Thursday, June 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दून में खौफ का माहौल: 15 दिन में 4 हत्याओं से हड़कंप

February 18, 2026
in क्राइम
दून में खौफ का माहौल: 15 दिन में 4 हत्याओं से हड़कंप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून में लगातार हो रही हत्याओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक युवक की हत्या कर उसका शव श्यामपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापुर जंगल में रेत में दबाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने श्यामपुर पुलिस की मदद से जंगल से शव बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच नशे की हालत में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने अपने ही साथी की जान ले ली। मृतक की पहचान दिगंबर धीमान के रूप में हुई है। हत्या 9 फरवरी को हुई थी, जबकि 11 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लगातार जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

You might also like

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: चार निहंग अब भी डटे, समाधान के लिए गुरुद्वारे में पहुंचा चार सदस्यीय जत्था

नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप

बड़ी खबर : मोरी में 3.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

15 दिनों में चार हत्याओं से दून में सनसनी

पिछले 15 दिनों में देहरादून में चार बड़ी हत्याओं ने शहर को दहला दिया है। सिलसिलेवार वारदातों के चलते स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। हाल ही में सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए।

बढ़ते अपराध को देखते हुए राज्य सरकार ने आठ जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटाकर प्रमेंद्र सिंह डोबाल को नया कप्तान बनाया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। इसके बाद जिले में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया और सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई।

इस माह कब-कब हुईं हत्या की घटनाएं

02 फरवरी: गुंजन श्रीवास्तव हत्याकांड

दूल्हा बाजार में गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी आकाश और गुंजन एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई, जिसने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है।

11 फरवरी: अर्जुन शर्मा हत्या

तिब्बती मार्केट के बाहर टेनिस खेलकर लौट रहे गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से शहर में व्यापक सनसनी फैल गई थी। हत्या की साजिश रचने के आरोप अर्जुन की मां और उसके एक सहयोगी पर लगे हैं।

13 फरवरी: विक्रम शर्मा हत्याकांड

सिल्वर सिटी मॉल में हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की सिर में नजदीक से कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

17 फरवरी: दिगंबर धीमान की हत्या

नया मामला दिगंबर धीमान की हत्या का है। हत्या 9 फरवरी को हुई थी, लेकिन खुलासा मंगलवार को हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्यामपुर क्षेत्र के चिड़ियापुर जंगल से रेत में दबाया गया शव बरामद किया।

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही हत्याओं ने देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है। प्रशासन द्वारा सख्ती और निगरानी बढ़ाने के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Tags: Dehradun crime newsDehradun latest newsDehradun Murder CaseDehradun police actionDehradun serial murder casesDigambar Dhiman murderSilver City Mall murderUttarakhand crime updateUttarakhand law and orderVikram Sharma murder
Previous Post

ब्रेकिंग : विधवा से वसूली पर डीएम सख्त, बैंक से ही वसूल कराए 2 लाख

Next Post

Weather Update: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बारिश-बर्फबारी की दस्तक

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: चार निहंग अब भी डटे, समाधान के लिए गुरुद्वारे में पहुंचा चार सदस्यीय जत्था

by Seemaukb
June 23, 2026
नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप

by Seemaukb
June 21, 2026
Next Post
Weather Update: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बारिश-बर्फबारी की दस्तक

Weather Update: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बारिश-बर्फबारी की दस्तक

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

पौड़ी जिले के 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन

पौड़ी जिले के 130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल समापन

May 31, 2025
बड़ी खबर: अज्ञात व्यक्ति ने डीएम के व्हाट्सएप नम्बर से किया अधिकारियों को मैसेज।

बड़ी खबर: अज्ञात व्यक्ति ने डीएम के व्हाट्सएप नम्बर से किया अधिकारियों को मैसेज।

April 21, 2022

Don't miss it

दुखद: उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, कृषि जगत में शोक की लहर
उत्तराखंड

दुखद: उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, कृषि जगत में शोक की लहर

June 24, 2026
श्रमिकों की बल्ले-बल्ले! अब 1 साल में ग्रेच्युटी, PF-बीमा का भी बड़ा फायदा
देश-दुनिया

8th Pay Commission से पहले खुशखबरी! इन कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, सरकार ने जारी किया आदेश

June 24, 2026
Gold Silver Price Crash: 3 दिन में ₹11,000 टूटी चांदी, सोने ने भी निवेशकों को दिया बड़ा झटका
देश-दुनिया

Gold Silver Price Crash: 3 दिन में ₹11,000 टूटी चांदी, सोने ने भी निवेशकों को दिया बड़ा झटका

June 24, 2026
दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में
उत्तराखंड

दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में

June 24, 2026
हल्द्वानी में आग का कहर: चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का कारोबार
उत्तराखंड

हल्द्वानी में आग का कहर: चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का कारोबार

June 24, 2026
बड़ी खबर : महिलाओं पर हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं! देहरादून में सखी सेंटर हुआ एक्टिव
उत्तराखंड

बड़ी खबर : महिलाओं पर हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं! देहरादून में सखी सेंटर हुआ एक्टिव

June 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दुखद: उत्तराखंड के पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, कृषि जगत में शोक की लहर
  • 8th Pay Commission से पहले खुशखबरी! इन कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, सरकार ने जारी किया आदेश
  • Gold Silver Price Crash: 3 दिन में ₹11,000 टूटी चांदी, सोने ने भी निवेशकों को दिया बड़ा झटका

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.