Wednesday, August 19, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से की अपील

November 29, 2022
in उत्तराखंड, राजनीती
बड़ी खबर: सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से की अपील
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2022: सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से की अपील 

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2022: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। पांच दिसंबर तक चलने वाले सत्र में कानून व्यवस्था से जुड़े अंकिता हत्याकांड और केदार भंडारी प्रकरण के अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा घोटाले पर हंगामा होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा(महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 सदन में पेश किया गया। वहीं, 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट भी सीएम धामी (CM pushkar Singh dhami) और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agrawal) ने पेश किया।

You might also like

बड़ी खबर : श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने थामा भाजपा का दामन, 10 पार्षद भी हुए पार्टी में शामिल

दून मेडिकल कॉलेज में टेंडर पर घमासान! शिकायत के बाद 3 टेंडर निरस्त, अब दोबारा होगी प्रक्रिया

ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

नाराज दिखा विपक्ष 

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश और विधायक मयूख महर के दो प्रश्नों को स्थगित करने को लेकर विपक्ष नाजार दिखा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विस अध्यक्ष से उनके प्रश्नों को भी जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन प्रश्नों को केंद्रीय विषय होने के आधार पर निरस्त किया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सड़क और परिवहन केंद्रीय सूची के विषय नहीं बल्कि समवर्ती सूची का विषय है। यानी सड़क के मामले में केंद्र और सरकार की जिम्मेदारी होती है। राज्य में इन सड़कों में से अधिकांश की निर्माण और रख-रखाव हमारे विभागों से किया जा रहा है, इसलिए इसे केंद्रीय विषय नहीं कहा जा सकता है।

सता पक्ष मंत्री ने अपनी ही सरकार को घेरा

सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में विपक्ष के विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवाल पूछे। विपक्ष की ओर से प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर नियम 310 में उठाए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव पर नियम 58 में चर्चा की जाएगी। सदन के भीतर फिर भाजपा के मंत्री ने अपनी ही सरकार को परेशानी में डाल दिया। विकासनगर से बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वन गुजर को लेकर प्रश्न पूछा जिस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 

वहीं, झबरेडा विधायक नरेंद्र जाति ने इकबालपुर नहर परियोजना का मामला उठाया। वहीं, विक्रम सिंह नेगी ने टिहरी झील में फैली गंदगी को हटाने पर सवाल किया। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधायको के विशेषाधिकार हनन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा हम चाहते हैं सभी सदस्यों का मान सम्मान बना रहना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हम पूरी तरह से परीक्षण कराएंगे, उसके बाद ही निर्णय लेंगे। विधायक संजय डोभाल ने वन प्रभागों में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों का मामला उठाया।

कहा कि मजदूर वर्षों से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। इन मजदूरों को नियमित होना चाहिए। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत राजाजी रिजर्व पार्क में गुजरों के पशुओं को चुगान और लोपिंग के परमिट का मामला उठाया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने नैनीताल जिले में टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त पुलों का मामला उठाया। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गढ़वाली-कुमाऊंनी जौनसारी बोली को लेकर सरकार से सवाल पूछा। प्रश्नकाल के बाद पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त गई।

यह भी पढ़े: विधानसभा में धरने पर बैठे विधायक तिलकराज बेहड़

उधर, सत्र शुरू होने से पहले ही किच्छा में कानून व्यवस्था को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ विधान सभा में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किच्छा में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। गुंडा गर्दी से लोगों में खौफ का माहौल है। किसानों का शेषण हो रहा है। सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए।

यह भी पढ़े: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी दलों के विधायकों से सदन की गरिमा बनाने के लिए शब्दों और आचरण का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का आग्रह किया।

‘सदन चलाने के लिए मेरे पास अनुभवी टीम’

विधानसभा अध्यक्ष ने 228 कर्मियों को बर्खास्त करने के बाद स्टाफ की कमी के सवाल पर कहा कि वर्तमान में विधानसभा सचिवालय में 182 कर्मचारी तैनात हैं। सदन चलाने के लिए अनुभवी टीम है। जिन्हें 2000 से सदन चलाने का अनुभव है। मुझे अपने स्टाफ पर पूरा विश्वास है कि शीतकालीन सत्र भी अच्छे ढंग से चलेगा। स्पीकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 120 कर्मचारी हैं और 69 विधायक हैं। वहां भी सदन संचालित होता है।

