उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब होने से तापमान में और गिरावट आने की आशंका है।
मैदानी जिलों में घना कोहरा रहेगा परेशानी का कारण
दूसरी ओर, प्रदेश के मैदानी जिलों हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने की संभावना है।
इसके साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों के निचले इलाकों में भी सुबह और रात के समय दृश्यता कम रह सकती है।
31 दिसंबर तक बना रहेगा मौसम का यही मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 31 दिसंबर को भी प्रदेशभर में मौसम का यही रुख बना रहेगा।
बारिश, बर्फबारी और कोहरे का सीधा असर प्रदेश के न्यूनतम तापमान पर पड़ेगा, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
यात्रियों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह
घने कोहरे और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।










Discussion about this post