Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अंकिता भंडारी प्रकरण: उर्मिला सनावर के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने भी कोर्ट में दिए वॉयस सैंपल

January 19, 2026
in उत्तराखंड
अंकिता भंडारी प्रकरण: उर्मिला सनावर के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने भी कोर्ट में दिए वॉयस सैंपल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप मामले में जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी न्यायालय में पेश हुए और अपनी आवाज के नमूने (वॉयस सैंपल) दिए। न्यायिक प्रक्रिया के तहत उनके वॉयस सैंपल सुरक्षित कर लिए गए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

इस मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) वायरल ऑडियो क्लिप में किए गए दावों की सत्यता की पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में उपस्थित हुए। अदालत की अनुमति और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने उनके वॉयस सैंपल रिकॉर्ड किए।

You might also like

उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर

पेंशनरों की दौड़भाग खत्म! 30 नवंबर तक यहां मिलेगा हर समस्या का हल

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले शुक्रवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर अदालत में पेश हुई थीं। उन्होंने न केवल अपना मोबाइल फोन कोर्ट में जमा कराया, बल्कि जांच एजेंसियों को सहयोग करते हुए अपनी आवाज के नमूने भी दिए थे। एसआईटी का मुख्य उद्देश्य वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाजों की वैज्ञानिक पुष्टि करना है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ऑडियो क्लिप में किसकी आवाज है।

गौरतलब है कि वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर हरिद्वार और देहरादून में कुल चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों की जांच एक ही विशेष जांच टीम द्वारा की जा रही है। पूछताछ के दौरान पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने पहले अस्वस्थता का हवाला देते हुए अदालत से एक दिन का समय मांगा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। तय समय पर वे शनिवार को अदालत पहुंचे और जांच प्रक्रिया में विधिवत सहयोग किया।

एसआईटी प्रभारी एवं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के वॉयस सैंपल को जांच के लिए केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL), चंडीगढ़ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड पहले से ही प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र पर कई सवाल खड़े कर चुका है। अब वायरल ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच से इस मामले में नए तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Tags: Ankita Bhandari audio controversyAnkita Bhandari caseAnkita Bhandari latest newsAnkita Bhandari murderCFSL Chandigarh voice testSIT investigation UttarakhandSuresh Rathore voice sampleUrmila Sanawar voice sampleUttarakhand high profile murder caseviral audio clip Ankita case
Previous Post

रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली! बजरंग ऑटो ने मांगे ₹8777, आरटीओ में जमा हुए सिर्फ ₹7147

Next Post

नंदा देवी राजजात 2026 पर संकट! यात्रा स्थगित होते ही चमोली के 484 गांव सड़कों पर, महापंचायत में उबाल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर
उत्तराखंड

उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर

by Seemaukb
November 13, 2026
पेंशनरों की दौड़भाग खत्म! 30 नवंबर तक यहां मिलेगा हर समस्या का हल
उत्तराखंड

पेंशनरों की दौड़भाग खत्म! 30 नवंबर तक यहां मिलेगा हर समस्या का हल

by Seemaukb
November 13, 2026
Next Post
नंदा देवी राजजात 2026 पर संकट! यात्रा स्थगित होते ही चमोली के 484 गांव सड़कों पर, महापंचायत में उबाल

नंदा देवी राजजात 2026 पर संकट! यात्रा स्थगित होते ही चमोली के 484 गांव सड़कों पर, महापंचायत में उबाल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग: पेयजल समस्या को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन

ब्रेकिंग: पेयजल समस्या को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन

June 15, 2022
हल्द्वानी हिंसा घटना में घायल हुए पत्रकारों को 51000 देंगे हरी शरणम प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास जी

हल्द्वानी हिंसा घटना में घायल हुए पत्रकारों को 51000 देंगे हरी शरणम प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास जी

February 13, 2024

Don't miss it

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

हादसा : ट्रक की टक्कर ने बुझाए दो घरों के चिराग, रुड़की में महिला समेत दो की मौत

November 14, 2026
भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल
राजनीती

भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल

November 14, 2026
Kia Seltos का जलवा! 7 लाख ग्राहकों ने खरीदी SUV, बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड
टेक न्यूज़

Kia Seltos का जलवा! 7 लाख ग्राहकों ने खरीदी SUV, बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

November 14, 2026
उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर
उत्तराखंड

उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर

November 13, 2026
पेंशनरों की दौड़भाग खत्म! 30 नवंबर तक यहां मिलेगा हर समस्या का हल
उत्तराखंड

पेंशनरों की दौड़भाग खत्म! 30 नवंबर तक यहां मिलेगा हर समस्या का हल

November 13, 2026
हादसा :  तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल
हादसा

हादसा : तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल

November 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • हादसा : ट्रक की टक्कर ने बुझाए दो घरों के चिराग, रुड़की में महिला समेत दो की मौत
  • भाजपा को घेरते-घेरते खुद घिरे हरक! 23 साल पुराने केस में हिमंता ने बढ़ाई हलचल
  • Kia Seltos का जलवा! 7 लाख ग्राहकों ने खरीदी SUV, बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.