Friday, August 21, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड में गर्मी का रेड अलर्ट! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कोर्ट में उतरे काले कोट

May 19, 2026
in मौसम
उत्तराखंड में गर्मी का रेड अलर्ट! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कोर्ट में उतरे काले कोट
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

उत्तराखंड में हीट अलर्ट, जिलों को जारी हुई एडवाइजरी

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तेज गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

You might also like

सावधान उत्तराखंड! अगले 3 घंटे खतरनाक, देहरादून-हरिद्वार समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सावधान! उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का खतरा, देहरादून समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Dehradun Orange Alert: देहरादून में Flash Flood का खतरा, कालसी-विकासनगर समेत इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

अस्पतालों को अलर्ट, हीट स्ट्रोक से निपटने की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी जनित बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पेयजल और बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

निर्माण स्थलों, स्कूलों और खुले में काम करने वाले श्रमिकों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि भीषण गर्मी का असर कम किया जा सके।

देहरादून में वकीलों को राहत, बिना काला कोट कोर्ट में पेश होने की अनुमति

भीषण गर्मी के बीच देहरादून जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब अधिवक्ता बिना काला कोट पहने भी अदालत में उपस्थित होकर पैरवी कर सकेंगे। यह व्यवस्था 19 मई से लागू कर दी गई है।

बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए जिला जज से कोट पहनने में छूट देने की मांग की थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती ने बताया कि लंबे समय तक काला कोट पहनकर कार्य करना अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा था।

जिला जज द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद अब अधिवक्ता निर्धारित ड्रेस कोड के अन्य नियमों का पालन करते हुए बिना कोट के अदालत में पेश हो सकेंगे। अधिवक्ताओं ने इस फैसले को मानवीय और व्यावहारिक बताया है।

39 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, लोगों का घर से निकलना मुश्किल

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से तेज धूप और दोपहर में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

20 से 24 मई के बीच बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 मई को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 20 से 24 मई के बीच पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बावजूद इसके मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSDehradun court newsDehradun HeatwaveDehradun Temperature 2026Dehradun Weather TodayHeat Stroke AdvisoryHeatwave Alert UttarakhandLawyers Without CoatUttarakhand IMD AlertUttarakhand Summer UpdateUttarakhand Temperature UpdateUttarakhand Weather ForecastUttarakhand weather news
Previous Post

300 से ज्यादा फरियादी पहुंचे जन दर्शन, डीएम सविन बंसल ने अफसरों को लगाई फटकार

Next Post

बड़ी खबर : नमाज पर योगी के बयान से गरमाई सियासत, उत्तराखंड से मिला समर्थन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अगले 8 घंटे बेहद भारी! 13 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का रेड अलर्ट
मौसम

सावधान उत्तराखंड! अगले 3 घंटे खतरनाक, देहरादून-हरिद्वार समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by Seemaukb
August 14, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

सावधान! उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का खतरा, देहरादून समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

by Seemaukb
August 13, 2026
Next Post
बड़ी खबर : नमाज पर योगी के बयान से गरमाई सियासत, उत्तराखंड से मिला समर्थन

बड़ी खबर : नमाज पर योगी के बयान से गरमाई सियासत, उत्तराखंड से मिला समर्थन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: उत्तराखंड में शराब माफियाओं पर टूटा आबकारी विभाग का कहर

बड़ी खबर: उत्तराखंड में शराब माफियाओं पर टूटा आबकारी विभाग का कहर

May 13, 2025
ज्योतिर्मठ में निहंगों और व्यापारी के बीच झड़प, एसएसआई पर चाकू से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

ज्योतिर्मठ में निहंगों और व्यापारी के बीच झड़प, एसएसआई पर चाकू से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

July 1, 2025

Don't miss it

राखी ने बदली सास-बहू की किस्मत! 1200 राखियों से 25 हजार मुनाफा, अब 2000 का टारगेट
उत्तराखंड

राखी ने बदली सास-बहू की किस्मत! 1200 राखियों से 25 हजार मुनाफा, अब 2000 का टारगेट

August 21, 2026
स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, गांव में मचा घमासान! धक्का-मुक्की से मारपीट तक पहुंचा विवाद
देश-दुनिया

स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, गांव में मचा घमासान! धक्का-मुक्की से मारपीट तक पहुंचा विवाद

August 21, 2026
कागजों पर दौड़ी शिकायत, जमीन पर वही दर्द! बंगरझल्ला के ग्रामीण पूछ रहे—आखिर कब बदलेगी तस्वीर?
उत्तराखंड

कागजों पर दौड़ी शिकायत, जमीन पर वही दर्द! बंगरझल्ला के ग्रामीण पूछ रहे—आखिर कब बदलेगी तस्वीर?

August 21, 2026
GST चोरी का खेल पड़ा भारी! काशीपुर में 3 फर्मों पर एक साथ छापा, करोड़ों की कार्रवाई
क्राइम

GST चोरी का खेल पड़ा भारी! काशीपुर में 3 फर्मों पर एक साथ छापा, करोड़ों की कार्रवाई

August 21, 2026
मच्छरों को भगाने वाला धुआं कहीं आपकी सांसों पर भारी तो नहीं? 2 मौतों के बाद मचा हड़कंप
हेल्थ

मच्छरों को भगाने वाला धुआं कहीं आपकी सांसों पर भारी तो नहीं? 2 मौतों के बाद मचा हड़कंप

August 21, 2026
दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के लिए बड़ा निर्देश! योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अब समय पर दिलाने के आदेश

August 20, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • राखी ने बदली सास-बहू की किस्मत! 1200 राखियों से 25 हजार मुनाफा, अब 2000 का टारगेट
  • स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, गांव में मचा घमासान! धक्का-मुक्की से मारपीट तक पहुंचा विवाद
  • कागजों पर दौड़ी शिकायत, जमीन पर वही दर्द! बंगरझल्ला के ग्रामीण पूछ रहे—आखिर कब बदलेगी तस्वीर?

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.