Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सड़कें काटीं, नियम तोड़े… अब प्रशासन ने कर दी सभी अनुमतियां रद्द

निर्माण एजेंसियों को 24 घंटे में मशीनरी हटाने और 10 दिन में सड़कें पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश

February 8, 2026
in उत्तराखंड
सड़कें काटीं, नियम तोड़े… अब प्रशासन ने कर दी सभी अनुमतियां रद्द
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून |  शहर में सड़क कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर अन्तर्गत सभी रोड कटिंग व निर्माण कार्यों की अनुमतियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही जनवरी माह में आपदा कंट्रोल रूम द्वारा आकस्मिक परिस्थितियों में दी गई सभी कार्यालयीय अनुमतियां भी रद्द कर दी गई हैं।

1 दिन में मशीनरी हटाने और 10 दिन में सड़क सुधार के आदेश

जिला प्रशासन ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे एक दिवस के भीतर निर्माण स्थलों से अपनी मशीनरी, निर्माण सामग्री और उपकरण हटाएं तथा 10 दिनों के भीतर सड़कों को पूर्व स्थिति में बहाल करें।

You might also like

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पीडब्ल्यूडी, एनएच समेत सभी एजेंसियों को सड़कों की मरम्मत के निर्देश

अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता एनएच एवं अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि इंजीनियरों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाकर तत्काल मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य शुरू करें और 10 दिवस में शहर की सभी सड़कें पूर्व स्थिति में लाएं।

सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी

जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे रोड कटिंग कार्यों में

  • निर्धारित सुरक्षा मानकों,
  • संकेतक व बैरिकेडिंग,
  • आम जनता की सुरक्षा के उपायों
    का पालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारी भी कार्यस्थलों पर उपस्थित रहकर कार्यों की निगरानी नहीं कर रहे थे।

पेनल्टी और मुकदमों के बाद भी नहीं हुआ सुधार

जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम द्वारा समय-समय पर किए गए स्थलीय निरीक्षणों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। पेनल्टी, मुकदमे और दंडात्मक कार्यवाही के बावजूद कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, जिससे

  • अव्यवस्था,
  • सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि,
  • गंभीर हादसों व आपदा की आशंका
    लगातार बनी हुई थी।

अब भी काम करते मिले तो जब्ती और सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश के बाद भी यदि कोई रोड कटिंग या निर्माण कार्य संचालित पाया गया, तो संबंधित एजेंसी की मशीनरी और निर्माण सामग्री जब्त की जाएगी, साथ ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

इन विभागों को दी गई थी रोड कटिंग की अनुमति

परियोजना समन्वय समिति देहरादून द्वारा विभिन्न विभागों को रोड कटिंग की अनुमति दी गई थी, जिनमें प्रमुख रूप से –

  • उत्तराखण्ड जल संस्थान
  • पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड पेयजल संस्थान विकास एवं निर्माण निगम
  • यूयूएसडीए देहरादून
  • उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड
  • देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड
  • जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून
    शामिल हैं।

जन सुरक्षा सर्वोपरि : जिला प्रशासन

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनमानस की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: Construction Safety NormsDehradun district administrationDehradun news todayDehradun Road Cuttingdehradun traffic updateDistrict Magistrate DehradunIllegal Road CuttingNH DehradunPublic Safety UttarakhandPWD DehradunRoad Cutting Permission CancelledRoad Safety ActionSmart City DehradunUttarakhand news
Previous Post

खुली नहर में गिरकर बुजुर्ग घायल, सिंचाई विभाग पर मुकदमा दर्ज

Next Post

Gold Silver Price Today: गिरावट के बाद जोरदार वापसी, सोना-चांदी ने मारी लंबी छलांग

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

by Seemaukb
June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
Gold Silver Price Today: बजट के बाद सर्राफा बाजार में बड़ी टूट, सोना-चांदी धड़ाम

Gold Silver Price Today: गिरावट के बाद जोरदार वापसी, सोना-चांदी ने मारी लंबी छलांग

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: उत्तराखण्ड में अफसरशाही पर भारी भू-माफिया और दलाल।

बड़ी खबर: उत्तराखण्ड में अफसरशाही पर भारी भू-माफिया और दलाल।

December 15, 2022
एक्सक्लूसिव :- मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

एक्सक्लूसिव :- मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

May 26, 2022

Don't miss it

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
उत्तराखंड

Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

June 27, 2026
Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Petrol Pump पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद! डोईवाला में खुलेगा पहला Hillans Outlet, SHG महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.