Friday, October 16, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कैंची धाम हादसा: दर्शन की आस्था बनी काल, एक झटके में उजड़ गया राहुल पटेल का परिवार

December 19, 2025
in हादसा
कैंची धाम हादसा: दर्शन की आस्था बनी काल, एक झटके में उजड़ गया राहुल पटेल का परिवार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल/भवाली।  आस्था, उम्मीद और परिवार के साथ निकला एक सफर पलभर में मातम में बदल गया। बरेली निवासी राहुल पटेल अपने परिजनों के साथ बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन कैंची धाम रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जख्म बन गया। इस हादसे में राहुल की मां, पत्नी और साली की मौके पर ही मौत हो गई।

सेकेंड हैंड कार से शुरू हुआ सफर, नदी में गिरकर खत्म हुई खुशियां

राहुल पटेल ने पिछले महीने ही सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो खरीदी थी। परिवार में लंबे समय से कैंची धाम जाने की इच्छा थी। बहन, बहनोई और साली इन दिनों घर आए हुए थे। बातचीत में तय हुआ कि सभी मिलकर बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन करेंगे।

You might also like

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

बृहस्पतिवार सुबह करीब 145 किलोमीटर का सफर तय कर परिवार भवाली पहुंचा। इसी दौरान कैंची धाम रोड पर सामने से आ रहे वाहन को पास देने के प्रयास में राहुल की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरी।

एक हादसा, तीन अर्थियां

इस भीषण दुर्घटना में राहुल की मां गंगा देवी, पत्नी बृजेश कुमारी (26) और साली नैंसी गंगवार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने एक ही झटके में कई रिश्तों की डोर तोड़ दी।

वहीं राहुल का बेटा ऋषि पटेल (7), स्वाति (20), ज्योति (25), करन (30) और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

“मां…मां” पुकारता रहा मासूम ऋषि

हादसे के बाद सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया जब घायल ऋषि को भवाली सीएचसी लाया गया। सात साल का मासूम अपनी मां, दादी और मौसी को पुकारता रहा। डॉक्टरों और स्टाफ ने उसे संभालने की कोशिश की और भरोसा दिलाया, लेकिन सच्चाई उससे कहीं ज्यादा कठोर थी।

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ते हादसे, फिर उठे सवाल

यह हादसा कोई अकेला मामला नहीं है। बीते कुछ महीनों में कैंची धाम, भवाली, रामगढ़ और ज्योलीकोट क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं। तीखे मोड़, संकरी सड़कें और मैदानी इलाकों से आने वाले चालकों की पहाड़ी ड्राइविंग में अनुभव की कमी हादसों की बड़ी वजह बन रही है।

आरटीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार से रानीबाग क्षेत्र में विभागीय टीम तैनात की जाएगी, जो निजी वाहन चालकों को पहाड़ों में सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करेगी।

भवाली अस्पताल में डॉक्टरों की कमी फिर बनी सवाल

हादसे के बाद घायलों को भवाली सीएचसी लाया गया, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते उन्हें हल्द्वानी रेफर करना पड़ा। महिला मरीजों के लिए महिला डॉक्टर उपलब्ध न होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। एक बार फिर पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आस्था के सफर में सुरक्षा जरूरी

कैंची धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की अनदेखी ऐसे हादसों को जन्म दे रही है। राहुल पटेल का परिवार अब जीवन भर उस यात्रा का दर्द अपने साथ लेकर चलेगा, जो आस्था से शुरू हुई थी और मातम में खत्म हो गई।

Tags: A tragic road accident on Kainchi Dham road near Bhawali claimed three lives of a family from BareillyBhawali CHC hospitalBhawali road accidenthill road accidentKainchi Dham accidentKainchi Dham road safetyNainital accident newsNeem Karoli Baba devoteesraising serious road safety concerns in Uttarakhand.Religious tourism accidentuttarakhand news todayuttarakhand road accident
Previous Post

न्यायिक गलियारों में हलचल, उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिल सकता है नया मुख्य न्यायाधीश

Next Post

पनीर में जहर! पेशे से वकील, काम में मिलावट — अदालत ने ठोका एक लाख का जुर्माना

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

by Seemaukb
October 6, 2026
हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त
हादसा

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

by Seemaukb
October 5, 2026
Next Post
पनीर में जहर! पेशे से वकील, काम में मिलावट — अदालत ने ठोका एक लाख का जुर्माना

पनीर में जहर! पेशे से वकील, काम में मिलावट — अदालत ने ठोका एक लाख का जुर्माना

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज: उत्तराखंड वन विकास निगम में समूह-ग की बंपर भर्तियां। पढ़िए पूरी खबर

गुड न्यूज: उत्तराखंड वन विकास निगम में समूह-ग की बंपर भर्तियां। पढ़िए पूरी खबर

June 4, 2022
OTP मांगकर खाते साफ! SIR के नाम पर नया खेल शुरू—उत्तराखंड में बढ़ी ठगी, आयोग ने दी कड़ी चेतावनी

OTP मांगकर खाते साफ! SIR के नाम पर नया खेल शुरू—उत्तराखंड में बढ़ी ठगी, आयोग ने दी कड़ी चेतावनी

November 25, 2025

Don't miss it

बीमारी में भी नहीं मिली राहत, ट्रांसफर के बाद अधिकारी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त—सरकार और DG हेल्थ को नोटिस
उत्तराखंड

NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर हाईकोर्ट सख्त, SIT जांच के बीच सभी संदिग्ध दस्तावेजों के सत्यापन के आदेश

October 16, 2026
बीमारी में भी नहीं मिली राहत, ट्रांसफर के बाद अधिकारी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त—सरकार और DG हेल्थ को नोटिस
उत्तराखंड

तीन हत्याओं में फांसी की सजा रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; इलाज के बाद होगी रिहाई!

October 16, 2026
अंकिता केस पर अजय भट्ट का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम पर बोले- फैसला अदालत करेगी!
उत्तराखंड

अंकिता केस पर अजय भट्ट का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम पर बोले- फैसला अदालत करेगी!

October 16, 2026
प्रीतम भरतवाण के जागर, DJ सोनल की धूम! SGRRU के नवरंग डांडिया में झूम उठा देहरादून
उत्तराखंड

प्रीतम भरतवाण के जागर, DJ सोनल की धूम! SGRRU के नवरंग डांडिया में झूम उठा देहरादून

October 16, 2026
रेखा आर्य का पति पर गंभीर आरोपों से सियासी भूचाल! हत्या की साजिश से जालसाजी तक, FIR दर्ज
क्राइम

रेखा आर्य का पति पर गंभीर आरोपों से सियासी भूचाल! हत्या की साजिश से जालसाजी तक, FIR दर्ज

October 15, 2026
अंकिता केस पर AAP का हल्लाबोल! माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की उमा गौड़ सिसोदिया, दुष्यंत गौतम पर भी उठाए सवाल
राजनीती

अंकिता केस पर AAP का हल्लाबोल! माता-पिता की गिरफ्तारी पर भड़की उमा गौड़ सिसोदिया, दुष्यंत गौतम पर भी उठाए सवाल

October 15, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर हाईकोर्ट सख्त, SIT जांच के बीच सभी संदिग्ध दस्तावेजों के सत्यापन के आदेश
  • तीन हत्याओं में फांसी की सजा रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; इलाज के बाद होगी रिहाई!
  • अंकिता केस पर अजय भट्ट का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम पर बोले- फैसला अदालत करेगी!

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.