Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह

October 10, 2026
in हेल्थ
स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। स्तन कैंसर की समय पर पहचान और उचित उपचार से मरीज के स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। स्तन में किसी भी तरह की गांठ या असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसी संदेश के साथ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओर से शनिवार को स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, नियमित जांच, आधुनिक निदान तकनीकों और उपचार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डायरेक्टर और ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नील कमल कुमार ने अस्पताल के ऑडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्तन कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, शुरुआती लक्षणों को पहचानने और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

You might also like

मन की बात सुनिए, मानसिक परेशानी मत छिपाइए! विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरेश अस्पताल की खास पहल

अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, 121 छात्र-छात्राओं की जांच; विद्यार्थियों को दिए गए सेहत के टिप्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फेफड़ों की जांच की एडवांस सुविधा शुरू, बच्चों से बुजुर्गों तक की होगी सटीक जांच

प्रो. डॉ. नील कमल कुमार ने कहा कि स्तन कैंसर दुनियाभर में महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। अब कम उम्र की महिलाओं में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। आमतौर पर कैंसर को जीवन के अंत के रूप में देखा जाता है, लेकिन स्तन कैंसर के मामले में समय पर पहचान होने पर सफल उपचार संभव है और कई मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता चलने से उपचार के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है और कुछ मामलों में बड़े ऑपरेशन तथा कीमोथेरेपी की जरूरत भी कम हो सकती है।

उन्होंने कहा कि स्तन में गांठ महसूस होने पर घबराने के बजाय चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। स्तन में पाई जाने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन किसी भी गांठ या असामान्य बदलाव को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। स्तन कैंसर से बचाव का कोई निश्चित तरीका नहीं है, लेकिन समय पर जांच, सही निदान और उचित उपचार से बीमारी के परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार किया जा सकता है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रमुख डॉ. विनीता गुप्ता ने महिलाओं को स्तनों में होने वाले असामान्य बदलावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने घर पर ब्रेस्ट सेल्फ-अवेयरनेस यानी अपने स्तनों में होने वाले सामान्य और असामान्य बदलावों को पहचानने के महत्व तथा स्वयं जांच करने की सही प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. निशांत सिन्हा ने स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान और समय पर निदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लक्षणों को नजरअंदाज करने से उपचार में देरी हो सकती है। उन्होंने बीमारी के जोखिम कारकों, चिकित्सकीय मूल्यांकन और कैंसर की अवस्था के अनुसार उपलब्ध उपचार विकल्पों की जानकारी दी।

डॉ. सीमा आचार्य ने स्तन कैंसर के निदान में विभिन्न जांचों की भूमिका समझाई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण, इमेजिंग जांच और आवश्यकता पड़ने पर बायोप्सी के माध्यम से बीमारी की पुष्टि करने तथा उसकी प्रकृति का आकलन करने में मदद मिलती है। सही निदान के आधार पर ही मरीज के लिए उपयुक्त उपचार योजना तैयार की जाती है।

कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। वहीं, स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने योगासनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, मेडिकल छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: Breast Cancer AwarenessBreast Cancer ScreeningBreast Cancer SymptomsBreast Cancer Treatmentdehradun newsHealth News HindiShri Mahant Indiresh HospitalUttarakhand newsWomen Healthस्तन कैंसरस्तन कैंसर की जांचस्तन कैंसर के लक्षण
Previous Post

मन की बात सुनिए, मानसिक परेशानी मत छिपाइए! विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरेश अस्पताल की खास पहल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मन की बात सुनिए, मानसिक परेशानी मत छिपाइए! विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरेश अस्पताल की खास पहल
उत्तराखंड

मन की बात सुनिए, मानसिक परेशानी मत छिपाइए! विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरेश अस्पताल की खास पहल

by Seemaukb
October 10, 2026
अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, 121 छात्र-छात्राओं की जांच; विद्यार्थियों को दिए गए सेहत के टिप्स
उत्तराखंड

अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, 121 छात्र-छात्राओं की जांच; विद्यार्थियों को दिए गए सेहत के टिप्स

by Seemaukb
October 9, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हल्द्वानी में पारिवारिक जमीन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा,धान लगाने की थी तैयारी,पोगलैंड और जेसीबी के सहारे की ध्वस्त मेड़े

हल्द्वानी में पारिवारिक जमीन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा,धान लगाने की थी तैयारी,पोगलैंड और जेसीबी के सहारे की ध्वस्त मेड़े

July 29, 2024
ब्रिडकुल MD पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; शासन ने तत्काल हटाया, विभाग में हड़कंप

ब्रिडकुल MD पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; शासन ने तत्काल हटाया, विभाग में हड़कंप

December 12, 2025

Don't miss it

स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह
हेल्थ

स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह

October 10, 2026
मन की बात सुनिए, मानसिक परेशानी मत छिपाइए! विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरेश अस्पताल की खास पहल
उत्तराखंड

मन की बात सुनिए, मानसिक परेशानी मत छिपाइए! विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरेश अस्पताल की खास पहल

October 10, 2026
Haridwar News: हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार
क्राइम

Haridwar News: हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार

October 10, 2026
उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल! 5 IFS अफसरों के तबादले, कॉर्बेट से पिथौरागढ़ तक बदली जिम्मेदारी
उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल! 5 IFS अफसरों के तबादले, कॉर्बेट से पिथौरागढ़ तक बदली जिम्मेदारी

October 10, 2026
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन! अभिजीत दीपके हिरासत में, ध्रुव राठी को भी पुलिस ने पकड़ा
देश-दुनिया

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन! अभिजीत दीपके हिरासत में, ध्रुव राठी को भी पुलिस ने पकड़ा

October 10, 2026
पहाड़ की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान! शिक्षकों ने आपस में पैसे जोड़कर खरीदीं 4 साइकिलें
उत्तराखंड

पहाड़ की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान! शिक्षकों ने आपस में पैसे जोड़कर खरीदीं 4 साइकिलें

October 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह
  • मन की बात सुनिए, मानसिक परेशानी मत छिपाइए! विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरेश अस्पताल की खास पहल
  • Haridwar News: हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.