Wednesday, July 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: यहां पर महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट।गहने और रुपये लेकर हुए फरार

April 12, 2023
in क्राइम
बड़ी खबर: यहां पर महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट।गहने और रुपये लेकर हुए फरार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में आय दिन लूट की खबरें सामने आती रहती हैं थमने का नाम नहीं ले रही वही खबर राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी से सामने आ रही है जहां पर बदमाशों ने एक घर पर महिलाओं को बंधक बनाकर दिनदहाड़े जेवर और नगदी लूट कर फरार हो गए।

बता दे कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिलाओं से जेवर और नकदी लूट ली। घर पर मौजूद महिला ने जब शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी तो बदमाश वहां से भाग गए।

You might also like

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पता चला कि बदमाश स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार की तरफ भागे हैं। मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित वीके अग्रवाल के घर हुई।

आपको बता दे कि अग्रवाल कुछ साल पहले एमडीडीए से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह वर्तमान में डायलिसिस पर चल रहे हैं और घर में ही बिस्तर पर रहते हैं। उनके बेटे संदीप अग्रवाल क्षेत्र में ही सेंट एनी नाम का पब्लिक स्कूल चलाते हैं।

संदीप रोज की तरह मंगलवार को भी स्कूल में ही थे। घर पर उनके पिता, मां सुनीता अग्रवाल, पत्नी निमिषा अग्रवाल और बहन रश्मि अग्रवाल मौजूद थीं। निमिषा घर के ऊपरी हिस्से में थीं। दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने उनका दरवाजा खोला और सीधे अंदर घुस गया। उसने तमंचे से सुनीता और रश्मि को डराकर बंधक बना लिया। उसके पीछे से तीन और बदमाश घर के अंदर घुसे।

तीनों बदमाशों के हाथ में चाकू थे। बदमाशों ने महिलाओं को डराते हुए कीमती चीजें मांगी। दोनों मां बेटी बेहद डर गईं और सुनीता ने अपने हाथों से चार सोने के कड़े और कुंडल निकालकर बदमाशों को दे दिए। इसके बाद एक बदमाश ने रश्मि के हाथों से भी तीन अंगूठियां निकाल लीं। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कमरों में चलने के लिए कहा। वहां से उनके पर्स में रखे 12500 रुपये (सुनीता के 2500 और रश्मि के 10000 रुपये) भी ले लिए।

जब मदद के लिए चिल्लाई निमिषा तो भागे बदमाश

घर के ऊपरी तल पर मौजूद निमिषा ने जब शोर शराबा सुना तो वह घबरा गई। उन्होंने स्कूल के एक कर्मचारी और इसके बाद पति को फोन किया। इसके बाद खिड़की से भी मदद के लिए चिल्लाई। बदमाश निमिषा की आवाज सुनकर घर से भाग गए। निमिषा ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी सरिता डोबाल, सीओ सदर पंकज गैरोला आदि पहुंच गए। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि संदीप अग्रवाल की शिकायत पर लूट का मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कर लिया गया है। एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हरिद्वार की ओर जाते दिख रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बदमाशों से रश्मि ने छीना मोबाइल

बदमाशों ने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों के मोबाइल अपने पास रख लिए थे। जाते वक्त एक बदमाश इन सभी मोबाइलों को ले जाने लगा, लेकिन रश्मि ने बहादुरी दिखाते हुए घर से निकलते समय बदमाश के हाथ से मोबाइल छीन लिए। बदमाश घर में कुल नौ मिनट रहे। 12.07 पर घर में घुसे और 12.16 बजे वहां से भाग निकले। पुलिस इसी बीच के टावर लोकेशन के आधार पर मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। ताकि, क्षेत्र में आए नंबरों की जांच की जा सके।

