Friday, August 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : 176 शिकायतों से गूंजा देहरादून कलेक्ट्रेट, बुजुर्गों, महिलाओं और भूमि विवादों पर प्रशासन का बड़ा फैसला

July 13, 2026
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : 176 शिकायतों से गूंजा देहरादून कलेक्ट्रेट, बुजुर्गों, महिलाओं और भूमि विवादों पर प्रशासन का बड़ा फैसला
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक चले इस जनसुनवाई कार्यक्रम में 176 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे, घरेलू हिंसा, आर्थिक सहायता, फीस माफी और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले शामिल रहे।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You might also like

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

PM-KISAN में करोड़ों का खेल? ₹11.52 करोड़ अपात्रों को भुगतान, ₹11.47 करोड़ की वसूली अटकी

ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन में बड़ा उलटफेर, 6 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

बुजुर्गों और महिलाओं के उत्पीड़न पर प्रशासन का कड़ा रुख

समाधान दिवस में पारिवारिक उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े कई मामलों पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई।

जीवनगढ़ निवासी 65 वर्षीय सावित्री देवी ने अपने बेटे और बहू पर मकान पर कब्जा करने तथा मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में एसडीएम विकासनगर को भरण-पोषण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिक नसीम चंद की शिकायत पर नगर निगम और तहसीलदार को तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

संजय कॉलोनी निवासी पूजा देवी ने पति की मृत्यु के बाद ननदों द्वारा मकान पर कब्जा करने और बच्चों सहित मायके में रहने को मजबूर करने की शिकायत की। इस मामले में भी एसडीएम विकासनगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं, जोगीवाला की तुलसी देवी और निरंजनपुर की फूलों देवी द्वारा घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन को पीड़ित महिलाओं की सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भूमि विवाद और अवैध कब्जों के मामलों में जांच के आदेश

भूमि से जुड़े विवादों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

केदारपुरम निवासी अनीता गुप्ता ने रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि पति की मृत्यु के बाद पूरा भुगतान करने के बावजूद विक्रेता ने जमीन अपने नाम ही रख ली। इस मामले की जांच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपी गई है।

ग्राम पंचायत झाझरा और डोईवाला के कान्हरवाला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर बीडीओ और एसडीएम डोईवाला को पैमाइश कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, प्रेमपुर माफी क्षेत्र में भूमि खरीदने के बाद भी कब्जा नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के आदेश दिए गए।

विकास कार्यों को लेकर भी दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

समाधान दिवस में जनहित से जुड़े कई विकास कार्यों को लेकर भी प्रशासन ने त्वरित निर्णय लिए।

  • बैंक द्वारा सीज किए गए भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का सामान वापस दिलाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को बैंक से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
  • शीला शेर मोटर मार्ग पर पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा वैकल्पिक मार्ग को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दिए गए।
  • ग्राम पंचायत कावाखेड़ा में टोंस नदी से पंपिंग योजना तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई और पाइपलाइन परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
  • श्रावण मास के प्रसिद्ध गणियात मेला एवं दखडान मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए जिला पर्यटन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

समाधान दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश तिवारी, एसडीएम अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, अपर्णा ढौंडियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ADM KK MishraDehradun Collectoratedehradun newsDehradun Samadhan DiwasDM Ashish ChauhanUttarakhand newsअवैध कब्जाघरेलू हिंसाजनसुनवाईभूमि विवादसमाधान दिवस देहरादून
Previous Post

Gold Silver Rate: निवेशकों को बड़ा झटका! सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट

Next Post

जिसे मेरा सचिव बता रहे, उसे गोदियाल ने ही दी थी नौकरी’— चढ़ावा चोरी मामले में हेमंत द्विवेदी का बड़ा दावा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर
उत्तराखंड

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

by Seemaukb
August 27, 2026
PM-KISAN में करोड़ों का खेल? ₹11.52 करोड़ अपात्रों को भुगतान, ₹11.47 करोड़ की वसूली अटकी
उत्तराखंड

PM-KISAN में करोड़ों का खेल? ₹11.52 करोड़ अपात्रों को भुगतान, ₹11.47 करोड़ की वसूली अटकी

by Seemaukb
August 27, 2026
Next Post
जिसे मेरा सचिव बता रहे, उसे गोदियाल ने ही दी थी नौकरी’— चढ़ावा चोरी मामले में हेमंत द्विवेदी का बड़ा दावा

जिसे मेरा सचिव बता रहे, उसे गोदियाल ने ही दी थी नौकरी'— चढ़ावा चोरी मामले में हेमंत द्विवेदी का बड़ा दावा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ऋतु खण्डूडी भूषण ने भगवान जगन्नाथ संकीर्तन शोभा यात्रा में किया सहभाग

ऋतु खण्डूडी भूषण ने भगवान जगन्नाथ संकीर्तन शोभा यात्रा में किया सहभाग

October 22, 2024
शर्मनाक: सड़क पर खड़े होकर अश्लील इशारे व हरकतें करने वाली चार युवतियां गिरफ्तार

शर्मनाक: सड़क पर खड़े होकर अश्लील इशारे व हरकतें करने वाली चार युवतियां गिरफ्तार

May 14, 2022

Don't miss it

चालक भर्ती में बड़ा अपडेट! UKSSSC ने जारी की नई मेरिट लिस्ट
Uncategorized

चालक भर्ती में बड़ा अपडेट! UKSSSC ने जारी की नई मेरिट लिस्ट

August 27, 2026
IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
हेल्थ

IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

August 27, 2026
देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर
उत्तराखंड

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

August 27, 2026
PM-KISAN में करोड़ों का खेल? ₹11.52 करोड़ अपात्रों को भुगतान, ₹11.47 करोड़ की वसूली अटकी
उत्तराखंड

PM-KISAN में करोड़ों का खेल? ₹11.52 करोड़ अपात्रों को भुगतान, ₹11.47 करोड़ की वसूली अटकी

August 27, 2026
कुदरत का कहर: अचानक आई भीषण बाढ़ ने बहाया पूरा बाजार, 160 से ज्यादा मौतें; सैकड़ों लोग लापता
देश-दुनिया

कुदरत का कहर: अचानक आई भीषण बाढ़ ने बहाया पूरा बाजार, 160 से ज्यादा मौतें; सैकड़ों लोग लापता

August 27, 2026
WhatsApp ने बदला Security का तरीका! अब PIN नहीं, Password करेगा अकाउंट की रखवाली
टेक न्यूज़

WhatsApp ने बदला Security का तरीका! अब PIN नहीं, Password करेगा अकाउंट की रखवाली

August 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चालक भर्ती में बड़ा अपडेट! UKSSSC ने जारी की नई मेरिट लिस्ट
  • IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
  • देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.