Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अल्मोड़ा पंचायत चुनाव के बाद खूनी रंजिश: नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

August 2, 2025
in क्राइम
अल्मोड़ा पंचायत चुनाव के बाद खूनी रंजिश: नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, SC/ST एक्ट में केस दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

यूपी से डिग्री, उत्तराखंड में नौकरी! 55 सहायक शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का शक

अल्मोड़ा।   उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद एक ओर जहां विजेताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर चुनावी रंजिश के चलते हिंसक घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के खगमराकोट से सामने आया है, जहां क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य रोहन कुमार आर्या पर विरोधी पक्ष द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

जीत के जश्न से पहले ही टूट पड़ी लाठियां और धारदार हथियार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए रोहन कुमार आर्या मतगणना के दिन हवालबाग ब्लॉक से अपने समर्थकों के साथ कोसी बाजार की ओर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में विरोधी पक्ष के लोगों—पंकज कुमार बिष्ट, दीपक पाटनी और उनके अन्य साथियों—ने उन पर और उनके पिता सहित वरिष्ठ समर्थकों पर अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियार (निकिल) से हमला बोल दिया।

इस हमले में नवनिर्वाचित सदस्य रोहन कुमार आर्या को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके कई समर्थक भी घायल हो गए हैं। आर्या का आरोप है कि उन्होंने हमलावरों से शांति बनाए रखने की अपील भी की, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद हमलावर एक वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

हमले में जातिसूचक गालियों का प्रयोग, एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज
रोहन कुमार आर्या के अनुसार, हमलावरों ने न सिर्फ शारीरिक रूप से हमला किया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके साथियों को गालियां भी दीं। उन्होंने इस संबंध में अल्मोड़ा थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1), 191(2) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और सामाजिक चेतावनी
इस हमले को लेकर सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता सिकंदर पवार ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रोहन कुमार आर्या एक अनुसूचित जाति से हैं और सामान्य सीट से विजयी हुए हैं, यही कारण है कि जातिवादी मानसिकता से ग्रसित विरोधी पक्ष ने यह घृणित कृत्य किया है। पवार ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश चंद्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Almora NewsAlmora Police ActionGram Panchayat ViolencePanchayat Chunav RanjishPolitical ViolenceRohan Kumar AryaSC-ST ActUttarakhand Panchayat elections

Previous Post

बड़ी खबर: पिता का निधन बना संकट, डीएम ने थामा रिहान का हाथ

Next Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट में बाहरी नामों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- चुनाव याचिका दाखिल करें

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट में बाहरी नामों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- चुनाव याचिका दाखिल करें

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट में बाहरी नामों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- चुनाव याचिका दाखिल करें

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: पंचायत की सूचना छिपाने पर पंचायत अधिकारी निलम्बित, 25 हजार का जुर्माना

बड़ी खबर: पंचायत की सूचना छिपाने पर पंचायत अधिकारी निलम्बित, 25 हजार का जुर्माना

May 26, 2025
SRHU खेलोत्सव 2025 : बास्केटबॉल में नर्सिंग ने मारी बाजी, टेबल टेनिस में अंशिका और विख्यात चमके

SRHU खेलोत्सव 2025 : बास्केटबॉल में नर्सिंग ने मारी बाजी, टेबल टेनिस में अंशिका और विख्यात चमके

October 15, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.