मृदु भाषी और कुशल नेतृत्व क्षमता वाले राजीव महर्षि महानगर की समस्याओं के समाधान के लिए पहले भी सक्रिय रहे हैं और जिम्मेदारी मिलने के बाद वह और अधिक गतिशीलता से समस्याओं का स्थाई समाधान कर इसे जुमले की स्मार्ट सिटी से वास्तविक अर्थों में स्मार्ट सिटी बनाने की क्षमता रखते हैं।
राजीव महर्षि कहते हैं कि वे महानगर देहरादून को अधिक सुविधा युक्त बनाना चाहते हैं । अगर पार्टी ने भरोसा जताया तो वे महापौर का चुनाव जीतकर देहरादून के यातायात प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण, जन सुविधाओं का विस्तार, पार्क, पार्किंग, जल निकासी, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम मुद्दों के समाधान के लिए वह सतत कार्यशील रहकर अपनी क्षमताओं का उपयोग करेंगे I जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

Previous Post

Post Office Scheme: सिर्फ एक बार पैसा जमा पर हर महीने होगी रूपये फ्री इनकम

Next Post

बड़ी खबर : डीएम सविन बंसल की पहल ला रही है रंग, मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं बच्चे

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

by Seemaukb
November 7, 2026
देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!
राजनीती

देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!

by Seemaukb
November 6, 2026
Next Post
बड़ी खबर : डीएम सविन बंसल की पहल ला रही है रंग, मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं बच्चे

बड़ी खबर : डीएम सविन बंसल की पहल ला रही है रंग, मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं बच्चे

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ यूरोलाॅजिस्ट डाॅ विमल कुमार दीक्षित को प्रथम स्थान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ यूरोलाॅजिस्ट डाॅ विमल कुमार दीक्षित को प्रथम स्थान

May 18, 2024
भू भूम्याल जागृति मंच ने समान नागरिक संहिता के प्रावधानों का किया विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भू भूम्याल जागृति मंच ने समान नागरिक संहिता के प्रावधानों का किया विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

February 14, 2025

Don't miss it

हादसा :  तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल
हादसा

हादसा : तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल

November 13, 2026
Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

November 13, 2026
रामनगर में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती गर्भवती, दो-तीन लोगों पर गंभीर आरोप
क्राइम

शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

November 13, 2026
RBI New Rules: बिना बैंक खाते भेजें ₹50 हजार, कैश पेमेंट की लिमिट भी तय
मनी और निवेश

RBI New Rules: बिना बैंक खाते भेजें ₹50 हजार, कैश पेमेंट की लिमिट भी तय

November 13, 2026
ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

November 13, 2026
आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
उत्तराखंड

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

November 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • हादसा : तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल
  • Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
  • शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.