Sunday, October 18, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का साक्षी बनने को जुटने लगीं देश विदेश की संगतें

March 9, 2023
in Uncategorized, उत्तराखंड
ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का साक्षी बनने को जुटने लगीं देश विदेश की संगतें
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का साक्षी बनने को जुटने लगीं देश विदेश की संगतें

रात के समय दूधिया रोशनी में देखते ही बन रही श्री दरबार साहिब की आभा

You might also like

Dehradun News: ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प, 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक

Dehradun News: दीपावली पर पटाखे बेचने से पहले पढ़ लें ये नियम, DM ने तय किए बिक्री स्थल; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 24,518 छात्र देंगे एग्जाम; 3 सेंटर संवेदनशील!

देहरादून। श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं। गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचे। विदेशों से भी संगतों का आगमन शुरू हो गया है। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्री झण्डा साहिब महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से श्री दरबार साहिब परिसर गूंज उठा। 

गुरुवार को नित्य पूजा-क्रम के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। उन्होंने संगतों को श्री गुरु महाराज जी के दिखाए आदर्श जीवन मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मेले के कुशल संचालन के लिए मेला प्रबन्धन समिति व संगतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गुरुवार को दूसरे पहर तक श्री दरबार साहिब परिसर संगतों से लगभग पैक हो गया। श्री दरबार साहिब के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने जानकारी दी कि मेला प्रबन्धन की ओर से संगतों के भोजन, ठहरने, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। श्री दरबार साहिब के सेवादार संगतों की आवभगत, उनके रहने और खाने की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब,  श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बांबे बाग मातावाला बाग, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, राजा रोड में भारी संख्या में संगतें पहुंच चुकी हैं। दरबार साहिब परिसर गुरुवार देर शाम तक पूरी तरह पैक हो गया। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से संगतों के लिए शहर की विभिन्न धर्मशालाओं और अन्य स्थानों में संगतों के लिए आवासीय व लंगर की समुचित व्यवस्था की गई है। 

श्री महाराज जी ने संगतों से झण्डा आरोहरण क्षेत्र में सावधानी बरतने व अव्यवस्थित भीड़ न लगाने की अपील की

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डा जी मेला में शामिल होने के लिए आने वाली संगतों से अपील की कि वह मेला क्षेत्र में सावधानीपूर्वक भाग लें। अनावश्यक रूप से श्री झण्डा जी आरोहण क्षेत्र में भीड़ न करें। अनुशासन व सावधानी का पूरा ध्यान रखंे। खुद भी सावधान व सुरक्षित रहें और दूसरों की भी सुरक्षा के लिए जागरूक करें। पूरी आस्था, निष्ठा व श्रद्धाभाव के साथ इस पावन पर्व का पुण्य अर्जित करें। 

गिलाफ सिलने का काम में आई तेजी

गुरुवार को गिलाफ सिलने का काम में बेहद तेजी रही। महिलाएं सिलाई मशीन की मदद से गिलाफ तैयार करने के काम में जुटी हुई हैं। काबिलेगौर है कि श्री झण्डे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 (इकतालीस) होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 21 (इक्कीस) होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है इनकी संख्या 1 (एक) होती है। इस जालन्धर के संसार सिंह जी व परिवार को को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

दूधिया रोशनी से नहाया श्री दरबार साहिब

श्री दरबार साहिब प्रबन्धन, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति  की ओर से आकर्षक साजो सज्जा का विशेष इंतजाम किया गया है। श्री झण्डा मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक श्री के सी जुयाल ने जानकारी दी कि पूरे दरबार साहिब परिसर में विशेष साजो सज्जा की गई है। खासतौर पर रात के समय श्री दरबार साहिब की आभा देखते ही बन रही है। चारों ओर से पड़ रही दुधिया रोशनी के बीच श्री दरबार साहिब बेहद मनमोहक व आकर्षक दिखाई दे रहा है।

गुरु भक्ति में रंगी संगत

देश विदेश से आई संगत गुरु भक्ति में पूरी तरह रम चुकी है। संगतों ने एक से बढ़कर एक गुरु महाराज के भजन गाए व गुरु भक्ति की महिमा में डूबे रहे। बच्चे बड़े महिलाओं ने गुरु महिमा के गुणगान में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। 

