Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
in उत्तराखंड
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

देहरादून: उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए कई अहम पदों पर नई तैनाती की है। 11 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, संयुक्त मजिस्ट्रेट और नगर निगमों के नगर आयुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव नगर निगमों में देखने को मिला है। हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त परितोष वर्मा को नगर निगम काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ऊधमसिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है। काशीपुर के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। वहीं, दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहीं अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में आशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के पद पर तैनात दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्य विकास अधिकारी चमोली और संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है।

इसके अलावा गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की तथा दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर भेजा गया है।

PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल के पद पर तैनात जीवन सिंह नगन्याल को आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विलक्षण सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर से हटाकर अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल बनाया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज निदेशालय देहरादून भेजा गया है। मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA) देहरादून बनाया गया है। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी बागेश्वर नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा बनाया गया है।

ऊधमसिंह नगर में भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ऊधमसिंह नगर कौस्तुभ मिश्रा को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर बनाया गया है।

अपर जिलाधिकारी देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA) स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है। काशीपुर के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है।

उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर एवं उप सचिव मुख्यमंत्री निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA) बनाया गया है।

डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर टिहरी गढ़वाल कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग तथा डिप्टी कलेक्टर देहरादून विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।

इसके अलावा नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। नगर आयुक्त रुद्रपुर गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों और नगर निगमों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Tags: administrative reshuffleAshima Goyaldehradun newsIAS Transfer List 2026Paritosh VermaPCS Transfer UttarakhandUttarakhand governmentUttarakhand IAS TransferUttarakhand PCS Transfer
Previous Post

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

by Seemaukb
November 11, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

May 3, 2024
बिग ब्रेकिंग : पेयजल निगम में हो रहा गज़ब का खेल,विभाग नहीं बल्कि अधिकारियों की स्वेच्छा से चल रही ट्रांसफर वाली रेल

बिग ब्रेकिंग : पेयजल निगम में हो रहा गज़ब का खेल,विभाग नहीं बल्कि अधिकारियों की स्वेच्छा से चल रही ट्रांसफर वाली रेल

August 17, 2024

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.