Sunday, September 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

September 12, 2026
in उत्तराखंड
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, देहरादून के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

एसजीआरआरयू के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान, नशे की लत और इसके शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू से दूरी बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

You might also like

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

अवैध प्लॉटिंग पर बंशीधर तिवारी सख्त, दो दिन में 200 बीघा पर एमडीडीए का वार

कार्यक्रम में “Tobacco Free Youth – Leader for Tomorrow” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरेत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम सेमेस्टर) ने विजेता स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा रहे। उनके साथ जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम से क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा प्रधान, अर्चना उनियाल, रेखा उनियाल और अनुराग भी मौजूद रहे।

डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाना स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं से स्वयं तंबाकू से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा प्रधान ने तंबाकू की लत, इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, इसके दुष्परिणामों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद आयोजित संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन, नशे की लत और इससे होने वाले नुकसान से संबंधित सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से एंटी-टोबैको प्रतिज्ञा ली। विद्यार्थियों ने तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में तंबाकू के स्वास्थ्य और सामाजिक दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags: Anti Tobacco Campaigndehradun newsNTCPSGRRUSGRRU DehradunSGRRU Newsstudent awareness programTobacco AwarenessTobacco Awareness ProgramTobacco Control ProgramTobacco Free YouthUttarakhand news
Previous Post

46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर
उत्तराखंड

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

by Seemaukb
September 12, 2026
बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

by Seemaukb
September 12, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सियासत : तीन निर्दलीय विधयकों का इस्तीफ़ा

सियासत : तीन निर्दलीय विधयकों का इस्तीफ़ा

March 23, 2024
बिग ब्रेकिंग : आप के जोत सिंह बिष्ट ने थामा भाजपा का दामन

बिग ब्रेकिंग : आप के जोत सिंह बिष्ट ने थामा भाजपा का दामन

January 15, 2024

Don't miss it

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

September 12, 2026
46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
हेल्थ

46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने

September 12, 2026
नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर
उत्तराखंड

नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

September 12, 2026
एक झटके में 45 अरब डॉलर बढ़ा भारत का खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड
देश-दुनिया

एक झटके में 45 अरब डॉलर बढ़ा भारत का खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड

September 12, 2026
बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : पूर्व OSD पर ED का शिकंजा, हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो अहम पद

September 12, 2026
VC बंशीधर तिवारी का बुलडोजर एक्शन: देहरादून में 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, मचा हड़कंप
उत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग पर बंशीधर तिवारी सख्त, दो दिन में 200 बीघा पर एमडीडीए का वार

September 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
  • 46 की दवा 250 में! दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र को लेकर डॉक्टर-फार्मासिस्ट आमने-सामने
  • नैनीताल में दो आरोपियों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.