Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले रूमेटाॅइड रोगी काॅर्नियल अल्सर से आंखों को कैसे बचाएं

July 20, 2025
in हेल्थ
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले रूमेटाॅइड रोगी काॅर्नियल अल्सर से आंखों को कैसे बचाएं
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

गोल्डन कार्ड से इलाज में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की पहल, लाभार्थियों को मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व

World Trauma Day: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने बताया, ट्रॉमा केयर में शुरुआती मिनट क्यों हैं बेहद अहम

रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीजों को नेत्र सुरक्षा पर जागरूक कर गया ‘कॉर्निया 360° 2.0’ कार्यक्रम

– श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने दीं काॅर्नियल अल्सर से बचाव की उपयोगी जानकारियां

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग द्वारा रविवार को एक दिवसीय सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम ‘कॉर्निया 360° 2.0’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रूमेटॉइड आर्थराइटिस से ग्रसित रोगियों में उत्पन्न होने वाली कॉर्निया संबंधी जटिलताओं पर चर्चा करना और नेत्र सुरक्षा के उपायों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों की रही भागीदारी

उत्तराखंड स्टेट ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसायटी (UKSOS) के तत्वावधान में आयोजित इस उच्चस्तरीय संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सकों ने शिरकत की। विशेषज्ञों ने बताया कि रूमेटॉइड रोगियों में आंखों की सूखापन और अल्सर जैसी स्थितियाँ आम हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना दृष्टि हानि का कारण बन सकता है।

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ. देवेश शर्मा ने कहा कि,

“रूमेटॉइड आर्थराइटिस से ग्रस्त मरीजों में काॅर्नियल अल्सर की संभावना अधिक होती है। समय रहते इलाज से दृष्टि को बचाया जा सकता है।”

नेत्र स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों के सुझाव:

  • रूमेटॉइड रोगियों को नियमित नेत्र परीक्षण अवश्य कराना चाहिए

  • आंखों में जलन, लालिमा या धुंधली दृष्टि के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • नेत्रों में सूखापन महसूस हो तो शीघ्र नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें

प्रमुख वक्ता और आयोजक

कार्यक्रम में प्रो. डाॅ. तरन्नुम शकील (विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग), प्रो. डाॅ. मनोज गुप्ता (निदेशक), प्रो. डाॅ. कुमुद सकलानी (कुलपति, एसजीआरआर विश्वविद्यालय), प्रो. डाॅ. अशोक नायक (प्राचार्य), और डाॅ. अनिल मलिक (सीएमई प्रभारी) समेत कई वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विशेषज्ञ डाॅ. वंदना येन ने कॉर्नियल पर्फोरेशन के आपातकालीन सर्जिकल प्रबंधन पर अपने अनुभव साझा किए, जबकि डाॅ. अंकित शर्मा ने संक्रामक किरैटाइटिस जैसे जटिल नेत्र संक्रमणों के निदान एवं उपचार पर जानकारी दी।

पीजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बनी मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान आयोजित पीजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्तर भारत के चार प्रमुख मेडिकल संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 प्रथम स्थान:
डाॅ. तन्वी और डाॅ. श्रेष्ठा – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून

 द्वितीय स्थान:
डाॅ. मलिका और डाॅ. ऋतुपर्णा – हिमालयन इंस्टीट्यूट, जॉलीग्रांट

 तृतीय स्थान:
डाॅ. कीर्ति और डाॅ. अमित – एम्स, ऋषिकेश

अध्यक्षीय संबोधन और समापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. डाॅ. तरन्नुम शकील ने नेत्र संक्रमण के नैदानिक और सूक्ष्म जैविक पहलुओं पर रोशनी डाली और कहा कि रूमेटॉइड रोगियों में सूखी आंखों की समस्या का जल्द उपचार जरूरी है। कार्यक्रम का समापन उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी वक्ताओं, आयोजकों और सहभागियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर डाॅ. आर.पी. सिंह, डाॅ. तारिख मसूद, डाॅ. आशीष गोयल, डाॅ. भावना मलिक, और डाॅ. राना उसमानी सहित अनेक चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Tags: SGGRUUKSOSकॉर्नियल अल्सरकॉर्निया 360देहरादून न्यूजनेत्र रोग विभागनेत्र स्वास्थ्यमेडिकल कॉन्फ्रेंसमेडिकल समाचाररूमेटॉइड आर्थराइटिसश्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
Previous Post

बड़ी खबर: बॉन्ड इश्यू को मिला 11 गुना सब्सक्रिप्शन, THDCIL में निवेशकों का गहराता भरोसा

Next Post

दुखद: देवलग्वाड़ पंचायत चुनाव में पसरा मातम, प्रधान प्रत्याशी की असमय मृत्यु से टली चुनाव प्रक्रिया

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

गोल्डन कार्ड से इलाज में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की पहल, लाभार्थियों को मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
Uncategorized

गोल्डन कार्ड से इलाज में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की पहल, लाभार्थियों को मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

by Seemaukb
November 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व

by Seemaukb
October 27, 2026
Next Post
दुखद: देवलग्वाड़ पंचायत चुनाव में पसरा मातम, प्रधान प्रत्याशी की असमय मृत्यु से टली चुनाव प्रक्रिया

दुखद: देवलग्वाड़ पंचायत चुनाव में पसरा मातम, प्रधान प्रत्याशी की असमय मृत्यु से टली चुनाव प्रक्रिया

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : TCS ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, 5 दिन में निवेशकों की दौलत ₹72,000 करोड़ बढ़ी

बड़ी खबर : TCS ने शेयर बाजार में मचाया तहलका, 5 दिन में निवेशकों की दौलत ₹72,000 करोड़ बढ़ी

July 19, 2026
बिग ब्रेकिंग : भाजपा में बड़ा सियासी मंथन: प्रदेश अध्यक्ष की रेस हुई तेज!

बिग ब्रेकिंग : भाजपा में बड़ा सियासी मंथन: प्रदेश अध्यक्ष की रेस हुई तेज!

March 10, 2025

Don't miss it

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान

November 14, 2026
जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता
उत्तराखंड

जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता

November 14, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

हादसा : ट्रक की टक्कर ने बुझाए दो घरों के चिराग, रुड़की में महिला समेत दो की मौत

November 14, 2026
भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल
राजनीती

भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल

November 14, 2026
Kia Seltos का जलवा! 7 लाख ग्राहकों ने खरीदी SUV, बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड
टेक न्यूज़

Kia Seltos का जलवा! 7 लाख ग्राहकों ने खरीदी SUV, बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

November 14, 2026
उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर
उत्तराखंड

उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर

November 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • नशे से दूर रहो, भविष्य संवारो! 275 बच्चों तक पहुंचा NALSA का जागरूकता अभियान
  • जल संस्थान में 10 अफसरों की पदोन्नति, नरेश पाल सिंह बने पौड़ी-चमोली के अधीक्षण अभियंता
  • हादसा : ट्रक की टक्कर ने बुझाए दो घरों के चिराग, रुड़की में महिला समेत दो की मौत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.