जानकारी के अनुसार, मानपुर क्षेत्र की रहने वाली रेखा मेहर (42 वर्ष) पत्नी कीर्ति मेहर रोज की तरह सुबह अपने आंगन में बैठी थीं। तभी उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा बुलेरो वाहन (नंबर अभी अज्ञात) अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे उनके घर की दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गया। जोरदार टक्कर से रेखा मेहर गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।










Discussion about this post