इन प्रमुख मुद्दों पर हंगामे के आसार

  1. अंकिता हत्याकांड
  2. यूकेएसएसएससी भर्ती
  3. विधानसभा में बैकडोर भर्ती
  4. अलग-अलग विभागों में भर्ती घोटाले
  5. गैरसैंण में सत्र कराने की मांग
  6. कांग्रेस विधायकों के विशेषाधिकार हनन के मामले विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने

Tags: latest news Uttarakhand Assembly Winter Session 2022news of Uttarakhand Assembly Winter sessionUttarakhand Assembly Winter Session 2022
Previous Post

Uttarakhand: वाहन स्वामियों का विधान सभा कूच। 80 हजार से ज्यादा विक्रम, ऑटो, बस और ट्रकों के पहिये थमने से परेशानी।

Next Post

बड़ी खबर: आखिर उत्तराखंड सरकार क्यों नहीं कर रही IFS अधिकारियों पर कार्रवाई। क्यों है जांच पर मौन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने थामा भाजपा का दामन, 10 पार्षद भी हुए पार्टी में शामिल
राजनीती

बड़ी खबर : श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने थामा भाजपा का दामन, 10 पार्षद भी हुए पार्टी में शामिल

by Seemaukb
August 19, 2026
दून मेडिकल कॉलेज में टेंडर पर घमासान! शिकायत के बाद 3 टेंडर निरस्त, अब दोबारा होगी प्रक्रिया
उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज में टेंडर पर घमासान! शिकायत के बाद 3 टेंडर निरस्त, अब दोबारा होगी प्रक्रिया

by Seemaukb
August 19, 2026
Next Post
ब्रेकिंग:  धामी कैबिनेट की बैठक आज। अनुपूरक बजट और नकलरोधी विधेयक का आ सकता है प्रस्ताव

बड़ी खबर: आखिर उत्तराखंड सरकार क्यों नहीं कर रही IFS अधिकारियों पर कार्रवाई। क्यों है जांच पर मौन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Weather update: मौसम विभाग ने 12 राज्यों में किया अलर्ट जारी

October 24, 2022
बड़ी खबर:देहरादून में आज और कल बंद रहेंगे स्कूल।आदेश जारी

बड़ी खबर:देहरादून में आज और कल बंद रहेंगे स्कूल।आदेश जारी

July 13, 2023

Don't miss it

बड़ी खबर : श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने थामा भाजपा का दामन, 10 पार्षद भी हुए पार्टी में शामिल
राजनीती

बड़ी खबर : श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने थामा भाजपा का दामन, 10 पार्षद भी हुए पार्टी में शामिल

August 19, 2026
Jaipur Mahesh Meena Murder Case: पति की मौत के बाद हरिद्वार गई पत्नी, CCTV से खुला राज? 4 लोगों पर हत्या का आरोप
क्राइम

Jaipur Mahesh Meena Murder Case: पति की मौत के बाद हरिद्वार गई पत्नी, CCTV से खुला राज? 4 लोगों पर हत्या का आरोप

August 19, 2026
दून मेडिकल कॉलेज में टेंडर पर घमासान! शिकायत के बाद 3 टेंडर निरस्त, अब दोबारा होगी प्रक्रिया
उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज में टेंडर पर घमासान! शिकायत के बाद 3 टेंडर निरस्त, अब दोबारा होगी प्रक्रिया

August 19, 2026
ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

August 18, 2026
जलभराव पर DM का डंडा! 24 घंटे में सफाई, तुरंत होगी पानी की निकासी
उत्तराखंड

जलभराव पर DM का डंडा! 24 घंटे में सफाई, तुरंत होगी पानी की निकासी

August 18, 2026
एक साथ उठीं 4 अर्थियां : नेवी जवान समेत पत्नी और 2 बच्चों की मौत से मचा कोहराम
देश-दुनिया

एक साथ उठीं 4 अर्थियां : नेवी जवान समेत पत्नी और 2 बच्चों की मौत से मचा कोहराम

August 18, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने थामा भाजपा का दामन, 10 पार्षद भी हुए पार्टी में शामिल
  • Jaipur Mahesh Meena Murder Case: पति की मौत के बाद हरिद्वार गई पत्नी, CCTV से खुला राज? 4 लोगों पर हत्या का आरोप
  • दून मेडिकल कॉलेज में टेंडर पर घमासान! शिकायत के बाद 3 टेंडर निरस्त, अब दोबारा होगी प्रक्रिया

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.