Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में सनक का तांडव: भरे बाजार युवती की बेरहमी से हत्या

February 2, 2026
in क्राइम
देहरादून में सनक का तांडव: भरे बाजार युवती की बेरहमी से हत्या
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक बार फिर खून से दहल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने धारदार हथियार (चापड़) से युवती का गला रेत दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।

बातचीत के दौरान अचानक हमला, मौके पर ही हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती घर से निकली थी। मच्छी बाजार स्थित दूल्हा मार्केट के पास एक युवक ने उसे रोका और बातचीत करने लगा। अचानक युवक ने चापड़ से उसके गले पर हमला कर दिया। वार इतनी गंभीर थी कि युवती वहीं गिर पड़ी।

You might also like

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवती को गंभीर हालत में दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार,
आरोपी का नाम आकाश कुमार (27 वर्ष) है, जो कोमल राम का पुत्र है। वह मन्नूगंज, खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर देहरादून का निवासी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले से करता था पीछा, धमकी की शिकायत भी की गई थी

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आकाश कुमार काफी समय से युवती गुंजन का पीछा कर रहा था। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन आरोपी की शादी हो जाने के बाद गुंजन ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

इसके बावजूद आरोपी उसे परेशान करता रहा। दो दिन पहले आरोपी ने गुंजन को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत उसने खुड़बुड़ा चौकी में दर्ज कराई थी। आरोप है कि उस समय पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

गुंजन पिछले 5–6 वर्षों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम कर रही थी।

पुलिस की लापरवाही पर भड़का आक्रोश, बाजार बंद

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बाजार बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती, तो युवती की जान बच सकती थी।

5 दिन में तीसरी हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल

देहरादून जिले में बीते 5 दिनों के भीतर यह तीसरी हत्या है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • 29 जनवरी: विकासनगर में 18 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी अब तक फरार
  • 31 जनवरी: ऋषिकेश में घर में अकेली महिला की गोली मारकर हत्या
  • अब: देहरादून के व्यस्त बाजार में 23 वर्षीय युवती की हत्या

लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। युवती द्वारा की गई पुरानी शिकायतों की भी समीक्षा की जा रही है।

Tags: crime news Uttarakhanddaylight murder DehradunDehradun Breaking NewsDehradun crimeDehradun market murderDehradun murder newsDehradun Policefish market Dehradun murderlatest dehradun newslaw and order Uttarakhandstalker murder caseUttarakhand crime newswoman murder in Dehradun
Previous Post

कोटद्वार बवाल ने पकड़ा सियासी रंग, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया ‘संविधान का सिपाही’, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट

Next Post

Breaking: रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी, डीएम ने निरस्त की अनुमति

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
Breaking: रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी, डीएम ने निरस्त की अनुमति

Breaking: रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी, डीएम ने निरस्त की अनुमति

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हाईकोर्ट न्यूज़: सुखाताल झील को लेकर राज्य सरकार को किया जवाब तलब

हाईकोर्ट न्यूज़: सुखाताल झील को लेकर राज्य सरकार को किया जवाब तलब

March 21, 2022
राशिफल : जानिए क्या आपके लिए होगा आज आपका दिन शुभ।पढ़िए अपना

Rashifal : 23 March, 2022 : जानिए अपना आज का राशिफल ।

March 23, 2022

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.