Friday, October 2, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित

September 30, 2026
in हेल्थ
1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर अंकुश लगाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर जीआईएस मैपिंग के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित करने को कहा, जहां लगातार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अधिक रही है।

जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स गठित करने और गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं गहन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयार की जाने वाली कार्ययोजना का असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए और स्वास्थ्य संकेतकों में स्पष्ट सुधार होना चाहिए।

You might also like

नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान

बेल्जियम में गूंजी SGRR की विशेषज्ञता, डॉ. पंकज गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध बैठक में लिया हिस्सा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान

वर्ष 2026 में अब तक प्रसव के दौरान अथवा प्रसव के कुछ समय बाद हुई 12 महिलाओं की मृत्यु के मामलों की जिलाधिकारी ने केस स्टडी के आधार पर गहन समीक्षा की। इनमें चार मामलों में संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट आख्या मांगी गई। प्रेमनगर निवासी रुखसाना की मृत्यु के मामले में आशा एवं एएनएम की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण में विरोधाभास पाए गए। साथ ही आंकड़ों में छेड़छाड़ और साक्ष्य के लिए गलत तिथि के फोटोग्राफ प्रस्तुत किए जाने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने एएनएम के खिलाफ मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन की जिंदगी के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं पर विशेष निगरानी रखने, प्रसव से पहले जरूरत के अनुसार अस्पताल में भर्ती कराने और समय पर सभी आवश्यक जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम सामने आने पर महिला को तत्काल उच्च स्वास्थ्य संस्थान रेफर करने को कहा गया, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। घर पर प्रसव के मामलों में आशा कार्यकत्री की जिम्मेदारी भी तय करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जनसंख्या के अनुपात में अपेक्षित टीबी जांच और एक्स-रे नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जांच का दायरा बढ़ाने और निजी क्षेत्र को भी अभियान से जोड़कर अधिक से अधिक लोगों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीबी से मुक्त हो चुके लोगों और टीबी की रोकथाम के लिए जनजागरूकता में योगदान देने वाले पांच टीबी चैंपियनों को सम्मानित किया गया।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के कई महत्वपूर्ण संकेतकों में देहरादून की स्थिति राज्य और राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। एचआईएमएस 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार देहरादून का मातृ मृत्यु अनुपात 31.0 है, जबकि उत्तराखंड में यह 99 और राष्ट्रीय स्तर पर 97 है। यह वर्ष 2030 के राष्ट्रीय लक्ष्य 70 से भी कम है।

इसी तरह देहरादून की नवजात शिशु मृत्यु दर 10.4 है, जबकि उत्तराखंड में 13 और राष्ट्रीय स्तर पर 20 है। यह वर्ष 2030 के राष्ट्रीय लक्ष्य 12 से भी कम है। जनपद की शिशु मृत्यु दर 13.8 है, जबकि राज्य में 19 और राष्ट्रीय स्तर पर 28 है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर 16.0 है, जबकि उत्तराखंड में 21 और राष्ट्रीय स्तर पर 32 है। यह आंकड़ा भी वर्ष 2030 के राष्ट्रीय लक्ष्य 25 से नीचे है।

हालांकि, जन्म के समय लिंगानुपात देहरादून के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है। जिले में यह आंकड़ा 924.4 है, जो उत्तराखंड के 984 और राष्ट्रीय औसत 929 से कम है। यह वर्ष 2025 के राष्ट्रीय लक्ष्य 950 से भी नीचे है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार के साथ इस क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके शर्मा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. ज्योति शर्मा, प्रोग्राम ऑफिसर प्रखर, विभिन्न अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम और आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Tags: ANM SuspendedDehradun health newsdehradun newsDehradun news todayDM Ashish ChauhanInfant MortalityMaternal MortalityNational Health MissionTB EradicationUttarakhand health news
Previous Post

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

Next Post

देर रात शराब की दुकानों पर DM की ‘स्ट्राइक’, ओवररेटिंग से अनधिकृत सेल्समैन तक खुली कई गड़बड़ियां

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान
हेल्थ

नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान

by Seemaukb
September 27, 2026
बेल्जियम में गूंजी SGRR की विशेषज्ञता, डॉ. पंकज गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध बैठक में लिया हिस्सा
हेल्थ

बेल्जियम में गूंजी SGRR की विशेषज्ञता, डॉ. पंकज गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध बैठक में लिया हिस्सा

by Seemaukb
September 26, 2026
Next Post
देर रात शराब की दुकानों पर DM की ‘स्ट्राइक’, ओवररेटिंग से अनधिकृत सेल्समैन तक खुली कई गड़बड़ियां

देर रात शराब की दुकानों पर DM की ‘स्ट्राइक’, ओवररेटिंग से अनधिकृत सेल्समैन तक खुली कई गड़बड़ियां

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

स्ट्रीट लाईटों से जुड़ी शिकायतों पर डीएम सख्त:दीपावली तक लाईट सेक्शन से जुड़े सभी अधिकारी कार्मिकों की छु्ट्टी पर रोक।

स्ट्रीट लाईटों से जुड़ी शिकायतों पर डीएम सख्त:दीपावली तक लाईट सेक्शन से जुड़े सभी अधिकारी कार्मिकों की छु्ट्टी पर रोक।

October 21, 2024
मौसम अपडेट: 14 से 17 जून तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: 14 से 17 जून तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

June 14, 2022

Don't miss it

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम
क्रिकेट

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम

October 1, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

October 1, 2026
1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर! LPG, बैंकिंग, PUC समेत 10 बड़े नियम बदले
उत्तराखंड

1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर! LPG, बैंकिंग, PUC समेत 10 बड़े नियम बदले

October 1, 2026
रात 2:45 बजे घुसा चोर, 3:21 बजे निकला बाहर; 36 मिनट तक घर खंगालता रहा, ऋषिकेश में सुरक्षा पर सवाल
क्राइम

रात 2:45 बजे घुसा चोर, 3:21 बजे निकला बाहर; 36 मिनट तक घर खंगालता रहा, ऋषिकेश में सुरक्षा पर सवाल

October 1, 2026
देर रात शराब की दुकानों पर DM की ‘स्ट्राइक’, ओवररेटिंग से अनधिकृत सेल्समैन तक खुली कई गड़बड़ियां
क्राइम

देर रात शराब की दुकानों पर DM की ‘स्ट्राइक’, ओवररेटिंग से अनधिकृत सेल्समैन तक खुली कई गड़बड़ियां

October 1, 2026
1 अक्टूबर से खनन सत्र शुरू, अवैध खनन पर डीएम का शिकंजा; क्रशरों में धर्मकांटा, 1000 पौधे अनिवार्य
हेल्थ

मातृ मृत्यु के 12 मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून DM ने कसा शिकंजा; लापरवाही पर ANM निलंबित

September 30, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम
  • जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
  • 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर! LPG, बैंकिंग, PUC समेत 10 बड़े नियम बदले

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.