बदमाश बोले नहीं पहुंचाएंगे नुकसानहम भी आगरा से हैं

परिजनों ने जो बात पुलिस को बताई उससे लग रहा है कि बदमाश घर और परिवार के बारे में पहले से जानते थे। इसके लिए उन्होंने काफी रेकी भी की होगी। सुनीता अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बदमाश कह रहे थे कि हम भी आगरा से हैं, तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अग्रवाल परिवार भी 1986 में आगरा से आकर देहरादून में बसा था।

निमिषा ने खुद किया कमरे में बंद 

निमिषा ने बताया कि 12.07 बजे वह अपने एक दोस्त से बात कर रही थी। इसी बीच नीचे से आई आवाज सुनी। उन्हें यह समझने में देर न लगी कि घर में बदमाश आ गए हैं। ऐसे में वह नीचे नहीं गई। उन्होंने सूझबूझ का परिचय दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने वहां से पहले अपने स्कूल के कर्मचारी गुड्डू को फोन किया। इसके बाद पति को। कुछ देर बाद ही वह बालकनी में आ गईं। यहां उन्होंने सड़क से गुजरते एक पुलिसकर्मी को देखा तो मदद की गुहार लगाई। पुलिसकर्मी अंदर आया, लेकिन तब तक बदमाश वहां से जा चुके थे।

Tags: Crime news in dehradunlatest Uttarakhand crime news in Hinditoday's latest dehradun crime news in HindiUttarakhand broadcast
Previous Post

बड़ी खबर: जिला कोर्ट के बाहर दो समुदाय में हुई मारपीट। वीडियो वायरल

Next Post

हादसा: वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की
क्राइम

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की

by Seemaukb
July 25, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

by Seemaukb
July 24, 2026
Next Post
हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन। दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

हादसा: वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार! दिल्ली-UP समेत उत्तर भारत में अगले 48 घंटे भारी, IMD ने बताया कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

अगले 3 घंटे बेहद भारी! देहरादून समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

July 17, 2026
बड़ी खबर  : प्रधान ने गांव की जमीनें बेचकर बनी करोड़ों की मालकिन

बड़ी खबर : प्रधान ने गांव की जमीनें बेचकर बनी करोड़ों की मालकिन

July 21, 2022

Don't miss it

LPG सिलेंडर का खर्च करेगा आधा! होटल-ढाबा कारोबारियों के लिए Pellet Stove बना गेम चेंजर
उत्तराखंड

LPG सिलेंडर का खर्च करेगा आधा! होटल-ढाबा कारोबारियों के लिए Pellet Stove बना गेम चेंजर

July 28, 2026
16 करोड़ की लागत, लेकिन मजबूती नहीं! पहली बारिश में धंसा नया पुल
उत्तराखंड

पुल नहीं टूटा, भारी बारिश से धंसी एप्रोच रोड- प्रशासन

July 28, 2026
क्या भारत में ब्लॉक हुई पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट? बीजेपी नेता ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप
देश-दुनिया

क्या भारत में ब्लॉक हुई पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट? बीजेपी नेता ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप

July 28, 2026
भारी बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम! नंदा की चौकी पुल पर पहुंचकर दिए 3 घंटे में मरम्मत के आदेश
उत्तराखंड

भारी बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम! नंदा की चौकी पुल पर पहुंचकर दिए 3 घंटे में मरम्मत के आदेश

July 28, 2026
16 करोड़ की लागत, लेकिन मजबूती नहीं! पहली बारिश में धंसा नया पुल
उत्तराखंड

16 करोड़ की लागत, लेकिन मजबूती नहीं! पहली बारिश में धंसा नया पुल

July 28, 2026
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: देहरादून में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी

July 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • LPG सिलेंडर का खर्च करेगा आधा! होटल-ढाबा कारोबारियों के लिए Pellet Stove बना गेम चेंजर
  • पुल नहीं टूटा, भारी बारिश से धंसी एप्रोच रोड- प्रशासन
  • क्या भारत में ब्लॉक हुई पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट? बीजेपी नेता ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.