Monday, September 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

डीएम की जनसुनवाई में गूंजे जनता के मुद्दे: 70 शिकायतें आईं सामने, 38 का तुरंत निस्तारण

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा

March 16, 2026
in उत्तराखंड
डीएम की जनसुनवाई में गूंजे जनता के मुद्दे: 70 शिकायतें आईं सामने, 38 का तुरंत निस्तारण
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार | जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। ग्राम प्रधान भारापुर कविता रानी ने बिजली घर भारापुर के लाइनमैन के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता और फोन भी नहीं उठाता। उन्होंने लाइनमैन को बदलने की मांग की।

You might also like

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

वहीं अनीस अहमद, हसन और इमरान निवासी रणसुरा, तहसील रुड़की ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव से लगे जोहड़ और नाले (खाता संख्या 39, खसरा संख्या 19 तथा खाता संख्या 34, खसरा संख्या 26) पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे गांव का पानी सड़क पर भर रहा है। उन्होंने जोहड़ और नाले को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।

इसी प्रकार ओमपाल सिंह निवासी ग्राम टंडाटीरा बंजारा ने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार खतौनी में उनके आवासीय भवन पर उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने नाम दर्ज कर खतौनी जारी करने की मांग की।

रावली महदूद कॉलोनी के निवासियों ने सिडकुल हाईवे से सुरेश सैनी के मकान से लेकर सदानंद बैठा के मकान तक कच्चे रास्ते के कारण आने-जाने में हो रही परेशानी को लेकर पक्की सड़क निर्माण की मांग रखी।

इसके अलावा सुमित सैनी निवासी मूलदासपुर उर्फ माजरा ने बताया कि सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल नंबर RG-06 की मोटर 28 फरवरी से खराब पड़ी है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने मोटर जल्द ठीक कराने की मांग की।

वहीं शिवा कुमार ने मीटर रीडर द्वारा गलत विद्युत रीडिंग दर्ज किए जाने और अधिक बिल वसूली की शिकायत दर्ज कराई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में दर्ज सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन शिकायतों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, उनमें संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एल-1 स्तर पर 401 तथा एल-2 स्तर पर 117 शिकायतें लंबित हैं, जिनका शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता कर फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार, परियोजना निदेशक उरेडा वाई.एस. बिष्ट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Tags: CM Helpline complaintsdistrict magistrate HaridwarDM Mayur DixitHaridwar administrationHaridwar District NewsHaridwar Jan SunwaiHaridwar latest newsHaridwar newspublic hearing HaridwarUttarakhand news
Previous Post

देहरादून में गैस एजेंसी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सिलेंडर जब्त, एजेंसी मालिक पर मुकदमा

Next Post

कबाड़ी बाजार में भीषण आग, साढ़े 11 घंटे से सुलग रही लपटें; दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर तैनात

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले

by Seemaukb
September 28, 2026
29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

by Seemaukb
September 28, 2026
Next Post
कबाड़ी बाजार में भीषण आग, साढ़े 11 घंटे से सुलग रही लपटें; दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर तैनात

कबाड़ी बाजार में भीषण आग, साढ़े 11 घंटे से सुलग रही लपटें; दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर तैनात

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद: संदिग्ध हालात में महिला की मौत।क्षेत्र में शोक की लहर

दुखद हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त।1की मौत 2गंभीर रूप से घायल

May 13, 2023
बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

September 12, 2026

Don't miss it

MBBS दाखिला फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 12 सीटें रद्द; देहरादून में 2 और गिरफ्तार, 34 पर मुकदमा
क्राइम

MBBS दाखिला फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 12 सीटें रद्द; देहरादून में 2 और गिरफ्तार, 34 पर मुकदमा

September 28, 2026
ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले

September 28, 2026
उत्तराखंड के दो सितारों ने शंघाई में गाड़ा झंडा, भारत को दिलाए 2 रजत पदक
क्रिकेट

उत्तराखंड के दो सितारों ने शंघाई में गाड़ा झंडा, भारत को दिलाए 2 रजत पदक

September 28, 2026
29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

September 28, 2026
शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
बाजार समाचार

शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे

September 28, 2026
बड़ी खबर :   शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
देश-दुनिया

बड़ी खबर :  शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

September 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • MBBS दाखिला फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 12 सीटें रद्द; देहरादून में 2 और गिरफ्तार, 34 पर मुकदमा
  • ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले
  • उत्तराखंड के दो सितारों ने शंघाई में गाड़ा झंडा, भारत को दिलाए 2 रजत पदक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.