Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नकरौंदा एसटीपी के लिए दमन बर्दाश्त नहीं : यूकेडी

December 17, 2022
in Uncategorized, उत्तराखंड, राजनीती
नकरौंदा एसटीपी के लिए दमन बर्दाश्त नहीं : यूकेडी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून के नकरौंदा में बन रहे  एसटीपी प्लांट को शिफ्ट कराने की मांग की है। पिछले 5 महीने से प्लांट को अन्यत्र अंतरित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय ग्रामीणों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि एसटीपी को हर हाल में शिफ्ट कराया जाएगा। यूकेडी ने चेतावनी दी कि आंदोलन का दमन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 यूकेडी मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा है कि अंदोलन को आज पचास दिन हो गये हैं परन्तु सरकार की ओर से अभी तक किसी भी अधिकारी ने अंदोलनकारियों से वार्ता नही की, जिससे स्थानीय लोगों मे सरकार के खिलाफ भारी रोष है। सेमवाल ने कहा सरकार जनता के मुद्दों पर बात ही नही करना चाहती और जबर्दस्ती सीवरेज प्लांट को जनता के बीच थोपना चाहती है। जिसे जनता किसी सूरत मे बर्दाश्त नही करेगी। 

You might also like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

 एसटीपी संघर्ष समिति के आंदोलनकारी रोहित पांडे ने कहा है किसी सूरत मे नकरोदा में सीवरेज प्लान्ट नही बनने देगे।

आंदोलनकारी गीता नेगी ने कहा कि यूकेडी अंदोलन कर रहे लोगो के साथ खड़ी है अब यह लडाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार इस प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट नही करती। इसके लिए सरकार के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।

यूकेडी महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना और उपाध्यक्ष उत्तराखंड बहुगुणा ने ऐतराज जाहिर किया कि बगैर परमिशन के वन भूमि में जेसीबी मशीन कैसे घुसा दी गई है जबकि आंदोलनकारियों ने हाईकोर्ट में पीआईएल लगाई हुई है जिसकी सुनवाई 21 फरवरी को होनी है लेकिन कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार गुंडागर्दी के बल पर आंदोलन को कुचलने की तैयारी कर रहे हैं जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संघर्ष समिति की नेत्री राज किशोरी बिष्ट और सीता नेगी ने कहा कि जनता आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है परंतु अगर इसे किसी ने धमकाने की कोशिश की या कुचलने की कोशिश की इसके परिणाम गंभीर होंगे जिसका खामियाजा सरकार और सरकार के अधिकारी को भुगतना पड़ेगा।

  सीवरेज प्लांट की आंदोलनकारी प्रमिला बर्थवाल ने आक्रोश  जताया कि दो बार जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है परंतु सरकार की ओर से मात्र आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। अगर सीवरेज प्लांट यहां पर नहीं यहां से नहीं हटाया गया तो आंदोलन उग्र होगा और आंदोलन सड़कों पर होगा जिसकी जवाब देही सरकार और प्रशासन की होगी।

आंदोलनकारी देवेंद्र नेगी ने कहा कि सीवरेज प्लांट का मामला हाईकोर्ट मे है ,जिसमे 21नवमबर की सुनवाई की तारीख लगी थी, जिसमे कम्पनी कोर्ट मे कोई जबाब दाखिल नही कर पायी है और जबाब देने हेतु चार सप्ताह का समय कम्पनी ने कोर्ट से मांगा था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर अगली सुनवाई की तिथि तय कर दी है। अंदोलन कारी अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं।

 आंदोलनकारी समिति के सदस्य शंभू रावत ने हैरत जताई  कि जिन खसरा नम्बर पर प्लांट की स्वीकृति हुई है, वह नंबर 612 क ग्राम सभा  और 19 a कम्पार्ट स्वीकृत हुए हैं लेकिन कम्पनी 611 दुल्हनी नदी का नम्बर है और 612 उस जगह नही है जो कि नदी का ही भाग है और जिस पर नदी बह रही है और शेष भाग दरिया बुर्द है। 

आंदोलनकारियों का कहना है क आज तक कम्पनी ने जनता को कोई स्वीकृति नही दिखायी और ना ही कोई दस्तावेज दिखाये आंदोलनकारियों की आपत्ति 611नदी के और जलमग्न भूमि पर है। जिसमे हाईकोर्ट के आदेश हैं कि नदी की भूमि और जलमग्न भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण नही हो सकता तो फिर कंपनी अपने फायदे को देखते हुए गलत नम्बरों पर कब्जा प्रशासन के दबाव मे किया जा रहा है।

मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री ने आश्चर्य जताया कि जब  27नवंबर को अंदोलनकारियों ने मशीनों को रोक दिया तो कल दिनांक 28 .11.2022 को उप जिलाधिकारी सदर ने एक गोल मोल जबाब देकर पोकलैंड और जेसीबी की परमिशन दे दी है, जिससे आंदोलनकारी महिलाये भड़क गयी हैं और प्लांट पर पुलिस की मौजदूगी मे जोरदार प्रदर्शन भड़क चुका है।

 बगैर स्थल निरीक्षण करे आखिर नदी पर जेसीबी और पोकलैंड चलाने का बगैर खसरा नंबर डाले परमिशन दी है।

 इससे लगता है कि सरकारी मशीनरी खुद कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

 यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जिलाधिकारी इसका गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस में यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल , अनुपम खत्री, रोहित पांडेय, शंभू सेमवाल, देवेंद्र नेगी, महेशचंद्र खंडूड़ी, गीता नेगी, सीता नेगी,  प्रमिला बर्थवाल, यशोदा पंवार ,चंपा कठैत, सुलोचना ईष्टवाल, उत्तरा पंत, गौरव रावत, सरोज रावत, मंजू रावत ,राजेंद्र गोसाई आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Tags: Latest Uttarakhand newsshivprasad semwaltoday's latest Uttarakhand news in HindiUttarakhand karanti dal
Previous Post

बड़ी खबर: तबादले के प्रस्ताव निदेशालय में लंबित धारा 27 के आवेदनों को शासन को भेजने के निर्देश

Next Post

बड़ी खबर: यूथ कांग्रेस चुनाव मे सुमित्तर की बम्पर जीत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

by Seemaukb
March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
बड़ी खबर: यूथ कांग्रेस चुनाव मे सुमित्तर की बम्पर जीत

बड़ी खबर: यूथ कांग्रेस चुनाव मे सुमित्तर की बम्पर जीत

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: चमोली करंट हादसे मे 6 घायलों को एयरलिफ्ट किया, एम्स में भर्ती

बड़ी खबर: चमोली करंट हादसे मे 6 घायलों को एयरलिफ्ट किया, एम्स में भर्ती

July 20, 2023
Big breaking: अमश्यारी गांव से उठी उम्मीद की एक नई कहानी युवा रवि पाल बदल रहे हैं पंचायत चुनाव प्रचार की परिभाषा

Big breaking: अमश्यारी गांव से उठी उम्मीद की एक नई कहानी युवा रवि पाल बदल रहे हैं पंचायत चुनाव प्रचार की परिभाषा

July 21, 2025

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.