Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

1947 की वो दर्दनाक कहानी फिर होगी जिंदा, देहरादून में दिखेगा विभाजन का मंजर, CM धामी भी होंगे शामिल

August 13, 2026
in उत्तराखंड
1947 की वो दर्दनाक कहानी फिर होगी जिंदा, देहरादून में दिखेगा विभाजन का मंजर, CM धामी भी होंगे शामिल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारत विभाजन की पीड़ा, विस्थापन और उससे जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देहरादून में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में तीन दिवसीय विशेष फोटो एवं फिल्म प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं 14 अगस्त की शाम नगर निगम देहरादून में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे।

14 से 16 अगस्त तक दून लाइब्रेरी में विशेष प्रदर्शनी

14 अगस्त को दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में विभाजन विभीषिका और उससे जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों पर आधारित फोटो एवं फिल्म प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 14, 15 और 16 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

You might also like

केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी

अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, देहरादून में Care Economy पर चर्चा

प्रदर्शनी में वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, संघर्ष और पीड़ा झेलने वाले लाखों लोगों की स्मृतियों को तस्वीरों और फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को विभाजन के उस दौर की परिस्थितियों और मानवीय त्रासदी से परिचित कराना है।

नगर निगम में होगा भव्य कवि सम्मेलन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त की शाम 6:30 बजे जुगमन्दर हॉल, नगर निगम देहरादून में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कवि सम्मेलन में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर कविताओं की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे।

विभाजन पीड़ितों को सम्मानपूर्वक किया जाएगा आमंत्रित

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 के विभाजन की विभीषिका झेलने वाले लोगों को कार्यक्रमों में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाए, ताकि उनके अनुभव और स्मृतियां समाज तथा नई पीढ़ी तक पहुंच सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं है, बल्कि यह लाखों परिवारों के जीवन से जुड़ी पीड़ा है। इस इतिहास को याद रखना और आने वाली पीढ़ियों को इससे परिचित कराना सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्कूल-कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं

नई पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से जोड़ने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा शहर में स्थापित LED Screens के माध्यम से विभाजन विभीषिका से संबंधित लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिए निर्देश

कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश चन्द्र तिवारी, एसडीएम रवीन्द्र ज्वांठा, डीडीओ सुनील कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान सहित संस्कृति, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSCM Pushkar Singh DhamiDehradun EventsDehradun Kavi SammelanDehradun latest newsdehradun newsDehradun Photo ExhibitionDoon LibraryDoon Library ExhibitionKavi SammelanPartition Horrors Remembrance DayPushkar Singh DhamiUttarakhand newsVibhajan VibhishikaVibhajan Vibhishika Smriti Diwas 2026
Previous Post

Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के गेंदबाजों का कहर, ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद ने रचा इतिहास

Next Post

केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता
उत्तराखंड

केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता

by Seemaukb
August 13, 2026
युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी
उत्तराखंड

युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान — ललित जोशी

by Seemaukb
August 12, 2026
Next Post
केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता

केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर :  दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के काम ने पकड़ी तेज़ी। डाट काली में नई सुरंग की ड्रिलिंग शुरू

बड़ी खबर : दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के काम ने पकड़ी तेज़ी। डाट काली में नई सुरंग की ड्रिलिंग शुरू

March 30, 2022
उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक: अधिसूचना और नामांकन प्रक्रिया स्थगित

पंचायत चुनाव में बड़ा मोड़: कोर्ट बोला- आरक्षण के नाम पर नहीं चलेगा खेल!

June 25, 2025

Don't miss it

केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता
उत्तराखंड

केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता

August 13, 2026
1947 की वो दर्दनाक कहानी फिर होगी जिंदा, देहरादून में दिखेगा विभाजन का मंजर, CM धामी भी होंगे शामिल
उत्तराखंड

1947 की वो दर्दनाक कहानी फिर होगी जिंदा, देहरादून में दिखेगा विभाजन का मंजर, CM धामी भी होंगे शामिल

August 13, 2026
Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के गेंदबाजों का कहर, ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद ने रचा इतिहास
क्रिकेट

Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के गेंदबाजों का कहर, ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद ने रचा इतिहास

August 13, 2026
बैंकों में पड़ा है ₹98 हजार करोड़! कहीं इस रकम में आपका पैसा तो नहीं? RBI ने जारी किए नए निर्देश
टेक न्यूज़

बैंकों में पड़ा है ₹98 हजार करोड़! कहीं इस रकम में आपका पैसा तो नहीं? RBI ने जारी किए नए निर्देश

August 13, 2026
अमित शाह ने आखिर क्यों तोड़ी चुप्पी? कांग्रेस ने बदली रणनीति, अब गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग
देश-दुनिया

अमित शाह ने आखिर क्यों तोड़ी चुप्पी? कांग्रेस ने बदली रणनीति, अब गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

August 13, 2026
लाल किला धमाका: UN रिपोर्ट ने मचाई हलचल, AQIS नेटवर्क और AI कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता
देश-दुनिया

लाल किला धमाका: UN रिपोर्ट ने मचाई हलचल, AQIS नेटवर्क और AI कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता

August 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • केस लंबित है तो आपके लिए बड़ी खबर! MACT समेत इन मामलों का होगा जल्द समझौता
  • 1947 की वो दर्दनाक कहानी फिर होगी जिंदा, देहरादून में दिखेगा विभाजन का मंजर, CM धामी भी होंगे शामिल
  • Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के गेंदबाजों का कहर, ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद ने रचा इतिहास

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.