Monday, September 7, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU

September 7, 2026
in उत्तराखंड
वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रानीखेत: कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिकों और उनके परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर, रानीखेत के बीच MOU पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से सैनिक परिवारों के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने के साथ उनके आत्मनिर्भर बनने की राह भी आसान होगी।

वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% फीस छूट

समझौता ज्ञापन के तहत पात्र वीर नारियों, वीर माताओं तथा बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को संस्थान के पात्र पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।

You might also like

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

125 बच्चे मिले, पंजीकरण नहीं! देहरादून में मदरसा सील, दो पर भी कसा शिकंजा

नदी में कूड़ा फेंका तो खैर नहीं! DM ने दिए FIR के सख्त आदेश

इसके अलावा सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों, अग्निवीरों तथा उनके आश्रितों को 40 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट का प्रावधान किया गया है। यह पहल सैनिक परिवारों के बच्चों को आर्थिक बाधाओं के बिना बेहतर उच्च शिक्षा हासिल करने में मददगार साबित हो सकती है।

CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट सहित 30 से अधिक प्रोफेशनल एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

शिक्षा और सही अवसर से युवा बदल सकता है अपना भविष्य: ब्रिगेडियर महाडिक

कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक ने कहा कि अच्छी शिक्षा और सही समय पर मिलने वाला अवसर किसी भी युवा के जीवन की दिशा बदल सकता है। सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए शुरू की गई यह पहल इसी सोच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कई ऐसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनमें प्रशिक्षित युवाओं की मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट और भारतीय सेना के साथ भी संस्थान के MOU हुए हैं। अब कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के साथ हुआ यह समझौता सैनिक परिवारों के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों को और व्यापक करेगा।

ब्रिगेडियर महाडिक ने संस्थान का आभार जताते हुए कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिकों और उनके आश्रितों से इस शैक्षिक सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

सैनिक परिवारों की सेवा करना सम्मान और सौभाग्य: ललित मोहन जोशी

CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि सैनिक परिवारों की सेवा करना संस्थान के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा, कौशल और भविष्य को मजबूत करने वाले ठोस प्रयासों में भी दिखाई देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह MOU सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

1,400 से अधिक अग्निवीरों को दिया नशामुक्ति का संदेश

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान 1,400 से अधिक अग्निवीरों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।

वहीं, आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत के करीब 500 विद्यार्थियों ने भी अभियान में सहभागिता की। सैन्य अधिकारियों, जवानों, अग्निवीरों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।

सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद ललित जोशी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सैन्य अधिकारी और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल मोहित वर्मा, कर्नल शशांक, लेफ्टिनेंट कर्नल गजेन्द्र सिंह उपरारी, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव, मेजर अमन तथा CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे.एस. नेगी सहित लगभग 300 सैन्य अधिकारी, जवान, अग्निवीर, विद्यार्थी एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।

सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा में फीस छूट और युवाओं के बीच नशामुक्ति जागरूकता का यह संयुक्त प्रयास शिक्षा, कौशल विकास और स्वस्थ भविष्य की दिशा में अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Tags: CIMS UIHMTEducation newshigher educationIndian ArmyKumaon RegimentNaga RegimentNasha Mukti CampaignRanikhet NewsUttarakhand newsअग्निवीरकुमाऊं रेजीमेंटनागा रेजीमेंटबलिदानी सैनिकवीर नारीसैनिक परिवार
Previous Post

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

Next Post

शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

by Seemaukb
September 6, 2026
125 बच्चे मिले, पंजीकरण नहीं! देहरादून में मदरसा सील, दो पर भी कसा शिकंजा
उत्तराखंड

125 बच्चे मिले, पंजीकरण नहीं! देहरादून में मदरसा सील, दो पर भी कसा शिकंजा

by Seemaukb
September 6, 2026
Next Post
शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल

शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : सूचना महानिदेशक की घेराबंदी के दांव मे खुद ही घिरे विपक्षी। बिदकी पत्रकार बिरादरी

बड़ी खबर : सूचना महानिदेशक की घेराबंदी के दांव मे खुद ही घिरे विपक्षी। बिदकी पत्रकार बिरादरी

August 18, 2024
बड़ी खबर: ये पूर्व IFS अधिकारी बने सीएम के सलाहकार। आदेश जारी

बड़ी खबर: ये पूर्व IFS अधिकारी बने सीएम के सलाहकार। आदेश जारी

March 21, 2023

Don't miss it

शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल
राजनीती

शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल

September 7, 2026
वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU
उत्तराखंड

वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU

September 7, 2026
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

September 6, 2026
125 बच्चे मिले, पंजीकरण नहीं! देहरादून में मदरसा सील, दो पर भी कसा शिकंजा
उत्तराखंड

125 बच्चे मिले, पंजीकरण नहीं! देहरादून में मदरसा सील, दो पर भी कसा शिकंजा

September 6, 2026
पहले शेफाली को दिया सेंडऑफ, फिर भारत ने पलट दिया पूरा खेल; पाकिस्तान की करारी हार!
क्रिकेट

पहले शेफाली को दिया सेंडऑफ, फिर भारत ने पलट दिया पूरा खेल; पाकिस्तान की करारी हार!

September 6, 2026
बड़ी खबर : स्कूल ऑफिस में ‘शुद्धिकरण’ पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही प्रधानाध्यापक सस्पेंड
देश-दुनिया

बड़ी खबर : स्कूल ऑफिस में ‘शुद्धिकरण’ पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही प्रधानाध्यापक सस्पेंड

September 6, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU
  • ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.