Thursday, September 3, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी ने बढ़ाया उत्साह

September 3, 2026
in उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी ने बढ़ाया उत्साह
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRR University) में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मटकी फोड़, दही-हांडी, श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

हेलीपैड ग्राउंड पर सजा भव्य मंच, झांकियों ने मोहा मन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया।

You might also like

UKSSSC का बड़ा अपडेट: पटवारी-लेखपाल भर्ती में 668 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर

60 पार बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में मिलेगा पेंशन का मौका!

विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम हेलीपैड ग्राउंड तक देखने को मिली। बाल गोपाल की नटखट लीलाओं, माखन चोरी, गोपियों के साथ रासलीला, गोवर्धन पर्वत धारण और कंस वध जैसे प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

दही-हांडी बनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण विश्वविद्यालय के गोविंदाओं द्वारा प्रस्तुत दही-हांडी और मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। उत्साह से लबरेज छात्र-छात्राओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। मटकी टूटते ही पूरा हेलीपैड ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।

छात्रों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। दही-हांडी कार्यक्रम ने जन्माष्टमी समारोह में विशेष रंग भर दिया।

भजन-कीर्तन से कृष्णमय हुआ माहौल

श्रीकृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजन और गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे हेलीपैड ग्राउंड को कृष्णमय कर दिया। ‘अच्युतम केशवम’ और ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ सहित विभिन्न भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी भक्तिभाव में डूबे नजर आए।

बाल कृष्ण लीला और कंस वध पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और उनकी लीलाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति, आकर्षक वेशभूषा और सुंदर मंचन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी शुभकामनाएं

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, कर्तव्य, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और मजबूत हो।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विपिन चंद घिल्डियाल, सलाहकार, माननीय प्रेसिडेंट एसजीआरआरयू, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, डॉ. सोनिका कंडारी, डॉ. मालविका कांडपाल एवं डॉ. अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना, प्रसाद का वितरण

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार की ओर से लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण से विश्व में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की गई।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकायाध्यक्ष, अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी और हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: Dahi Handidehradun newsEducation newsJanmashtami 2026Krishna JanmashtamiKrishna JanmotsavSGRR UniversitySGRR University NewsShri Guru Ram Rai UniversityUttarakhand news
Previous Post

UKSSSC का बड़ा अपडेट: पटवारी-लेखपाल भर्ती में 668 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

UKSSSC का बड़ा अपडेट: पटवारी-लेखपाल भर्ती में 668 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी
उत्तराखंड

UKSSSC का बड़ा अपडेट: पटवारी-लेखपाल भर्ती में 668 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

by Seemaukb
September 3, 2026
सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर
उत्तराखंड

सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर

by Seemaukb
September 3, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: इस विभाग में हुए बंपर तबादले।देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: इस विभाग में हुए बंपर तबादले।देखे लिस्ट

October 25, 2022
उत्तराखंड में UCC के खिलाफ विरोध शुरू,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) कल सौंपेगी ज्ञापन,सप्ताह भर बाद विरोध तेज करने का ऐलान

उत्तराखंड में UCC के खिलाफ विरोध शुरू,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) कल सौंपेगी ज्ञापन,सप्ताह भर बाद विरोध तेज करने का ऐलान

January 28, 2025

Don't miss it

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी ने बढ़ाया उत्साह

September 3, 2026
UKSSSC का बड़ा अपडेट: पटवारी-लेखपाल भर्ती में 668 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी
उत्तराखंड

UKSSSC का बड़ा अपडेट: पटवारी-लेखपाल भर्ती में 668 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

September 3, 2026
सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर
उत्तराखंड

सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर

September 3, 2026
60 पार बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में मिलेगा पेंशन का मौका!
उत्तराखंड

60 पार बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में मिलेगा पेंशन का मौका!

September 3, 2026
छात्रवृत्ति चाहिए तो जल्दी करें आवेदन! 30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका, विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

छात्रवृत्ति चाहिए तो जल्दी करें आवेदन! 30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका, विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

September 3, 2026
सैनिक परिवारों के लिए बड़ी सौगात! वीर नारियों के बच्चों की 100% फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड

सैनिक परिवारों के लिए बड़ी सौगात! वीर नारियों के बच्चों की 100% फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ

September 3, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी ने बढ़ाया उत्साह
  • UKSSSC का बड़ा अपडेट: पटवारी-लेखपाल भर्ती में 668 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी
  • सूखते जलस्रोतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, 51 रिचार्ज शाफ्ट पूरे; बांदल नदी की बदलेगी तस्वीर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.