Friday, May 1, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : यूजीसी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में यह विषय होगा अनिवार्य

May 9, 2022
in उत्तराखंड, शिक्षा
बिग ब्रेकिंग : यूजीसी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में यह विषय होगा अनिवार्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून:- यूजीसी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में स्पोर्ट्स विषय अनिवार्य होगा। आपको बता दे कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्पोर्ट्स अनिवार्य विषय होगा। इसमें छात्रों को स्पोर्ट्स से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। 

साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में अब फिजिकल और मेंटल हेल्थ काउंसलर के अलावा हेल्थ एक्सपर्ट भी रखने अनिवार्य होंगे।देश भर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अब छात्रों के शारीरिक, मानसिक फिटनेस और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अनिवार्य होगा।

You might also like

देहरादून में जल संकट पर बड़ा एक्शन, सीडीओ ने कसी अधिकारियों पर लगाम

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

स्कूलों के खंडहर बने खतरा, DM का बड़ा वार—56 भवन जमींदोज

आपको बता दे कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की उच्च स्तरीय कमेटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सुझावों के तहत फिजिकल फिटनेस, स्पोर्ट्स, स्टूडेंट हेल्थ, वेलफेयर, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर आधारित पहली गाइड लाइन तैयार कर ली हैं। इसे बुधवार को राज्यों और विश्वविद्यालयों के लिए जारी कर दिया जाएगा। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की उच्च स्तरीय कमेटी का मानना है कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान पहली बार हर व्यक्ति ने शारीरिक और मानसिक फिटनेस के अलावा भावनात्मक पहलुओं की जरूरत पर ध्यान दिया है।

स्कूलों में तो स्पोर्ट्स अनिवार्य विषय रहता है, लेकिन उच्च शिक्षण संस्थानों में विकल्प के तौर पर रहता है। इन विषयों को अनिवार्य करने का आधार भी यही है। ताकि सभी छात्र कैंपस लाइफ के दौरान विभिन्न गतिविधियों से जुड़ें। विशेषज्ञों का मानना है। कि स्पोर्ट्स समेत ऐसी गतिविधियों से छात्रों का पढ़ाई समेत अन्य तनाव दूर करने में मदद मिलेगी। इससे पहले यूजीसी ने 2019 में उच्च शिक्षण संस्थानों को फिटनेस प्लान भेजा था। इसमें सभी को स्कूलों की तर्ज पर एक घंटे का स्पोर्ट्स पीरियड रखना अनिवार्य किया गया था। इसमें स्पोर्ट्स एक्टिविटी, योग, साइकिलिंग का विकल्प दिया गया था। इसके अलावा, नृत्य, पारंपरिक विद्याओं के माध्यम से फिटनेस पर जोर दिया गया हैं। हर तीन महीने में स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजित होंगे।

छात्रों की व्यावहारिक परेशानियां दूर करने में मदद

इस गाइड लाइन का मकसद छात्रों में शारीरिक, स्पोर्ट्स गतिविधियों और पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देना है। यह सभी छात्रों के लिए तनाव, दबाव और व्यवहारिक परेशानियों को दूर करने और मानसिक स्थिति ठीक रखने के लिए जरूरी है। छात्र पढ़ाई समेत अन्य कारणों के प्रेशर में रहते हैं, इससे उन्हें मदद मिलेगी। – प्रो. एम जगदीश कुमार, अध्यक्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग। 

स्टूडेंट सर्विस सेंटर बनाने होंगे

सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब स्टूडेंट सर्विस सेंटर बनाने होंगे। डायरेक्टर या डीन स्तर के प्रोफेसर रैंक या फिर शारीरिक शिक्षक को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। ऑन लाइन मोड से या फिर टेलीफोन पर काउंसलिंग करवायी जाएगी। यह सब सिंगल विंडो सिस्टम के तहत काम करेगा। इसके अलावा, छात्रों को महिलाओं और गांवों के पिछड़े बच्चों की मदद करनी सिखाई जाएगी।पैदल चलने के ट्रैक बनाने होंगे।

उच्च शिक्षण संस्थानों के कैंपस में पैदल चलने वाले ट्रैक बनाने अनिवार्य होंगे। इसका मकसद कैंपस में एक विभाग से दूसरे विभाग, लाइब्रेरी, हॉस्टल आदि आने-जाने के लिए कार की बजाय पैदल चलने की आदत डाली जाए। इससे भी फिटनेस का बढ़ावा मिलेगा।

Tags: letest Uttrakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhad broadcast newsUttarakhand letest education news
Previous Post

गड़बड़झाला: सरकार के आदेश के बावजूद यूपीसीएल ने गबन के आरोपी अधिकारी पर नहीं की कार्यवाही

Next Post

बड़ी खबर : प्रदेश के सीएम पर 48 लाख का भारी-भरकम कर्ज। जानिए पूरी संपत्ति का लेखा-जोखा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में जल संकट पर बड़ा एक्शन, सीडीओ ने कसी अधिकारियों पर लगाम
उत्तराखंड

देहरादून में जल संकट पर बड़ा एक्शन, सीडीओ ने कसी अधिकारियों पर लगाम

by Seemaukb
April 30, 2026
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
Uncategorized

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

by Seemaukb
April 30, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग: नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी!!

बड़ी खबर : प्रदेश के सीएम पर 48 लाख का भारी-भरकम कर्ज। जानिए पूरी संपत्ति का लेखा-जोखा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 6 घंटे का सफर मात्र अब 2.5 घंटे में होगा पूरा

सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 6 घंटे का सफर मात्र अब 2.5 घंटे में होगा पूरा

November 29, 2024
बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी

बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी

January 11, 2025

Don't miss it

देहरादून में जल संकट पर बड़ा एक्शन, सीडीओ ने कसी अधिकारियों पर लगाम
उत्तराखंड

देहरादून में जल संकट पर बड़ा एक्शन, सीडीओ ने कसी अधिकारियों पर लगाम

April 30, 2026
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
Uncategorized

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

April 30, 2026
स्कूलों के खंडहर बने खतरा, DM का बड़ा वार—56 भवन जमींदोज
उत्तराखंड

स्कूलों के खंडहर बने खतरा, DM का बड़ा वार—56 भवन जमींदोज

April 30, 2026
भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा
शिक्षा

भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा

April 30, 2026
सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी! ₹18,000 से सीधा ₹69,000 सैलरी का बड़ा प्रस्ताव
उत्तराखंड

श्रमिकों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने बढ़ेगा वेतन, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

April 30, 2026
लूट के बाद पुलिस से भिड़े बदमाश, देहरादून में एनकाउंटर—एक ढेर, इंस्पेक्टर को लगी गोली
क्राइम

लूट के बाद पुलिस से भिड़े बदमाश, देहरादून में एनकाउंटर—एक ढेर, इंस्पेक्टर को लगी गोली

April 30, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में जल संकट पर बड़ा एक्शन, सीडीओ ने कसी अधिकारियों पर लगाम
  • ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
  • स्कूलों के खंडहर बने खतरा, DM का बड़ा वार—56 भवन जमींदोज

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.