Saturday, October 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर

August 31, 2026
in उत्तराखंड
प्लास्टिक इस्तेमाल किया तो खैर नहीं! देहरादून के 100 वार्डों में 50 अफसरों की पैनी नजर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। हाईकोर्ट नैनीताल और आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिले में Single Use Plastic Ban को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन और नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया गया है।

प्रतिबंधित प्लास्टिक के निर्माण से बिक्री तक होगी कार्रवाई

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक का निर्माण करने वाले उद्योगों और फैक्ट्रियों पर भी विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाएगा।

You might also like

सड़क हादसे में घायल को ₹1.50 लाख तक मुफ्त इलाज, मददगार को ₹25 हजार!

रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!

NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर हाईकोर्ट सख्त, SIT जांच के बीच सभी संदिग्ध दस्तावेजों के सत्यापन के आदेश

सेक्टर अधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने क्षेत्र में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और इसकी रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे।

राज्य कर विभाग के अधिकारी होंगे नोडल अधिकारी

हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (विवेचना/प्रवर्तन), राज्य कर, देहरादून को अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत समेत संबंधित निकायों के साथ समन्वय कर Single Use Plastic Ban का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएंगे।

अभियान की अनुपालन आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर निगम के सभी 100 वार्डों में होगी नियमित निगरानी

नगर निगम देहरादून के सभी वार्डों में नियमित निगरानी के लिए नगर निगम स्तर से भी अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। ये अधिकारी सेक्टर अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान को प्रभावी बनाएंगे।

विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला, मसूरी और सेलाकुई क्षेत्रों में संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऋषिकेश में प्लास्टिक के साथ स्वच्छता अभियान भी

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान साफ-सफाई की स्थिति की पहले और बाद की Google Photographs सहित रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस विभाग भी करेगा सहयोग

समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के नगरीय निकायों में प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से अपेक्षा की गई है कि पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अभियान में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश जारी करें। पुलिस विभाग की ओर से भी अभियान के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा जागरूकता अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों को अभियान में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

तीन दिन के भीतर देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट

सेक्टर अधिकारियों को अपने आवंटित वार्डों का नियमित भ्रमण करना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की गई कार्रवाई की Google Photographs सहित रिपोर्ट तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, स्वच्छता अभियान के दौरान कूड़ा एकत्रित होने, फैले होने या गंदगी वाले स्थानों की सफाई कराने के बाद पूर्व और पश्चात की तस्वीरों सहित प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था

प्रशासन ने सभी नोडल, सह-नोडल और सेक्टर अधिकारियों को प्रतिदिन जनजागरूकता और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान की यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

 

 

Tags: Dehradun Municipal Corporationdehradun newsPlastic Ban DehradunPlastic PollutionSingle Use PlasticSingle Use Plastic BanSwachhata AbhiyanUttarakhand news
Previous Post

सरकारी जमीन पर कब्जा और प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा! समाधान दिवस में गूंजे जमीन से जुड़े बड़े मामले

Next Post

ब्रेकिंग : इस जिले में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सड़क हादसे में घायल को ₹1.50 लाख तक मुफ्त इलाज, मददगार को ₹25 हजार!
उत्तराखंड

सड़क हादसे में घायल को ₹1.50 लाख तक मुफ्त इलाज, मददगार को ₹25 हजार!

by Seemaukb
October 16, 2026
रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!
उत्तराखंड

रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!

by Seemaukb
October 16, 2026
Next Post
ब्रेकिंग : इस जिले में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

ब्रेकिंग : इस जिले में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

जब टूटी पढ़ाई की उम्मीद: तब प्रशासन बना भगवान, 10 बेटियों को नई उड़ान

जब टूटी पढ़ाई की उम्मीद: तब प्रशासन बना भगवान, 10 बेटियों को नई उड़ान

March 21, 2026
बड़ी खबर : फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

March 22, 2025

Don't miss it

सड़क हादसे में घायल को ₹1.50 लाख तक मुफ्त इलाज, मददगार को ₹25 हजार!
उत्तराखंड

सड़क हादसे में घायल को ₹1.50 लाख तक मुफ्त इलाज, मददगार को ₹25 हजार!

October 16, 2026
रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!
उत्तराखंड

रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!

October 16, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर विजेताओं को सलाम, विशेषज्ञों ने बताया बचाव का मंत्र
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर विजेताओं को सलाम, विशेषज्ञों ने बताया बचाव का मंत्र

October 16, 2026
बेटी पैदा होने पर ताने, 8 लाख लेकर भी नहीं भरा मन! महिला पुलिसकर्मी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
क्राइम

बेटी पैदा होने पर ताने, 8 लाख लेकर भी नहीं भरा मन! महिला पुलिसकर्मी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

October 16, 2026
बीमारी में भी नहीं मिली राहत, ट्रांसफर के बाद अधिकारी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त—सरकार और DG हेल्थ को नोटिस
उत्तराखंड

NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर हाईकोर्ट सख्त, SIT जांच के बीच सभी संदिग्ध दस्तावेजों के सत्यापन के आदेश

October 16, 2026
बीमारी में भी नहीं मिली राहत, ट्रांसफर के बाद अधिकारी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त—सरकार और DG हेल्थ को नोटिस
उत्तराखंड

तीन हत्याओं में फांसी की सजा रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; इलाज के बाद होगी रिहाई!

October 16, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सड़क हादसे में घायल को ₹1.50 लाख तक मुफ्त इलाज, मददगार को ₹25 हजार!
  • रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर विजेताओं को सलाम, विशेषज्ञों ने बताया बचाव का मंत्र

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.