Sunday, September 14, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शर्मनाक: पति तीन महीने से पत्नी के साथ करता रहा था हैवानियत। हुआ गिरफ्तार

May 28, 2023
in Crime
बड़ी खबर: गोवंश का मांस बेचने में तीन लोग गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में लगातार हैवानियत कर देने वाली खबरें बढ़ती ही जा रही है थमने का नाम नहीं ले रही है वही खबर रामनगर से सामने आ रही है यहां पर पति महिला के साथ तीन महीने से  हैवानियत करता रहा महिला चुपचाप सहती रही और उसे अधमरा तक कर दिया गया। 

बता दे कि महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। हालंकि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महिला के मां-बाप के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ।

You might also like

फर्जी कर्मचारियों का महाघोटाला… निगम से लेकर राजनीति तक मचा हड़कंप

दुखद : पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या

बड़ी खबर: उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले पर शिकंजा, 17 कॉलेज जांच के घेरे में

ग्राम काली मौलेखाल सल्ट निवासी शंकरदत्त मठपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 2007 में बेटी संतोषी की विवाह शांतिकुंज गली नंबर 2, इंद्रा कॉलोनी रामनगर पूरन चंद्र ध्यानी पुत्र स्व. माधवानंद ध्यानी से किया था। शादी के बाद दो बेटे हुए। एक बेटे की 2016 मौत हो गई और दूसरा बेटा निखिल ध्यानी अपने नाना के साथ गांव में रहता है। बताया कि वह 22 मई को निजी कार्य से रामनगर बाजार आए थे।

रामनगर आने पर वह बेटी के मकान पर पहुंचे तो देखा मकान पर बाहर से कुंडी लगी हुई है। दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी बेसुध पड़ी थी। उसका मुंह सूजा हुआ था और सिर से बदबू आ रही थी। बाल हटाकर देखा तो सिर कई जगह से फटा हुआ और घाव सड़ रहा था।

रोजाना पीटकर दरवाजा बंद करके चला जाता

महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में महिला ने बताया कि उसका पति तीन महीने से जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार व डंडे से वार करता था। रोजाना पीटकर दरवाजे की कुंडी लगाकर चला जाता और शाम को आता। पिछले तीन माह से वह रोजाना इसी तरह उसके साथ हैवानियत करता था।

पीड़िता के पिता शंकर दत्त मठपाल ने बताया कि बेटी को रामनगर से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। एक दिन इलाज के बाद बेस अस्पताल में भेज दिया। वहां से फिर सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। सिटी स्कैन सहित अन्य टेस्ट करा दिए हैं, अब हालत पहले से बेहतर है। अब डॉक्टरों ने घर ले जाने को कह दिया है।

साथ ही पीड़िता के पिता ने बताया कि उसका दामाद शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में वह मारपीट करता था। आरोप लगाया कि 2016 में उसी ने अपने तीन वर्षीय बेटे को पटककर मार दिया था। बेटे का कसूर इतना था कि उसने आंगन में शौच कर दिया था। यह देखकर वह दूसरे नवासे निखिल को लेकर पहाड़ चले गए।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के साथ हैवानियत करने पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पूरन चंद्र ध्यानी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

Tags: Hindi News › Uttarakhand › Almora News › Husband Kept Brutalizing His Wife For Three Months Domestic Abuse Almora Uttarakhand News In HindiHusband kept brutalizing his wife for three months domestic abuse Almora Uttarakhand
Previous Post

कोओर्डिनेटर नंदन सिंह बिष्ट का हाल जानने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे भगत दा

Next Post

gold selling rules: अब नहीं बेच पायेंगे पुराने गहने।गोल्ड बेचने के नए नियम हुए लागू

Related Posts

फर्जी कर्मचारियों का महाघोटाला… निगम से लेकर राजनीति तक मचा हड़कंप
Crime

फर्जी कर्मचारियों का महाघोटाला… निगम से लेकर राजनीति तक मचा हड़कंप

by Seemaukb
September 13, 2025
दुखद: निर्विरोध प्रधान की रहस्यमयी मौत, आत्महत्या की आशंका
Crime

दुखद : पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या

by Seemaukb
September 13, 2025
Next Post
gold selling rules: अब नहीं बेच पायेंगे पुराने गहने।गोल्ड बेचने के नए नियम हुए लागू

gold selling rules: अब नहीं बेच पायेंगे पुराने गहने।गोल्ड बेचने के नए नियम हुए लागू

Discussion about this post

Categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recommended

तराई पूर्वी प्रभाग के जंगलों में बेकाबू आग देर रात तक धधक रहें जंगल,राष्ट्रीय राजमार्ग भी हुआ बाधित

तराई पूर्वी प्रभाग के जंगलों में बेकाबू आग देर रात तक धधक रहें जंगल,राष्ट्रीय राजमार्ग भी हुआ बाधित

June 19, 2024
बड़ी खबर: पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोर का फटा बॉयलर। 5 की मौत 30 से अधिक घायल

बड़ी खबर: पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोर का फटा बॉयलर। 5 की मौत 30 से अधिक घायल

February 24, 2023

Don't miss it

बड़ी खबर: बंशीधर तिवारी के एक्शन से हिले माफ़िया, देहरादून–ऋषिकेश में चला बुलडोज़र
Uttarakhand

बड़ी खबर: बंशीधर तिवारी के एक्शन से हिले माफ़िया, देहरादून–ऋषिकेश में चला बुलडोज़र

September 14, 2025
बड़ी खबर: ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Politics

बड़ी खबर: ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

September 13, 2025
Post Office PPF Scheme: बच्चों के भविष्य के लिए सबसे सुरक्षित निवेश प्लान
Wealth

Post Office PPF Scheme: बच्चों के भविष्य के लिए सबसे सुरक्षित निवेश प्लान

September 13, 2025
उत्तराखण्ड का गौरव: महंत इन्दिरेश अस्पताल बना प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज
Health

उत्तराखण्ड का गौरव: महंत इन्दिरेश अस्पताल बना प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज

September 13, 2025
अब बिना नोटिस किसी का मकान नहीं टूटेगा, शहरी विकास विभाग की नई एसओपी लागू
Uttarakhand

अब बिना नोटिस किसी का मकान नहीं टूटेगा, शहरी विकास विभाग की नई एसओपी लागू

September 13, 2025
फर्जी कर्मचारियों का महाघोटाला… निगम से लेकर राजनीति तक मचा हड़कंप
Crime

फर्जी कर्मचारियों का महाघोटाला… निगम से लेकर राजनीति तक मचा हड़कंप

September 13, 2025
Uttarakhand Broadcast

Recent Posts

  • बड़ी खबर: बंशीधर तिवारी के एक्शन से हिले माफ़िया, देहरादून–ऋषिकेश में चला बुलडोज़र
  • बड़ी खबर: ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • Post Office PPF Scheme: बच्चों के भविष्य के लिए सबसे सुरक्षित निवेश प्लान

Browse by categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recent News

बड़ी खबर: बंशीधर तिवारी के एक्शन से हिले माफ़िया, देहरादून–ऋषिकेश में चला बुलडोज़र

बड़ी खबर: बंशीधर तिवारी के एक्शन से हिले माफ़िया, देहरादून–ऋषिकेश में चला बुलडोज़र

September 14, 2025
बड़ी खबर: ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बड़ी खबर: ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

September 13, 2025

© 2022 - all right reserved for uttarakhand broadcast designed by Ashwani Rajput.