Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई धार! SGRR University में NMC का खास प्रशिक्षण कार्यक्रम

September 2, 2026
in उत्तराखंड
मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई धार! SGRR University में NMC का खास प्रशिक्षण कार्यक्रम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRR University), देहरादून के अंतर्गत संचालित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRIM&HS) में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा स्वीकृत तीन दिवसीय Basic Course in Medical Education कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल फैकल्टी के शिक्षण कौशल को विकसित करना और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना रहा।

यह कार्यक्रम SGRRIM&HS के मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्रीय कार्यालय, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

You might also like

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं

चीनी की कीमतों पर प्रशासन का डंडा! देहरादून में ताबड़तोड़ छापेमारी

फैकल्टी सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर SGRRIM&HS के निदेशक डॉ. नीलकमल कुमार ने सभी फैकल्टी सदस्यों और विशेषज्ञों का स्वागत किया। वहीं, संस्थान के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से फैकल्टी सदस्यों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिसका सीधा लाभ मेडिकल छात्र-छात्राओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के रूप में मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य National Faculty Development बताया।

30 फैकल्टी सदस्यों ने किया प्रतिभाग

तीन दिवसीय NMC Basic Course in Medical Education में SGRRIM&HS के 28 फैकल्टी सदस्यों के साथ रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के 2 फैकल्टी सदस्यों सहित कुल 30 फैकल्टी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ विशेषज्ञों ने मेडिकल एजुकेशन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रभावी मेडिकल शिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया गया।

विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण व्याख्यान

कार्यक्रम में डॉ. अंजली चौधरी, डॉ. निधि जैन, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मेघा लूथरा, डॉ. वैशाली धनंजय, डॉ. आलोक वर्धन माथुर, डॉ. ललित कुमार, डॉ. रोबिना मक्कड़, डॉ. सुलेखा नौटियाल और डॉ. धनंजय श्रीकांत ने विभिन्न मेडिकल शिक्षण विषयों पर व्याख्यान देकर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया।

गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा पर जोर

SGRRIM&HS के मेडिकल एजुकेशन विभाग के समन्वयक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. पुनीत ओहरी ने कहा कि Basic Course in Medical Education जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे वे मेडिकल छात्र-छात्राओं को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा के बदलते स्वरूप के साथ फैकल्टी का निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है।

NMC पर्यवेक्षक के निर्देशन में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से आई नेशनल मेडिकल कमीशन की पर्यवेक्षक डॉ. किरन भट के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की सह-समन्वयक डॉ. अंजलि चौधरी ने किया।

Tags: Basic Course in Medical Educationdehradun newsmedical educationMedical Education ProgramMedical Faculty TrainingNational Faculty DevelopmentNMCSGRR UniversitySGRRIMHSUttarakhand news
Previous Post

3 सितंबर को आसमान से आफत! 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Next Post

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल

by Seemaukb
September 2, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
उत्तराखंड

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं

by Seemaukb
September 2, 2026
Next Post
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक, बाहरी राज्यों से आए दो लोग संक्रमित

बड़ी खबर: त्तराखंड में फिर बढ़ा COVID-19 Cases का खतरा, 6 एक्टिव मरीज, चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट

May 29, 2025
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड: उत्तराखंड खनन विभाग ने 1217 करोड़ की कमाई से रचा इतिहास

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड: उत्तराखंड खनन विभाग ने 1217 करोड़ की कमाई से रचा इतिहास

April 6, 2026

Don't miss it

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल

September 2, 2026
मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई धार! SGRR University में NMC का खास प्रशिक्षण कार्यक्रम
उत्तराखंड

मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई धार! SGRR University में NMC का खास प्रशिक्षण कार्यक्रम

September 2, 2026
अगले 8 घंटे बेहद भारी! 13 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का रेड अलर्ट
मौसम

3 सितंबर को आसमान से आफत! 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

September 2, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
उत्तराखंड

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं

September 2, 2026
चीनी की कीमतों पर प्रशासन का डंडा! देहरादून में ताबड़तोड़ छापेमारी
उत्तराखंड

चीनी की कीमतों पर प्रशासन का डंडा! देहरादून में ताबड़तोड़ छापेमारी

September 2, 2026
देहरादून में ‘गड्ढों’ की खैर नहीं! 40 टीमें स्ट्रीट लाइट पर तैनात, रात में अफसर करेंगे निगरानी
उत्तराखंड

देहरादून में ‘गड्ढों’ की खैर नहीं! 40 टीमें स्ट्रीट लाइट पर तैनात, रात में अफसर करेंगे निगरानी

September 1, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
  • मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई धार! SGRR University में NMC का खास प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • 3 सितंबर को आसमान से आफत! 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.