Sunday, October 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: युवा क्रिकेटर आर्य सेठी को जान से मारने की धमकी। SSP ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

June 21, 2022
in क्रिकेट
बड़ी खबर: युवा क्रिकेटर आर्य सेठी को जान से मारने की धमकी। SSP ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: युवा क्रिकेटर आर्य सेठी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में घिरे Cricket Association of Uttarakhand के सचिव माहिम वर्मा को देहरादून की वसंत विहार थाना पुलिस शिद्दत से तलाश रही, लेकिन वह गायब हैं।

 माहिम का ठिकाना न मिलने और फोन भी न उठने पर पुलिस ने CaU के Head Of Operation अमित पांडे से पूछताछ की। अमित ने

You might also like

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

UPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, यूएसएन-देहरादून-नैनीताल ने मारी बाजी; 10 ओवर के मैचों में दिखा जबरदस्त रोमांच

www.chetangurungg.com से बातचीत में माना कि उनसे पुलिस ने पूछताछ की। उनके मुताबिक किसी ने पुलिस को कह दिया कि मैं उनका करीबी हूँ। लिहाजा मुझसे पूछताछ कर ली, लेकिन मुझे इस मामले की न तो जानकारी थी न ही मुझ पर कोई आरोप है। मुझसे सिर्फ माहिम के बारे में ये पूछ कर छोड़ दिया गया कि वह कहाँ है। देहरादून के SSP-DIG जन्मेजय खंडूरी ने www.chetangurungg.com से कहा,`मैंने आज माहिम समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में पुलिस बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करेगी’। DGP अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में बिना किसी दबाव के काम करेगी। वह किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रही है।  

DGP अशोक कुमार:बिना किसी दबाव के कार्रवाई करेगी पुलिस

माहिम के बारे में Association के CEO मोहित डोभाल ने सफाई दी कि वह आधिकारिक कार्यों से एक हफ्ते से दिल्ली में हैं। CaU के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने इसके उलट ये कहा कि पिछले दो दिनों से सचिव कहाँ है, इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं है। वह निजी कार्यों से राजधानी से बाहर हैं। इतना जानते हैं।

 आर्य के पिता वीरेंद्र सेठी की गुजारिश पर जुडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि मुकदमा दर्ज कर संबन्धित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।

CaU सचिव माहिम वर्मा (बाएँ) काँग्रेस नेता राजीव शुक्ल के साथ:पुलिस को तलाश

वीरेंद्र ने www.chetangurungg.com से कहा कि कई कोशिशों और गुजारिशों के बावजूद वसंत विहार थाना पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया न ही इस बाबत कोई दिलचस्पी ही दिखाई कि जांच कर दूध का दूध,पानी का पानी किया जाए। वह आरोपियों के साथ नर्म बर्ताव करती दिखाई दी। इसके चलते ही अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत ने 156 (3) में कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए हैं। इसके बाद से पुलिस माहिम और बाकी आरोपियों को तलाश रही और उनके नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश कर रही।

CaU प्रवक्ता संजय गुसाईं:मालूम नहीं कहाँ हैं माहिम:निजी कार्यों से बाहर हैं

पुलिस और CaU सूत्रों के मुताबिक माहिम न तो फोन उठा रहे, न ही उनके बारे में किसी को कोई पुख्ता जानकारी है। इस मामले में और भी कई आरोपी सेठी पिता-पुत्र की तरफ से हैं। माहिम के फोन न उठाने के कारण पुलिस ने Operation Head अमित को तलब किया। अमित ने कहा कि वह थाने तो नहीं गए लेकिन पुलिस ने जितना पूछा उतना फोन पर बता दिया। उन्होंने ये पुष्टि की कि उनसे माहिम की मौजूदगी के बारे में जानकारी मांगी गई। उनको सचिव का वर्तमान ठिकाना मालूम न होने के चलते वह कुछ बता नहीं सके। पुलिस की पूछताछ से घबरा के अमित ने कैंट विधायक सरिता कपूर के बेटे से संपर्क साधा।

माहिम और अन्य CaU ओहदेदारों पर लगे आरोपों की गंभीरता से जांच हो

उनके बेटे अमित भी CaU के सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अमित का आरोपों से को वास्ता ही नहीं है। पांडे के अनुसार उनका आर्य को जान से मारने की धमकी वाले मामले से कोई वास्ता नहीं है। उनको ये भी नहीं मालूम कि माहिम कहाँ है। माहिम की Location को ले के किसी भी जिम्मेदार ओहदेदार के पास ठीक-ठीक जानकारी का अभाव दिख रहा। प्रवक्ता संजय ने कहा कि वह सिर्फ इतना जानते हैं कि दो दिनों से माहिम देहरादून में नहीं हैं। वह कहाँ है ये भी नहीं जानते। अलबत्ता, वह आधिकारिक कार्यों के बजाए निजी कार्यों से बाहर हैं। वह फरार नहीं हैं।

आजाद MLA उमेश शर्मा भी CaU की कारस्तानियों के खिलाफ विधानसभा में आवाज उठा चुके हैं। सदन के बाहर धरना दे चुके हैं

