Saturday, September 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

धराली आपदा: इसरो संस्थान ने एक साल पहले दी थी चेतावनी, विभाग ने किया नजरअंदाज

August 10, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: धराली गांव के विस्थापन पर प्रशासन ने बढ़ाया कदम, लंका क्षेत्र में बसाने की तैयारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

धराली-हर्षिल आपदा: इसरो के आई.आई.आर.एस. ने एक साल पहले दी थी कृत्रिम झीलों के खतरे की चेतावनी, आपदा प्रबंधन विभाग ने किया नजरअंदाज

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धराली, सुखीटॉप और हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण आपदा को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। इसरो के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आई.आई.आर.एस.), देहरादून ने करीब एक वर्ष पूर्व ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजकर चेतावनी दी थी कि इन क्षेत्रों के ऊपरी हिस्सों में कई कृत्रिम झीलों का निर्माण हो चुका है, जो किसी भी समय टूटकर एक भयानक आपदा का रूप ले सकती हैं।

आई.आई.आर.एस., जो देश के सबसे प्रतिष्ठित रिमोट सेंसिंग संस्थानों में से एक है, की यह चेतावनी रिपोर्ट स्पष्ट रूप से संभावित ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) और भूस्खलन जनित आपदाओं के खतरे की ओर इशारा कर रही थी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आपदा प्रबंधन विभाग ने इस रिपोर्ट को नकारते हुए दावा किया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।


समय रहते कार्रवाई होती तो टल सकता था बड़ा नुकसान

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आई.आई.आर.एस. की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित स्थलीय निरीक्षण, भूगर्भीय सर्वेक्षण और जी.आई.एस. मैपिंग करवाई होती, तो धराली और हर्षिल में हुई जान-माल की भारी हानि से बचा जा सकता था। पुराने और नए सैटेलाइट डेटा का तुलनात्मक अध्ययन (Comparative Analysis) करके कृत्रिम झीलों की स्थिति, पानी की मात्रा और संभावित टूटने के खतरे का सटीक आकलन किया जा सकता था।

लेकिन हकीकत यह है कि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के पास पिछले 5 वर्षों से जी.आई.एस. (Geographic Information System) डेटा का अपडेट ही नहीं है, क्योंकि जी.आई.एस. कार्य देखने वाले अनुभवी कार्मिक विभाग में मौजूद नहीं हैं। डेटा अपडेट न होने के कारण पुराने और नए उपग्रह चित्रों की तुलना करके जोखिम का आकलन करना ही संभव नहीं हुआ।


हाईकोर्ट के आदेश की भी अनदेखी

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में अजय गौतम ने माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें गंगोत्री ग्लेशियर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कृत्रिम झीलों के निर्माण को लेकर गंभीर खतरे की चेतावनी दी गई थी। इस पर उच्च न्यायालय ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिए थे कि वह समय-समय पर गंगोत्री ग्लेशियर और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों का निरंतर सर्वेक्षण करे और रिपोर्ट तैयार करे।

लेकिन, उपलब्ध तथ्यों के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग ने न तो नियमित सर्वेक्षण किया और न ही कोर्ट के आदेशों का पालन किया। नतीजा यह हुआ कि आई.आई.आर.एस. जैसी प्रतिष्ठित संस्था की चेतावनी भी धूल फांकती रही और अंततः धराली, सुखीटॉप और हर्षिल में जान-माल का भारी नुकसान हो गया।


भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप

वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र जुगरान ने इस पूरे मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा,

“उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग अब ‘घोटाला प्रबंधन विभाग’ बन चुका है। करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह विभाग आपदा प्रबंधन जैसे गंभीर कार्यों को दरकिनार कर चुका है।”

जुगरान ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आई.आई.आर.एस. की रिपोर्ट को नजरअंदाज करने वाले आपदा प्रबंधन विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभी जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान की जाए और उनकी लापरवाही के कारण हुई जनहानि और वित्तीय नुकसान के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किया जाए।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह जल्द ही आपदा प्रबंधन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार और घोटालों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।


जनता में बढ़ा अविश्वास

धराली और हर्षिल जैसी घटनाओं ने राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक तकनीकी संस्थानों की चेतावनियों को गंभीरता से लेकर समय पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पर्वतीय राज्य में आपदाओं के खतरे को कम नहीं किया जा सकता।

Tags: Artificial Lakes UttarakhandDharali DisasterDisaster Management CorruptionGlacier Lake ThreatHarsil DisasterISRO IIRS WarningUttarakhand Disaster Management
Previous Post

उत्तरकाशी आपदा: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने भेजी राहत सामग्री, क्यारक गांव की सुध लेने न सरकार न प्रशासन

Next Post

आज सौड़ में खिला हरियाली का उत्सव, ‘पर्यावरण मेला’ में गूंजा वृक्षारोपण का संकल्प 

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

by Seemaukb
September 12, 2026
नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर
उत्तराखंड

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

by Seemaukb
September 12, 2026
Next Post
आज सौड़ में खिला हरियाली का उत्सव, ‘पर्यावरण मेला’ में गूंजा वृक्षारोपण का संकल्प 

आज सौड़ में खिला हरियाली का उत्सव, ‘पर्यावरण मेला’ में गूंजा वृक्षारोपण का संकल्प 

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट

सावधान: अगले 3 घंटे बेहद भारी, देहरादून समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

July 26, 2026
खुलासा : बसपा के इलाके में धामी का धमाका

खुलासा : बसपा के इलाके में धामी का धमाका

July 13, 2022

Don't miss it

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

September 12, 2026
46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
हेल्थ

46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने

September 12, 2026
नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर
उत्तराखंड

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

September 12, 2026
एक झटके में 45 अरब डॉलर बढ़ा भारत का खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड
देश-दुनिया

एक झटके में 45 अरब डॉलर बढ़ा भारत का खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड

September 12, 2026
बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

September 12, 2026
VC बंशीधर तिवारी का बुलडोजर एक्शन: देहरादून में 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, मचा हड़कंप
उत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग पर बंशीधर तिवारी सख्त, दो दिन में 200 बीघा पर एमडीडीए का वार

September 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
  • 46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
  • नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.