Sunday, August 30, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में रचा इतिहास

20 दिनों में फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, उत्तराखंड के जवानों ने बढ़ाया देश का मान

May 26, 2026
in उत्तराखंड
देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में रचा इतिहास
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवभूमि उत्तराखंड ने एक बार फिर अपने साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की 16 सदस्यीय टीम ने 23 मई 2026 को सुबह 3:26 बजे (नेपाल समयानुसार) विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफल आरोहण कर नया इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि टीम ने काठमांडू से महज 20 दिनों के भीतर एवरेस्ट शिखर तक पहुंचकर एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व देहरादून के इंद्रापुर निवासी मेजर अखिलेश भट्ट ने किया, जो मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे श्री दिनेश प्रसाद भट्ट के पुत्र हैं। उनके नेतृत्व और रणनीति ने पूरी टीम को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

You might also like

हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

PM-KISAN में करोड़ों का खेल? ₹11.52 करोड़ अपात्रों को भुगतान, ₹11.47 करोड़ की वसूली अटकी

अभियान में Expedition Deputy Leader की जिम्मेदारी पौड़ी गढ़वाल के ग्राम कंडाई निवासी सूबेदार सुरेश कुमार बेबनी ने निभाई। वे श्री शंभू प्रसाद बेबनी के पुत्र हैं। वहीं, एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाले उत्तराखंड के अन्य वीर जवानों में चमोली के ग्राम सेरा निवासी नायक राहुल सिंह, अल्मोड़ा के ग्राम ल्वेशाल निवासी नायक पंकज सिंह दोसाद और उत्तरकाशी के कमांडो गौतम बुटोला शामिल रहे।

महीनों की कठिन तैयारी के बाद मिली सफलता

एवरेस्ट विजय के पीछे लंबे समय तक चली कठिन ट्रेनिंग, सैन्य अनुशासन और तकनीकी तैयारी रही। अक्टूबर 2025 में मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने गढ़वाल हिमालय स्थित माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) का सफल आरोहण किया था। इसके बाद लाहौल-स्पीति क्षेत्र में डोगरा स्काउट्स के साथ चरम शीतकालीन प्रशिक्षण लिया गया और माउंट कानामो (5975 मीटर) को भी फतह किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार एवरेस्ट जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी पर इतनी कम अवधि में पहुंचना बेहद कठिन माना जाता है। यही कारण है कि NSG टीम की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बना अभियान

यह सफलता केवल एक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की उस जुझारू संस्कृति का प्रतीक है, जहां पहाड़ों में पले-बढ़े युवा कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस रखते हैं। मेजर अखिलेश भट्ट और उनकी टीम ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीमवर्क के दम पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

NSG प्रवक्ता के अनुसार यह मिशन संगठन के ध्येय वाक्य “सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा” का जीवंत उदाहरण है। विपरीत परिस्थितियों में भी टीम ने जिस साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।

उत्तराखंड और देश को गर्व

उत्तराखंड सरकार समेत पूरे देश ने इन वीर सपूतों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने के साथ ही इन जवानों ने देवभूमि उत्तराखंड का मान भी पूरी दुनिया में ऊंचा किया है।

Tags: Everest Climbing RecordEverest Expedition IndiaMajor Akhilesh BhattMajor Akhilesh Bhatt DehradunMount Everest SummitNSG Everest Expedition 2026NSG Team EverestUttarakhand Brave SoldiersUttarakhand newsUttarakhand Soldiers
Previous Post

उत्तराखंड में तेल संकट गहराया: चारधाम यात्रा के बीच पंप खाली, लंबी कतारें

Next Post

पौड़ी में धधकते रहे जंगल, 8 वनाग्नि घटनाओं से 2.50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित, दो पर FIR दर्ज

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल
उत्तराखंड

हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल

by Seemaukb
August 29, 2026
देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर
उत्तराखंड

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

by Seemaukb
August 27, 2026
Next Post
पौड़ी में धधकते रहे जंगल, 8 वनाग्नि घटनाओं से 2.50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित, दो पर FIR दर्ज

पौड़ी में धधकते रहे जंगल, 8 वनाग्नि घटनाओं से 2.50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित, दो पर FIR दर्ज

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : पुलिस कर्मियों के हुए बम्पर तबादले,देखे लिस्ट

बड़ी खबर : पुलिस कर्मियों के हुए बम्पर तबादले,देखे लिस्ट

August 30, 2024
हरिद्वार में जमीन घोटाला: ग्राम समाज की भूमि पर बसा दी कॉलोनी, अब चला बुल्डोजर

हरिद्वार में जमीन घोटाला: ग्राम समाज की भूमि पर बसा दी कॉलोनी, अब चला बुल्डोजर

May 11, 2025

Don't miss it

मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया! मौत के बाद खुला पुलिस की लापरवाही का राज
एंटरटेनमेंट

मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया! मौत के बाद खुला पुलिस की लापरवाही का राज

August 29, 2026
हादसा: ब्रेक फेल होने से पलटी यात्री बस, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत; 50 से ज्यादा यात्री घायल mm
हादसा

हादसा: ब्रेक फेल होने से पलटी यात्री बस, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत; 50 से ज्यादा यात्री घायल mm

August 29, 2026
हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल
उत्तराखंड

हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल

August 29, 2026
चालक भर्ती में बड़ा अपडेट! UKSSSC ने जारी की नई मेरिट लिस्ट
Uncategorized

चालक भर्ती में बड़ा अपडेट! UKSSSC ने जारी की नई मेरिट लिस्ट

August 27, 2026
IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
हेल्थ

IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

August 27, 2026
देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर
उत्तराखंड

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

August 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया! मौत के बाद खुला पुलिस की लापरवाही का राज
  • हादसा: ब्रेक फेल होने से पलटी यात्री बस, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत; 50 से ज्यादा यात्री घायल mm
  • हरिद्वार में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट; वीडियो वायरल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.