मेला अस्पताल शुरू

श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल ने मेला अस्पताल शुरू कर दिया गया है। रविवार सुबह से डॉक्टरों की एक टीम, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट स्टाफ व अन्य मेडिकल सदस्यांे के साथ मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध है। देश विदेश से आने वाली संगतों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मेडिकल टीम उपलब्ध है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने आपातकालीन परिस्थितियों के लि 3 एम्बुलंेंस भी मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध करवाई हैं। बाजार कोतवाली की ओर से मेला आयोजन स्थल पर मेला थाना भी शुरू कर दिया गया है। अस्पताल की ओर से मेला आयोजन स्थल पर निःशुल्क रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, ब्लड बैंक की टीम रक्तदान शिविर में सहयोग करेगी। संगतों की ओर से बढ़चढ़ कर निःशुल्क रक्तदान शिविर में भागीदारी की जाएगी। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे रख रहे नज़र  मेला आयोजन स्थल पर पुलिस दल के साथ साथ प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड भी नज़र रखे हुए हैं। मेला आयोजन समिति की ओर से करीब 2 दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरें से हर गतिविधि को बारीकी से देखा जा रहा है।

बच्चों के मुडंन हुए – ढोल की थाप पर जमकर नृत्य

श्री झण्डे जी मेला परिसर में देश विदेश से आई संगतों ने छोटे बच्चों के मुंडन करवाए। श्री झण्डा जी मेला आयोजन के दौरान विभिन्न मांगलिक अनुष्ठान किये जाते हैं। ऐतिहासिक गुरु की नगरी में श्री झण्डे जी के समक्ष बच्चों का मुंडन कार्य बेहद ही शुभ माना जाती है। गुरुवार को भी बहुत से बच्चों के मुंडन कार्य सम्पन्न हुए। इस दौरान बच्चों के माता पिता व नाते रिस्तेदारो ने ढोल की थाप पर नृत्य किया व जमकर खुशियां मनाईं।

Previous Post

बड़ी खबर : देहरादून के राज प्लाजा में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग,देखें वीडियो

Next Post

बड़ी खबर: बेरोजगारों ने सरकार पर मौलिक अधिकारों का हनन करने का लगाया आरोप

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Dehradun News: ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प, 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तराखंड

Dehradun News: ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प, 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक

by Seemaukb
October 17, 2026
Dehradun News: दीपावली पर पटाखे बेचने से पहले पढ़ लें ये नियम, DM ने तय किए बिक्री स्थल; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

Dehradun News: दीपावली पर पटाखे बेचने से पहले पढ़ लें ये नियम, DM ने तय किए बिक्री स्थल; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

by Seemaukb
October 17, 2026
Next Post
बड़ी खबर: बेरोजगारों ने सरकार पर मौलिक अधिकारों का हनन करने का लगाया आरोप

बड़ी खबर: बेरोजगारों ने सरकार पर मौलिक अधिकारों का हनन करने का लगाया आरोप

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Heatwave Alert: उत्तराखंड के अस्पतालों में बनेगा खास “हीट स्ट्रोक वार्ड”, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Heatwave Alert: उत्तराखंड के अस्पतालों में बनेगा खास “हीट स्ट्रोक वार्ड”, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

May 22, 2026
बड़ी खबर: हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो फरार

बड़ी खबर: हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो फरार

March 30, 2025

Don't miss it

Dehradun News: ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प, 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तराखंड

Dehradun News: ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प, 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक

October 17, 2026
Dehradun News: दीपावली पर पटाखे बेचने से पहले पढ़ लें ये नियम, DM ने तय किए बिक्री स्थल; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

Dehradun News: दीपावली पर पटाखे बेचने से पहले पढ़ लें ये नियम, DM ने तय किए बिक्री स्थल; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

October 17, 2026
बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 24,518 छात्र देंगे एग्जाम; 3 सेंटर संवेदनशील!
उत्तराखंड

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 24,518 छात्र देंगे एग्जाम; 3 सेंटर संवेदनशील!

October 17, 2026
Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान, बैंक भी रहेंगे बंद!
उत्तराखंड

Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान, बैंक भी रहेंगे बंद!

October 17, 2026
राज्यपाल गुरमीत सिंह के पांच साल के कार्यकाल की सराहना, ललित जोशी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड

राज्यपाल गुरमीत सिंह के पांच साल के कार्यकाल की सराहना, ललित जोशी ने दी शुभकामनाएं

October 17, 2026
रेखा आर्य का पति पर गंभीर आरोपों से सियासी भूचाल! हत्या की साजिश से जालसाजी तक, FIR दर्ज
उत्तराखंड

गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर बोलीं रेखा आर्या—‘ऑडियो 100% सच’, पति के AI दावे को नकारा

October 17, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Dehradun News: ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प, 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • Dehradun News: दीपावली पर पटाखे बेचने से पहले पढ़ लें ये नियम, DM ने तय किए बिक्री स्थल; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
  • बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 24,518 छात्र देंगे एग्जाम; 3 सेंटर संवेदनशील!

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.