Saturday, October 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

July 24, 2026
in क्राइम
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (UREDA) के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोलर प्लांटों से संबंधित लंबित फाइलों के निस्तारण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

इस कार्रवाई के बाद उरेडा कार्यालय में हड़कंप मच गया है और विजिलेंस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

You might also like

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट

श्रम विभाग की लापरवाही! पति की मौत के बाद भी नहीं मिला कार्ड, ₹2 लाख की मदद से महरूम रह गई विधवा

प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की मांग का आरोप

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बागेश्वर स्थित उरेडा कार्यालय में सोलर प्लांटों की JIR (Joint Inspection Report) से जुड़ी कई फाइलें लंबे समय से लंबित थीं। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल प्रत्येक फाइल पर 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायतकर्ता की कुल चार फाइलें लंबित थीं, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान पहुंचा और पूरी जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

24 जुलाई को विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रामनगर निवासी है आरोपी अधिकारी

गिरफ्तार आरोपी धीरेंद्र सिंह पटवाल, पुत्र उदय सिंह पटवाल, मूल निवासी रामनगर (जनपद नैनीताल) हैं। वह वर्तमान में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (UREDA), बागेश्वर में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

विजिलेंस अब आरोपी की संपत्ति, कार्यप्रणाली और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

विजिलेंस ने जनता से की अपील

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक वी. मुरुगेशन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें।

शिकायत के लिए संपर्क करें:

  • टोल फ्री नंबर: 1064
  • व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 9456592300

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Tags: Bageshwar NewsBageshwar Vigilance Raidbribery caseDhirendra Singh PatwalSolar Plant JIRUREDAUREDA Officer ArrestedUttarakhand corruption newsUttarakhand newsVigilance Uttarakhand
Previous Post

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

Next Post

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
क्राइम

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

by Seemaukb
October 23, 2026
अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट
क्राइम

अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट

by Seemaukb
October 23, 2026
Next Post
पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : हिंदूवादी सरकार में यमदूत बनते जा रहें आवारा गाय और सांड,हल्द्वानी में एक और मौत का कारण खुले घूमते जानवर

बड़ी खबर : हिंदूवादी सरकार में यमदूत बनते जा रहें आवारा गाय और सांड,हल्द्वानी में एक और मौत का कारण खुले घूमते जानवर

August 22, 2024
बड़ी खबर: 100 करोड़ लोन घोटाले का आरोपी बना शिक्षा संस्था का सचिव, शिक्षिका और छात्रा को किया जबरन निष्कासित

बड़ी खबर: 100 करोड़ लोन घोटाले का आरोपी बना शिक्षा संस्था का सचिव, शिक्षिका और छात्रा को किया जबरन निष्कासित

April 14, 2025

Don't miss it

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
उत्तराखंड

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम

October 23, 2026
Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण

October 23, 2026
Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

October 23, 2026
Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
उत्तराखंड

Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

October 23, 2026
देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
क्राइम

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

October 23, 2026
160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग
उत्तराखंड

160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग

October 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
  • Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
  • Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.