Friday, June 26, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

15 वर्षों से चला रहे हैं नशा मुक्ति जनजागरण अभियान

June 26, 2026
in उत्तराखंड
नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष और शिक्षाविद् ललित जोशी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से नशा मुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और युवाओं के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रदान किया गया।

ललित जोशी अब तक 1500 से अधिक स्कूलों और महाविद्यालयों में जाकर 8 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर चुके हैं।

You might also like

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

Paonta Sahib Border Update: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंग समुदाय से प्रशासन की सकारात्मक वार्ता जारी

बंशीधर तिवारी का बड़ा एक्शन! ऋषिकेश में नियम तोड़ने वाले व्यावसायिक भवन पर MDDA की सील

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हुआ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से 17 जून से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया गया। अभियान का समापन मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के साथ हुआ।

समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती, उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ का दिया संदेश

नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान ललित जोशी ने विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने सीमांत क्षेत्र नीति-मलारी में आयोजित मैराथन में हिस्सा लेकर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

इसके अलावा देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को “नशे को ना, जिंदगी को हां” का संदेश देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

देशभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान

नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान पूरे देश में जागरूकता रैलियां, शपथ अभियान, जनसंवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों के साथ-साथ नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि “नशामुक्त भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का हर नागरिक इस अभियान से जुड़े और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयास करे।”

‘यह सम्मान पूरे सजग इंडिया परिवार का है’

राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर ललित जोशी ने भारत सरकार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सजग इंडिया से जुड़े सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों और युवाओं के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए और अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी युवाओं को नशे से दूर रखने और जनजागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

Tags: anti-drug campaignCIMS UIHMTdehradun newsDev Sanskriti VishwavidyalayaDrug Free IndiaIndia newsLalit JoshiMinistry of Social Justice and EmpowermentNasha Mukt Bharat AbhiyanNasha Mukt Mitra Award 2026National AwardSajag IndiaSocial AwarenessUttarakhand newsYouth Awareness
Previous Post

हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी

Next Post

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

by Seemaukb
June 26, 2026
Paonta Sahib Border Update: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंग समुदाय से प्रशासन की सकारात्मक वार्ता जारी
उत्तराखंड

Paonta Sahib Border Update: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंग समुदाय से प्रशासन की सकारात्मक वार्ता जारी

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: युवक की मौत पर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: युवक की मौत पर ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

June 5, 2023
एसजीआरआरयू में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

एसजीआरआरयू में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

June 6, 2024

Don't miss it

बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

June 26, 2026
नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
उत्तराखंड

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

June 26, 2026
हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी
क्राइम

हरिद्वार के 54 करोड़ भूमि घोटाले में विजिलेंस का बड़ा धावा, देहरादून से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापेमारी

June 26, 2026
Paonta Sahib Border Update: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंग समुदाय से प्रशासन की सकारात्मक वार्ता जारी
उत्तराखंड

Paonta Sahib Border Update: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंग समुदाय से प्रशासन की सकारात्मक वार्ता जारी

June 26, 2026
Apple Fans को बड़ा झटका! MacBook और iPad की नई कीमतें देखकर उड़ जाएंगे होश
टेक न्यूज़

Apple Fans को बड़ा झटका! MacBook और iPad की नई कीमतें देखकर उड़ जाएंगे होश

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट
  • लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
  • नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.