देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का बुधवार, 19 अगस्त 2026 को भव्य समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त तक चले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्री गुरु राम राय हैलीपैड ग्राउंड पर DJ बीट्स, रेन डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं।
पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया कार्यक्रम का आनंद
दीक्षारंभ के अंतिम दिन हैलीपैड ग्राउंड पर सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। 5 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। हरे-भरे हैलीपैड ग्राउंड की प्राकृतिक खूबसूरती, आकर्षक सजावट, संगीत और युवाओं की ऊर्जा ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
रेन डांस बना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण Rain Dance रहा। बारिश की फुहारों के बीच तेज DJ बीट्स पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। पानी की फुहारों, संगीत और युवाओं के उत्साह ने पूरे माहौल को बेहद जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों ने रेन डांस का भरपूर आनंद लेते हुए दीक्षारंभ के अंतिम दिन को यादगार बना दिया।
बॉलीवुड से लेकर पंजाबी और गढ़वाली गीतों पर झूमे युवा
दीक्षारंभ कार्यक्रम में Bollywood, Punjabi, Garhwali, Bhojpuri और Nepali Songs की धूम रही। DJ साजी के हाई-वोल्टेज साउंड और लोकप्रिय गीतों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।
शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा का संदेश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह चरित्र निर्माण और समाज सेवा की ओर प्रेरित करे।”
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कुलपति ने विद्यार्थियों को दी नई यात्रा की शुभकामनाएं
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हैलीपैड ग्राउंड पर कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने संयुक्त रूप से किया।
कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए यह नई यात्रा नए सपनों, नई उम्मीदों और नए संकल्पों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी सार्थक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के दिए टिप्स
दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. शोभित गर्ग ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और पढ़ाई के दौरान मानसिक दबाव से बचने के उपयोगी टिप्स दिए।
इस दौरान विद्यार्थियों को श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों से संबंधित 17 मिनट की वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से परिचित कराया गया।
प्रेरणादायक व्याख्यान ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
कार्यक्रम में डॉ. कंचन नेगी ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. जी. गणराजन ने विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का अभिभाषण पढ़कर सुनाया।
तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण से जोड़ने के साथ उनके भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन दीक्षारंभ कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर डॉ. मालविका कांडपाल के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और हजारों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।











