Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Dehradun News: नारी निकेतन की संवासनियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल

सिटी पार्क भ्रमण से मिला सकारात्मक वातावरण, जिला प्रशासन का मानवीय प्रयास

February 26, 2026
in उत्तराखंड
Dehradun News: नारी निकेतन की संवासनियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन) की संवासनियों को शहर स्थित सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला और प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा।

भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क की हरियाली, स्वच्छ वातावरण और खुले आसमान के नीचे समय बिताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सामूहिक रूप से टहलना, आपसी संवाद, डांस एवं हल्की मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर आनंद लिया। सिटी पार्क में ही उनके लिए दिन के भोजन की भी व्यवस्था की गई। लंबे समय बाद बाहरी वातावरण से जुड़ाव मिलने पर उनके चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि पुनर्वास प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बाहरी दुनिया से सकारात्मक संपर्क स्थापित होने से संवासनियों में आत्मबल, आशा और सामाजिक समायोजन की भावना विकसित होती है। इस पहल से नारी निकेतन के वातावरण में भी सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है।

You might also like

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधीक्षिका सोनल राणा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संवासनियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को भी जाना। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को सामान्य जीवन की अनुभूति हो सके और उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करना भी उतना ही आवश्यक है। नारी निकेतन की संवासनियों के लिए यह पहल उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Tags: City Park DehradunDehradun district administrationdehradun newsDM Savin Bansal initiativeNari Niketan DehradunUttarakhand newsWomen Rehabilitation Program
Previous Post

होली पर ‘नो बस टेंशन’! रोडवेज कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान, 11 दिन की ड्यूटी पर खास इनाम

Next Post

धर्म छिपाकर शादी, फिर निर्मम हत्या: नैनीताल कोर्ट ने ऋषभ उर्फ ‘इमरान’ को सुनाई उम्रकैद

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

by Seemaukb
March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

by Seemaukb
March 10, 2026
Next Post
धर्म छिपाकर शादी, फिर निर्मम हत्या: नैनीताल कोर्ट ने ऋषभ उर्फ ‘इमरान’ को सुनाई उम्रकैद

धर्म छिपाकर शादी, फिर निर्मम हत्या: नैनीताल कोर्ट ने ऋषभ उर्फ ‘इमरान’ को सुनाई उम्रकैद

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अनधिकृत प्लॉटिंग व निर्माण ध्वस्त और सील

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अनधिकृत प्लॉटिंग व निर्माण ध्वस्त और सील

September 27, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में डबल वोटर आईडी का मामला गर्माया, 500 कैंडिडेट्स की लिस्ट आयोग को सौंपी गई

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में डबल वोटर आईडी का मामला गर्माया, 500 कैंडिडेट्स की लिस्ट आयोग को सौंपी गई

July 16, 2025

Don't miss it

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

March 10, 2026
Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून
उत्तराखंड

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

March 10, 2026
गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
राजनीती

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

March 10, 2026
पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज
उत्तराखंड

पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज

March 10, 2026
नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू
उत्तराखंड

नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू

March 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
  • दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
  • Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.