Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एक्सक्लूसिव : समाज कल्याण के सहायक निदेशक कांतिराम जोशी चार दिन से जेल मे। विभाग को हवा नही !

February 14, 2023
in उत्तराखंड
एक्सक्लूसिव : समाज कल्याण के सहायक निदेशक कांतिराम जोशी चार दिन से जेल मे। विभाग को हवा नही !
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक कान्तिराम जोशी को मुख्यन्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा सरकारी धन के गबन के मामले में 10 तारीख को जेल भेज दिया गया था। टिहरी जेल में बंद कांतिराम जोशी के बारे में समाज कल्याण विभाग और शासन को हवा तक नहीं है।

 इस बात की तस्दीक ऐसे की जा सकती है कि जहां जेल जाने अथवा गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर अंदर कर्मचारी को निलंबित कर दिया जाता है, वहीं 4 दिन गुजर जाने के बावजूद समाज कल्याण विभाग ने कांति राम को निलंबित तक नहीं किया है।

You might also like

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

गौरतलब है कि इस मामले में कांति राम पहले अपनी पहुंच के दम पर पुलिस से एफआर लगाने में कामयाब हो गया था लेकिन कोर्ट ने एक झटके में एफआर को उड़ा दिया और जब कांति राम अपनी जमानत के लिए कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने सीधे उसे जेल भेज दिया।

 यह है पूरा मामला

उत्तराखण्ड शासन के आदेश के बाद वर्ष 2010 से 2013 में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, टिहरी गढ़वाल कान्तिराम जोशी के विरुद्ध जनपद टिहरी में तैनाती के दौरान उनके द्वारा पेंशन शिविरों की धनराशि में किये गये गबन के सम्बन्ध में थाना कोतवाली टिहरी में मुकदमा सं0 20 / 2019 अन्तर्गत धारा 409 I.P.C. दर्ज कराया गया था ।

विवेचक रमेश कुमार सैनी द्वारा अभियुक्त कांतिराम जोशी से मिलीभगत करके  31 दिसंबर 2019 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय टिहरी गढ़वाल में इस प्रकरण में अन्तिम रिपोर्ट दाखिल कर दी गई थी। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी द्वारा विवेचक द्वारा न्यायालय में दाखिल की गई अन्तिम रिपोर्ट को खारिज करते हुए अभियुक्त कान्तिराम जोशी के विरूद्ध I.P.C. की धारा 409 में मुकदमा चलाने के आदेश दिये गये।  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा थानाध्यक्ष कोतवाली के माध्यम से अभियुक्त कान्तिराम जोशी को I.P.C. की धारा 409 के अन्तर्गत समन जारी करते हुए  30 जनवरी 2023 को न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिये गये।

और भी कई आपराधिक मामले लंबित 

कांशीराम जोशी के विरुद्ध भ्रष्टाचार की फेरहिस्त  काफी लंबी चौड़ी है लेकिन अब तक यह अधिकारी अपने सियासी रसूख के बल पर खुद को बचाता रहा है। विजिलस द्वारा कांति राम जोशी के विरुद्ध सितंबर 2021 में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करके आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था किंतु अभी तक सतर्कता विभाग द्वारा इस मामले में कुछ भी   प्रगति नहीं की गई है।

 इसी प्रकार आईटी सेल समाज कल्याण में तैनाती के दौरान भी इनके द्वारा फर्नीचर घोटाले को अंजाम दिया गया है। इसमें विभागीय जांच में इनको स्पष्ट रूप से दोषी करार दिया गया है , परंतु विभाग द्वारा अभी तक इस मामले में इनको कोई दंड नहीं दिया गया है। यह अपनी पहुंच के बल पर खुद को बचाते आ रहे थे। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोशीमठ मे भी इनके द्वारा विद्यालय की सामग्री की खरीद में घोटाला किया गया है। इस मामले में जांच में इनको दोषी करार दिया गया था। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने भी इसके खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद विभाग ने इस कार्यवाही के आदेश को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया।

 देहरादून जनपद में भी अनुसूचित जाति के कोटे की

दुकानों के आवंटन में इनके द्वारा घोटाला किया गया था। इसमें तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई थी। जिसके पश्चात शासन द्वारा इनके खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए थे।

 डालनवाला पुलिस ने भ्रष्टाचार की धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था परंतु राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस द्वारा यह उस मामले में क्लीन चिट लेने में सफल रहे

 वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। डालनवाला का यह प्रकरण भी टिहरी जिले में शासकीय योजना में धन के गबन के समान ही मामला है, जिस मामले में इनको न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है।

राज्य बनने से लेकर अब तक यह लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। लेकिन विभाग में अपने वर्चस्व के चलते लगातार बचते भी आ रहे थे।

 वर्ष 2001 में दुकानों के आवंटन से लेकर वर्ष 2007 में चमोली के आश्रम पद्धति विद्यालय में सामग्री खरीद घोटाला,  समाजकल्याण आई टी सेल में फर्नीचर घोटाले के बाद टिहरी में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत लगाए जाने वाले शिविरों के घोटाले मे भी तमाम जांच और मुकदमों  में दोषी पाए जाने के बावजूद यह अभी तक खुद को बचाते चले आ रहे थे।

समाज कल्याण विभाग के चर्चित छात्रवृति घोटाले मे भी कातिराम के विरूद्ध गंभीर आरोप हैं। तत्कालीन एसआईटी हेड आईजी संजय गुंजयाल ने भी इनके खिलाफ टिहरी मे तैनाती के दौरान छात्रवृत्ति घोटाले में जांच के आदेश दिए थे, लेकिन छात्रवृत्ति मामले में भी विवेचक यही रमेश सैनी थे जिन्होंने इनको वर्तमान मामले में क्लीन चिट दी थी। लिहाजा यदि इस प्रकरण की ठीक से जांच हो जाए और जांच अधिकारी बदल दिया जाए तो इनकी छात्रवृत्ति घोटाले में भी गंभीर संलिप्तता सामने आ सकती है।

Tags: latest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcastUttarakhand news in Hindi

Previous Post

बड़ी खबर: आईएएस पीसीएस के ट्रांसफर।देखे लिस्ट

Next Post

Dearness alloance: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती ये खुशखबरी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

by Seemaukb
May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

by Seemaukb
May 13, 2026
Next Post
सेविंग्स स्कीम :  इस योजना में कम पैसा लगाकर मिलेगा ज्यादा मुनाफा।पढ़िए पूरी जानकारी

Dearness alloance: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती ये खुशखबरी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गांव की बेटी रिमशा अल्वी बनी मॉलीवुड की नई सनसनी, बॉलीवुड तक पहुंचने का सपना हो रहा साकार

गांव की बेटी रिमशा अल्वी बनी मॉलीवुड की नई सनसनी, बॉलीवुड तक पहुंचने का सपना हो रहा साकार

June 28, 2025
ब्रेकिंग : 20 हजार की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी  गिरफ्तार

Breaking: ₹50 हजार की रिश्वत लेते जिला पूर्ति अधिकारी गिरफ्तार

January 16, 2026

Don't miss it

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.