Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

चंद्रबनी चौक के पास कैफे में हुई वारदात, पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपियों की तलाश में जुटी

February 6, 2026
in क्राइम
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  राजधानी देहरादून में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मच्छी बाजार में युवती की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चंद्रबनी चौक के पास एक युवती पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं।

कॉफी पीने गई युवती पर हमला

जानकारी के अनुसार, सैय्यद मोहल्ला चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु से किसी बात को लेकर बहस हो गई।

You might also like

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

बहस के बाद चापड़ से सिर पर वार

आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद तीनों युवकों ने युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और फिर चापड़ से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवती को उसके साथी तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए।

तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल तीनों फरार बताए जा रहे हैं।

आशीष कुमार, चौकी इंचार्ज आईएसबीटी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हाल ही में हो चुकी है युवती की हत्या

गौरतलब है कि 2 फरवरी को नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती गुंजन की चापड़ से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Previous Post

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Next Post

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार
क्राइम

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

by Seemaukb
November 11, 2026
एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

by Seemaukb
November 10, 2026
Next Post
बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

NAINITAL BRIBE CASE: हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उठाए महत्वपूर्ण कानूनी सवाल

NAINITAL BRIBE CASE: हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उठाए महत्वपूर्ण कानूनी सवाल

July 7, 2025
होटल प्रबंधन संकाय का हुआ निरीक्षण

होटल प्रबंधन संकाय का हुआ निरीक्षण

July 31, 2023

Don't miss it

न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड
उत्तराखंड

न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड

November 12, 2026
हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
हादसा

हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

November 12, 2026
CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!
देश-दुनिया

CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!

November 12, 2026
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • न नौकरी की तलाश, न बड़ा निवेश! हल्द्वानी की नंदिनी ने जड़ी-बूटियों से खड़ा किया साबुन का ब्रांड
  • हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
  • CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागे आतंकी, कुलगाम में CCTV से खुलेगा राज!

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.