नैनीताल— उत्तराखंड के नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों और भक्तों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात खाई में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 सवारियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा दिल्ली से नैनीताल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योलीकोट और दो गांव के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 45 फीट गहरी खाई में जा गिरा। उस समय वाहन में कुल 18 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला जा सका।
घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, लापता सवारी की तलाश अभी जारी है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है।











Discussion about this post