CEO मोहित ने कहा,`माहिम 7-8 दिनों से बाहर हैं। वह देश से बाहर नहीं बल्कि दिल्ली में हैं और Association के कार्यों से गए हैं। 2-3 दिनों में लौट आएंगे’। VP संजय रावत ने कहा कि माहिम ही नहीं बल्कि President जोत सिंह गुनसोला की और Association से जुड़ी कोई भी और किसी भी किस्म की कोई जानकारी उनको कभी नहीं दी जाती। ऐसे में वह माहिम की Location के बारे में कुछ बताने की हैसियत में नहीं हैं। संजय ने कहा कि,`अगर पुलिस उनको तलाश रही तो बेहतर यही होगा कि वह उसके सामने पेश हो के अपनी दलीलें-सफाई पेश करें। CaU और उनके हित में यही उचित रहेगा’।

आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जान-बूझ के हीला-हवाली कर न तो FIR दर्ज कर रही न ही आरोपों के बारे में जांच करना चाहती है। वह सिर्फ टाल-मटोल में लगी है। मामले को लंबा खींचने की कोशिश कर रही। अब अदालत ने कार्रवाई के आदेश दे दिए तो भी वह एक हफ्ते से सिर्फ फोन पर ही माहिम और बाकी आरोपियों को तलाशने की औपचारिकता कर रही। SSP-DIG जन्मेजय ने आज इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वसंत विहार थाना पुलिस को आड़े हाथों ले के तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

पुलिस कप्तान ने www.chetangurungg.com से कहा, `आरोपी कोई भी हो, पुलिस बिना किसी हिचक के तथ्यों और पहलुओं के आधार पर जांच और कार्रवाई करेगी। मैंने FIR करने के आदेश दे दिए हैं। अगर कोई वाकई दोषी है तो उसकी जगह सींखचों के पीछे जल्द होगी’। एसोसिएशन में घोटालों की गंध पर आवाज उठाने के चलते कामकाज से हटा दिए गए कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने कहा,`पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही BCCI और CaU के Ombudsman व एथिक्स अफसर को भी अपना कर्तव्य निभाते हुए क्रिकेट और क्रिकेटरों के साथ इंसाफ करना होगा।

DGP अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस अपना काम पूर्वाग्रह और किसी अवांछित दबाव के करेगी। ये सही नहीं है कि पुलिस किसी दबाव के चलते माहिम या फिर CaU के उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही, जिनके खिलाफ आरोप हैं। Association के संरक्षक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि पुलिस अगर ईमानदारी से कार्रवाई करे तो उत्तराखंड क्रिकेट का भला होगा। एसोसिएशन में घुस आए लोभी और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ मुहिम में हर तबके को साथ खड़ा होना होगा। आने वाले दिन CaU और क्रिकेट की दुनिया में उथल-पुथल भरे होने वाले नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड के क्रिकेटरों के साथ भेदभाव-घूसख़ोरी और तमाम अन्य गंभीर आरोपों को ले के CM पुष्कर सिंह धामी और CMO बेहद गंभीर है। इस मामले में कार्रवाई की तैयारी चल रही है। CaU के खिलाफ टीम चयन में घूसख़ोरी के आरोपों पर गुरुग्राम पुलिस भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। उत्तराखंड ने देश भर में सिर्फ क्रिकेट के चलते ही खेलों की दुनिया में बदनामी ओढ़ी हुई है। खुद उसके पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा संरक्षकों में शुमार हीरा बिष्ट उसके कारनामों के खिलाफ धारणा-प्रदर्शन कर चुके हैं।

Tags: letest Uttrakhand news Hindi samachartoday's latest Uttarakhand news in HindiUttarakhand broadcast news
Previous Post

गुड न्यूज : उत्तराखंड में इस विभाग में निकली भर्तियां। जल्द करें आवेदन

Next Post

बड़ी खबर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किए उप निरीक्षकों के तबादले

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम
क्रिकेट

शंघाई में उत्तराखंड का डंका! सानिया-पार्थ ने जीते रजत पदक, वर्ल्डस्किल्स में चमकाया देश का नाम

by Seemaukb
October 1, 2026
UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे
क्रिकेट

UPL 2026: लीडरबोर्ड में चमके उत्तराखंड के क्रिकेट सितारे, बल्लेबाजी में विजय शर्मा का जलवा तो गेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे

by Seemaukb
September 30, 2026
Next Post
बड़ी खबर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किए उप निरीक्षकों के तबादले

बड़ी खबर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किए उप निरीक्षकों के तबादले

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

तीन दिवसीय होगा उत्तराखण्ड का विधानसभा सत्र, 29 मार्च से सुरु

तीन दिवसीय होगा उत्तराखण्ड का विधानसभा सत्र, 29 मार्च से सुरु

March 25, 2022
जनपद के स्कूलों के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु डीएम बसंल के प्रयास सराहनीयः धन सिंह रावत

जनपद के स्कूलों के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु डीएम बसंल के प्रयास सराहनीयः धन सिंह रावत

October 29, 2024

Don't miss it

समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप
क्राइम

समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप

October 24, 2026
सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

October 24, 2026
बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा
उत्तराखंड

बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

October 24, 2026
हादसा: तेज रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग, तीसरे छात्र की भी मौत
हादसा

हादसा: तेज रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग, तीसरे छात्र की भी मौत

October 24, 2026
सरकारी कर्मचारियों पर नए नियम लागू, संपत्ति खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव!
Uncategorized

सरकारी कर्मचारियों पर नए नियम लागू, संपत्ति खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव!

October 24, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले मौत का तांडव! डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, दोनों की मौत

October 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप
  • सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
  • बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.